Chhapra: परिवार, समाज और देश को सुखी रखते हुए अगले साल पुनः आने की कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी है।
गुरुवार की रात तक करीब सभी ग्रामीण क्षेत्रों और नगर दुर्गा पूजा समिति के प्रतिमाओं को श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जित करने के लिए विसर्जन जुलूस निकला। विसर्जन के दौरान तमाम जगहों पर भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बैंड बाजों की आवाज और शहनाई की धुन में महिलाओं का यह पारंपरिक गीत वातावरण को और भक्तिमय बना रहा था।
इस दौरान जुटी भक्तों की भीड़ भगवती से परिवार, समाज और देश के लिए मंगल कामना किया। नगर भ्रमण के बाद मुख्यालय की सभी प्रतिमा बड़ी तालाब पहुंची, जहां कि हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदाई दी.
बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों को लगाया गया है, गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।