Patna: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुदोपहर 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह से शांतिपूर्ण जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
अबतक ऐसा रहा मतदान प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान
दोपहर 1 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान
सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान
सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।



















