Breaking News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 02 मई (हि.स.)। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी अटकलों के बीच शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड पर नीतीश कुमार के नए आवास पर हुई, जिसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। हालांकि, मुलाकात को औपचारिक बताया गया, लेकिन इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन को 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। ऐसे में सभी विभागों का कार्यभार फिलहाल मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास ही है। इसके बावजूद सरकार ने दो कैबिनेट बैठकें कर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द ही संभावित मंत्रियों की सूची लेकर दिल्ली जा सकते हैं, जहां पार्टी नेतृत्व के साथ अंतिम चर्चा के बाद कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में सत्ता संतुलन और सहयोगी दलों के बीच तालमेल को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में सावधानी बरती जा रही है। आने वाले दिनों में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें