Chhapra: भारतीय जनता पार्टी छपरा नगर मंडल की एक बैठक अग्रसेन धर्मशाला दौलतगंज में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया. तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम् गीत गाया. भाजपा के सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र तथा पुष्प माला से सम्मानित किया गया.
बैठक में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने संगठन के संगठनात्मक ठांचे पर विस्तृत चर्चा की. भाजपा द्वारा अगामी होने वाले कार्यक्रमो के बारे में बताया. केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताने की जरूरत पर बल दिया.
उन्होंने आगे कहा कि आज मोदी सरकार 80 करोड़ जनता को राशन एवं 135 करोड़ जनता को कोरोना वैक्सीन मुफ्त दे रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करने को कहा.
महामंत्री शान्तनु कुमार ने आगामी कार्यक्रम, जो जिला कार्यसमिति की बैठक में मण्डल को दिया गया है, के विषय में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि 61 की कार्य समिति बनाये जाएंगी.
बैठक को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, रामाकांत सोलंकी, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज सिंह अधिवक्ता ने भी संबोधित किया.
बैठक में छपरा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष राम जी चौहान, अजित सोनी, अनिल यादव, अनूप यादव, महामंत्री अजय साह, मंत्री गणेश गोकुल, विक्की श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, राज हंस चौधरी , विनोद कुमार कुशवाहा, मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा और मंच के अध्यक्ष एवं संयोजक शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया.
-
सारण से रोहिणी आचार्य को प्रत्याशी बनाने के पीछे क्या है लालू यादव की रणनीति?
-
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा - मोदी गुजरात में पैदा हुए वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं, आकाश बाहरी कैसे?
-
#राजद प्रत्याशी #रोहणी_आचार्य ने कहा #सारण बनेगा #विकास का उदाहरण, आप प्यार और समर्थन बनाए रखें
-
शहर के नबीगंज से सटे रिवीलगंज प्रखंड के दिलिया रहीमपुर में भीषण अगलगी
-
#छपरा में दिखा #लालू_यादव का पुराना #अंदाज #loksabhaelection2024 #Rohiniaacharya #राजद #rjd #saran
-
Exclusive Interview: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और उसके चेहरे का जनता में भय: राजीव प्रताप रूडी
-
रणधीर सिंह ने की घोषणा, निर्दलीय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
-
जो कल आया है, कल चला जायेगा, वह 5 वर्षों का विकास कैसे जानेगा?: राजीव प्रताप रूडी
-
कांग्रेस प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, कहा जनता सरकार बदलने के लिए बेकरार
-
राहगीरों के लिए हुई प्याऊ की व्यवस्था