सारण की धरती पर होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री का नागरिक अभिनंद: संतोष महतो

Chhapra: रामनगर में जनता दल(यू) की तैयारी समिति की बैठक हुई. अशोक कुशवाहा के अध्यक्षता में यह निर्णय हुआ कि जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री मदन सहनी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय झा, जदयू के वरीय नेताओं का सारण की पावन धरती पर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा.

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता जदयू संतोष कुमार महतो ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी में शामिल होने से पार्टी को कॉफी मजबुती मिली है एवम उपेन्द्र कुशवाहा के साथ आए सभी पदाधिकारियों को जो संगठन में सम्मान जनक पद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है.

बैठक में मुख्य रूप से वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, जिला अध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़, रत्नेश भास्कर, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शोभा देवी, जदयू नेत्री कुसूम रानी, जदयू नेत्री राखी कुशवाहा, रणबीर सिंह, छठिलाल प्रसाद, ईश्वर राम, पशुपति पटेल, राहुल सिंह, रवि प्रकाश, गंगा महतो, कंकर मालाकार, प्रखण्ड अध्यक्ष सोनपुर चंदेश्वर भारती, प्रखण्ड अध्यक्ष बनियापुर शिवनारायण पटेल, नगरा प्रखण्ड अध्यक्ष महमद सहाबुदिन, जदयू नेता अरविन्द यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

0Shares
A valid URL was not provided.