लोकसभा चुनाव से पहले बिहार संग मोदी वीडियो गाना हुआ लॉन्च

Chhapra: आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर मोदी संग बिहार थीम सॉन्ग जारी किया है। यह थीम गाने को बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने लगभग तीन मिनट का वीडियो सॉन्ग लॉन्च किया है।

इस मौके पर छपरा में वीडियो गीत लॉन्च कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, छपरा विधायक डॉं सी एन गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा बिहार नरेंद्र मोदी के साथ है। पूरा बिहार मोदी मय है। इस बार बिहार के जनता ने यह तय कर लिया है कि इस बार 40 सीट राजग गठबंधन को देगी। डॉं सी एन गुप्ता ने कहा कि पूरे बिहार में मोदी जी की लहर है और इस बार 400 के पार सीट आना भी तय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश उत्साह है। इस बार सभी कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन के सभी सीटों को जीतने का काम करेंगे।

आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से लोकसभा संयोजक डॉं धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अनु सिंह, गायत्री देवी, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, रंजन यादव, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, प्रवक्ता धर्मेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

0Shares
A valid URL was not provided.