नवरात्र में करें माता मैहरवाली का दर्शन रेलवे ने ट्रेन के ठहराव का बढ़ाया समय

नवरात्र में करें माता मैहरवाली का दर्शन रेलवे ने ट्रेन के ठहराव का बढ़ाया समय

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा हेतु 06 से 20 अक्टूबर 2021 के मध्य निम्न लिखित गाड़ियों का मैहर स्टेशन पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है.

इन डाउन गाड़ियों का बढ़ा समय

– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 06 से 18 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 03.28 बजे पहुँच कर 03.30 बजे छूटेगी।

– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 से 19 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 01059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 03.28 बजे पहुँचकर 03.30 बजे छूटेगी।

– चेन्नई से 09 से 18 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 02669 चेन्नई-छपरा विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 21.13 बजे पहुँचकर 21.15 बजे छूटेगी।

– सिकन्दराबाद से 06 से 19 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 02791 सिकन्दराबाद-दानापुर विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 05.13 बजे पहुँचकर 05.15 बजे छूटेगी।

– वलसाड से 09 से 16 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 09051 वलसाड-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 15.38 बजे पहुँचकर 15.40 बजे छूटेगी।

– सूरत से 06 से 18 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 09045 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 02.38 बजे पहुँचकर 02.40 बजे छूटेगी।

अप गाड़ियां

– गोरखपुर से 08 से 20 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 01056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 20.58 बजे पहुँचकर 21.00 बजे छूटेगी।

– छपरा से 07 से 18 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 01060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 20.58 बजे पहुँचकर 21.00 बजे छूटेगी।

– छपरा से 06 से 18 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 02670 छपरा-चेन्नई विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 07.38 बजे पहुँच कर 07.40 बजे छूटेगी।

– दानापुर से 07 से 20 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 02792 दानापुर-सिकन्दराबाद विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 23.53 बजे पहुँचकर 23.55 बजे छूटेगी।

– मुजफ्फरपुर से 11 से 18 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 09052 मुजफ्फरपुर-वलसाड विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 11.58 बजे पहुँचकर 12.00 बजे छूटेगी।

– छपरा से 08 से 20 अक्टूबर, 2021 तक चलने वाली 09046 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी मैहर स्टेशन पर 20.48 बजे पहुँचकर 20.50 बजे छूटेगी।

नवरात्रि मेला के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त 09039/09040 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 07 से 15 अक्टूबर, 2021 तक इन्दरगढ़ स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।

09039 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी विशेष गाड़ी इन्दरगढ़ स्टेशन पर 13.45 बजे पहुँचकर 13.47 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 09040 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी इन्दरगढ़ स्टेशन पर 11.08 बजे पहुँचकर 11.10 बजे छूटेगी।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें