Chhapra: सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में प्राप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में सारण पुलिस ने अबतक के अनुसंधान रिपोर्ट को साझा करते हुए बताया है कि दिनांक 11.03.2026 को लगभग 16:45 बजे थानाध्यक्ष, डेरनी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपट्टी में एक नाबालिग लड़की की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, डेरनी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की गई। घटनास्थल मृतका के पुराने जर्जर घर से लगभग 05 मीटर उत्तर दिशा में स्थित एक कुआँ पाया गया। उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त घटना लगभग 02:30 बजे दिन में घटित हुई थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर नाबालिग लड़की का शव कुएँ के किनारे रखा हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को कुएँ से निकालकर किनारे रख दिया गया था। तत्पश्चात मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें गवाह 1. नीरू देवी (मृतका की माता) एवं 2. रुदल सिंह (ग्रामीण) द्वारा बताया गया कि मृतका की मृत्यु कुएँ में धकेले जाने के कारण हुई है। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया। मृतका के परिजनों से प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु फर्दबयान आवेदन की मांग की गई, जिस पर उनके द्वारा बाद में आवेदन देने की बात कही गई। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक 12.03.2026 को लगभग 16:30 बजे, अर्थात घटना की सूचना प्राप्त होने के लगभग 24 घंटे पश्चात, मृतका की माता का अंगूठा निशानयुक्त टंकित आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदन के आधार पर डेरनी थाना कांड संख्या-96/26, दिनांक-12.03.2026, धारा 103(1)/70(2)/238/351(2)/61(2) BNS एवं 4/6/8 POCSO Act के अंतर्गत 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा किया गया तथा एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की गई। घटनास्थल एकांत स्थान पर स्थित है। पर्यवेक्षण के क्रम में घटनास्थल से लगभग 30 फीट दूरी पर रहने वाली प्रभावती देवी द्वारा बताया गया कि मृतका की माता ने उन्हें फोन कर पूछा कि क्या उनकी बेटी वहाँ है। इस पर उन्होंने जाकर देखा तो बताया कि लड़की वहाँ आई हुई है। इसके पश्चात मृतका की माता एवं उसकी बहन वहाँ पहुंचीं, जहाँ टूटे हुए घर में कमल मांझी उर्फ राजकिशोर मांझी का पुत्र एवं उसकी लड़की मौजूद थे। कुछ ही देर में अन्य ग्रामीण भी वहाँ एकत्रित हो गए। इसी दौरान आपाधापी की स्थिति में पकड़ा गया आरोपी वहाँ से भाग गया, जिसके पश्चात लड़की कुएँ में कैसे गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसी प्रकार का मिलता-जुलता बयान घटनास्थल से लगभग 20 फीट दूरी पर रहने वाले प्रभु राम द्वारा भी दिया गया है। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में प्राथमिक नामजद अभियुक्त युवराज कुमार, पिता राजकिशोर मांझी उर्फ कमल मांझी, की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा घटनास्थल पर अपनी उपस्थिति स्वीकार की गई है तथा बताया गया है कि मृतका एवं वह एक ही गाँव के निवासी हैं। दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी तथा पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन भी दोपहर में दोनों के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सदर अस्पताल छपरा द्वारा दिनांक 14-03-26 को उपलब्ध कराया गया है, जिसमें मृतिका के शरीर पर NO EXTERNAL INJURY FOUND पाते हुए मृत्यु का कारण ASPHYXIA DEATH DUE TO DROWNING अंकित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में VAGINAL SWAB TAKEN and REPORTS FROM RR LABORATORY SHOWS & NO SPERMATOZOAN SEEN IN SMEAR, NEITHER MOTILE NOR ANY DEAD] का मंतब्य दिया गया है, पुनः अग्रतर अनुसन्धान हेतु सैंपल (VAGINAL SWAB, PUBIC HAIR, BLOOD, FINGER NAIL AND CLOTH) के नमूने संग्रहित कर एफएसएल, मुजफ्फरपुर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात पुलिस ने बताया है कि उक्त कांड के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक अनुसंधान जारी है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आगे भी मामले से संबंधित अद्यतन जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में प्राप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सारण पुलिस ने अबतक के अनुसंधान रिपोर्ट को साझा करते हुए बताया है कि दिनांक 11.03.2026 को लगभग 16:45 बजे थानाध्यक्ष, डेरनी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपट्टी में एक नाबालिग लड़की की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, डेरनी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की गई। घटनास्थल मृतका के पुराने जर्जर घर से लगभग 05 मीटर उत्तर दिशा में स्थित एक कुआँ पाया गया। उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त घटना लगभग 02:30 बजे दिन में घटित हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर नाबालिग लड़की का शव कुएँ के किनारे रखा हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को कुएँ से निकालकर किनारे रख दिया गया था। तत्पश्चात मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें गवाह 1. नीरू देवी (मृतका की माता) एवं 2. रुदल सिंह (ग्रामीण) द्वारा बताया गया कि मृतका की मृत्यु कुएँ में धकेले जाने के कारण हुई है। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया। मृतका के परिजनों से प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु फर्दबयान आवेदन की मांग की गई, जिस पर उनके द्वारा बाद में आवेदन देने की बात कही गई।
सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक 12.03.2026 को लगभग 16:30 बजे, अर्थात घटना की सूचना प्राप्त होने के लगभग 24 घंटे पश्चात, मृतका की माता का अंगूठा निशानयुक्त टंकित आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदन के आधार पर डेरनी थाना कांड संख्या-96/26, दिनांक-12.03.2026, धारा 103(1)/70(2)/238/351(2)/61(2) BNS एवं 4/6/8 POCSO Act के अंतर्गत 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा किया गया तथा एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की गई। घटनास्थल एकांत स्थान पर स्थित है। पर्यवेक्षण के क्रम में घटनास्थल से लगभग 30 फीट दूरी पर रहने वाली प्रभावती देवी द्वारा बताया गया कि मृतका की माता ने उन्हें फोन कर पूछा कि क्या उनकी बेटी वहाँ है। इस पर उन्होंने जाकर देखा तो बताया कि लड़की वहाँ आई हुई है। इसके पश्चात मृतका की माता एवं उसकी बहन वहाँ पहुंचीं, जहाँ टूटे हुए घर में कमल मांझी उर्फ राजकिशोर मांझी का पुत्र एवं उसकी लड़की मौजूद थे। कुछ ही देर में अन्य ग्रामीण भी वहाँ एकत्रित हो गए। इसी दौरान आपाधापी की स्थिति में पकड़ा गया आरोपी वहाँ से भाग गया, जिसके पश्चात लड़की कुएँ में कैसे गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसी प्रकार का मिलता-जुलता बयान घटनास्थल से लगभग 20 फीट दूरी पर रहने वाले प्रभु राम द्वारा भी दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में प्राथमिक नामजद अभियुक्त युवराज कुमार, पिता राजकिशोर मांझी उर्फ कमल मांझी, की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा घटनास्थल पर अपनी उपस्थिति स्वीकार की गई है तथा बताया गया है कि मृतका एवं वह एक ही गाँव के निवासी हैं। दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी तथा पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन भी दोपहर में दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सदर अस्पताल छपरा द्वारा दिनांक 14-03-26 को उपलब्ध कराया गया है, जिसमें मृतिका के शरीर पर NO EXTERNAL INJURY FOUND पाते हुए मृत्यु का कारण ASPHYXIA DEATH DUE TO DROWNING अंकित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में VAGINAL SWAB TAKEN and REPORTS FROM RR LABORATORY SHOWS & NO SPERMATOZOAN SEEN IN SMEAR, NEITHER MOTILE NOR ANY DEAD] का मंतब्य दिया गया है, पुनः अग्रतर अनुसन्धान हेतु सैंपल (VAGINAL SWAB, PUBIC HAIR, BLOOD, FINGER NAIL AND CLOTH) के नमूने संग्रहित कर एफएसएल, मुजफ्फरपुर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने बताया है कि उक्त कांड के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक अनुसंधान जारी है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आगे भी मामले से संबंधित अद्यतन जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।