Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरु

CT DESK
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 23 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण आगामी 27 जनवरी से शुरु होगा। जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने विस्तृत ब्यौरा जारी कर दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ और जनसंवाद जारी है। यह यात्रा 16 जनवरी 2026 को पश्चिम चंपारण के बेतिया से शुरू हुई थी, जहां से मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन शुरू किया। पहले चरण में मुख्यमंत्री ने 8 दिनों में 9 जिलों का दौरा पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें कुछ जिलों को एक ही दिन में कवर किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग ने समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह चरण 27 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक चलेगा और मिथिलांचल क्षेत्र पर केंद्रित रहेगा। 27 जनवरी को मुख्यमंत्री मधुबनी, 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर जिलों का दौरा करेंगे। इन जिलों में विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, समीक्षा बैठकें और स्थल निरीक्षण के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह चरण तीन दिनों में तीन प्रमुख जिलों को कवर करेगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के पहले चरण में अब तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सारण और सिवान जिलों में कार्यक्रम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया, जन सभाओं को संबोधित किया और लाभार्थियों से बातचीत की। 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिसके साथ पहला चरण समाप्त हो जाएगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री विशेष रूप से ‘सात निश्चय’ जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर फोकस कर रहे हैं। वे विकास कार्यों की गुणवत्ता जांच रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दे रहे हैं। यात्रा के दौरान जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना और तत्काल निर्देश जारी करना भी प्रमुख उद्देश्य है।

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा में कुछ ब्रेक लग सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र की तैयारियों और सदन में भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें