Chhapra: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा छपरा सारण के जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बखूबी पूरा कर रहे हैं। उनका सपना था देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। अंत्योदय योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की हीं योजना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने बचपन के जीवन से हीं संघर्ष करना शुरू कर दिया था। उनसे आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक शक्तिकेन्द्र तथा सभी बुथो पर मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डाॅ धर्मेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला महामन्त्री शान्तनु कुमार, जिला मन्त्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, हरिनारायण सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज सिंह अधिवक्ता, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, अनुप यादव, शत्रुघ्न चौधरी आदि ने श्रद्धापूर्वक श्रद्धान्जलि अर्पित की।