विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने नारी गौरव सम्मान से राखी गुप्ता को किया सम्मानित

Chhapra: कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा पटना में नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और पूर्व मंत्री शोक चौधरी ने नारी गौरव सम्मान से राखी गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने शुभकामनायें एवं बधाई दी।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नन्द किशोर यादव ने कहा कि हमारे सनातन संस्कार में तो नारी हमेसा से पूजनीय और आगे रही है, मैं नही मानता कि हमारा देश पुरूष प्रधान देश है, पुरूष और नारी तो एक दूसरे के पूरक रहे है। अब तो विधानसभा में भी आप महिलाओं को 33% का आरक्षण मिला गया।

उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जो भ्रूण हत्याए हो रही, उसमे कही न कही आप महिलाएं पुरुषों से ज्यादा दोषी है, क्योंकि जन्म देने और मारने की ताकत आप महिलाओं में ही है। आप महिलाओं से विनती कर रहा हु और आप मुझसे वादा करिए कि आप सब भ्रूण हत्या रोकेंगी।

0Shares
A valid URL was not provided.