Chhapra: छपरा नगर निगम में सोमवार को निगम की महापौर राखी गुप्ता एवं नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा फिता काटकर नये जे सी बी वाहन का लोकार्पण किया गया।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के आने से सफाई कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। कम समय में ज्यादा काम हो पाएगा। नई तकनीक से सफाई कार्यों में बढ़ोतरी होगी।
लोकार्पण समारोह में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य उपस्थित थे। साथ ही उप नगर आयुक्त आतिश रंजन, नगर प्रबंधक नीरज झा, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु आदि उपस्थित थे।
A valid URL was not provided.