⚡
Breaking News

भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, भाई की मौत, बहन पीएमसीएच रेफर

3 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

सीवान, 30 सितंबर (हि.स.)। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव के समीप बुधवार को एनएच-331 पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत हो गयी, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों भाई-बहन बाइक से परीक्षा देने छपरा जा रहे थे।

DOON
विज्ञापन

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव निवासी महेश मांझी के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायल उसकी 19 वर्षीय बहन अनुष्का कुमारी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग कुमार अपनी बहन अनुष्का के साथ बाइक से छपरा परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान सारीपट्टी गांव के समीप छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में अनुराग कुमार की मौत हो गयी।

वहीं, अनुष्का की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना के विरोध में एनएच-331 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।

सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और एनएच-331 पर आवागमन सामान्य हो गया।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पिकअप और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य स्रोतों से जानकारी जुटा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕