DRM ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया, यात्री सुविधा बेहतर बनाने का दिया निर्देश
Chhapra: वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वारा मंडलीय अधिकारीयों के साथ यात्री सुविधाएँ बढ़ाने एवं सवारी गाड़ियों को रफ्तार देने व् संरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को वाराणसी मंडल के छपरा-छपरा कचहरी-थावे खण्ड तथा इस खण्ड में पड़ने वाले सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया गया.
इस अवसरपर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर -2 मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/कर्षण पंकज केशरवानी वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर समाडि सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर /आपरेशन ए.के.श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर आर.एन.सिंह समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.
मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से अधिकारीयों के साथ सबसे पहले छपरा जं रेलवे स्टेशन पहुँचे और स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतिक्षालय, रिटायरिंग रूम, बुकिंग काउंटर, स्वचालित सीढ़ियाँ, लिफ्ट, पैदल उपरिगामी पुल, वाटर बूथ, डीजल लॉबी, गार्ड/लोकोपयलट विश्रामालय का निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया.
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने साफ-सफाई को बेहतर और सभी संरक्षा उपकरणों का तय समय पर अनुरक्षण करने तथा रख-रखाव की नियमित निगरानी हेतु संबंधित को निर्देश दिया.
तदुपरान्त मंडल रेल प्रबंधक छपरा कचहरी-थावे रेल खण्ड पर स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए आगे बढ़े और सभी स्टेशनों पर संरक्षित परिचालन, यात्री सुरक्षा एवं यात्री सुख सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही स्टेशन भवनों, परिसरों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव के सम्बंध में उत्तरदायी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.
यूक्रेन-रूस युद्ध: सारण के अनमोल प्रकाश समेत 7 छात्रों की हुई सकुशल घर वापसी
जलालपुर एक छात्र यूक्रेन में फंसा, जबकि उसकी बड़ी बहन पोलैंड के रास्ते वापसी की ओर
इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा-थावे रेल खण्ड के रेलवे ट्रैक के स्ट्रेंथ, बैलास्ट के समुचित फैलाव एवं ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन समेत मार्ग में पड़ने वाले समपार फाटकों, पुल-पुलियाओं एवं कर्वेचर पर संरक्षा के मानकों के अनुसार गहन निरीक्षण किया.
-
पुराने दिनों के मनोरंजन का साधन बायस्कोप, क्या आपने देखा है?
-
गणतंत्र दिवस: बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
-
गणतंत्र दिवस समारोह 2023 | छपरा | Chhapra Today
-
गणतंत्र दिवस 2023 | आकर्षक झांकियां | Chhapra Today
-
राजेंद्र महाविद्यालय में सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन
-
सरस्वती वंदना | सत्येंद्र दूरदर्शी | Saraswati Vandana | Satyendra Doordarshi | Bhojpuri भोजपुरी
-
गणतंत्र दिवस 2023 | ध्वजारोहण | Chhapra Today
-
रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता का किया आयोजन
-
गणतंत्र दिवस को लेकर छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया सघन जांच अभियान
-
छपरा में फिल्म पठान के विरोध में उतरे हिंदुत्ववादी संगठन, विरोध के बाद पुनः शुरू हुआ शो