Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्वारा नामित सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों को बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के धारा 24 (2) के आलोक में सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अजय कुमार, उप सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति को शपथ दिलाया गया.
नगर निगम बोर्ड में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले पार्षदों में
1. नेहा देवी (वार्ड 02)
2. अजय साह (वार्ड 05)
3. उर्मिला देवी (वार्ड 17)
4. संजय प्रसाद (वार्ड 26)
5. कृष्ण कुमार शर्मा (वार्ड 33)
6. काजल कुमारी (वार्ड 37)
7. हेमंत कुमार (वार्ड 39) शामिल हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सुमित कुमार, महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं उप महापौर रागनी कुमारी उपस्थित थीं।
शपथ दिलाने उपरांत बहुत जल्द अब बोर्ड की बैठक कराई जाएगी और शहर के विकास एवं बजट को रफ्तार मिलेगी. 

 
									 
									 
									 
									 
									 
									
																																 
									
																																 
									
																																 
									
																																 
									
																																 
									
																																 
									
																																 
									
																																




 
                         
                         
                         
                         
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				