पटना, 03 जून (हि.स.)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास के समीप एक चाय दुकान पर की गई, जहां निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित जाल बिछाकर उन्हें दबोचा। दरअसल, शिकायतकर्ता की पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर में है। वह अपनी वर्तमान पोस्टिंग को यथावत बनाए रखना चाहती थीं। आरोप है कि इस संबंध में अनुकूल आदेश जारी कराने के लिए डॉ. अजय कुमार ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप की योजना बनाई। इसके तहत बुधवार सुबह करीब सात बजे शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लेते समय डॉ. अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड निगरानी टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की तलाश में मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी) कार्यालय में भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की टीम कार्यालय के दस्तावेजों, फाइलों और अन्य अभिलेखों की गहन पड़ताल कर रही है। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रीता सिन्हा के नेतृत्व में की गई। अभियान में डीएसपी पवन कुमार सहित निगरानी विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, डॉ. अजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 03 जून (हि.स.)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास के समीप एक चाय दुकान पर की गई, जहां निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित जाल बिछाकर उन्हें दबोचा।
विज्ञापन
दरअसल, शिकायतकर्ता की पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर में है। वह अपनी वर्तमान पोस्टिंग को यथावत बनाए रखना चाहती थीं। आरोप है कि इस संबंध में अनुकूल आदेश जारी कराने के लिए डॉ. अजय कुमार ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप की योजना बनाई। इसके तहत बुधवार सुबह करीब सात बजे शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लेते समय डॉ. अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
निगरानी टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की तलाश में मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी) कार्यालय में भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की टीम कार्यालय के दस्तावेजों, फाइलों और अन्य अभिलेखों की गहन पड़ताल कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रीता सिन्हा के नेतृत्व में की गई। अभियान में डीएसपी पवन कुमार सहित निगरानी विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, डॉ. अजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ