जिलाधिकारी ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की दी बधाई
Chhapra: जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त जिला वासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जिला पदाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर सक्रांति और लोहड़ी का पर्व जिला वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि लायेगा। मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व का सांस्कृतिक महत्व भी है।
लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह और सौहार्द के साथ मनायें। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते हैं और खिलाते हैं। इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।