Chhapra: महाराणा प्रताप की जयंती भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश फैशन के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद एवं अशोक कुमार थे। रणजीत कुमार सिंह अपने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान हैं। आज भी भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
वहीं अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप के सपनों के भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने का काम कर रहे हैं। आज भारत को सशक्त, स्वाभिमानी, शक्तिशाली बनाने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धमेंद्र साह, शत्रुघ्न भगत, रंजन यादव, अनु सिंह आदि उपस्थित थे।