पटना, 23 मई (हि.स,)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिय फेसबुक पर लिखा कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। मोदी सरकार के 12 वर्ष : योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा : राम कृपाल यादव साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। संकल्प मजबूत हो तो बंद आँखें भी दिखा सकती हैं विकास का मार्ग: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है। तनिष्क छपरा में मैथली कलेक्शन का नया शुभारंभ, आकर्षक बैंगल और चैन की शानदार रेंज उपलब्ध बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 23 मई (हि.स,)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिय फेसबुक पर लिखा कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।
साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।
इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है।
बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।