ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फ्लिप ग्रीन ओम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
Chhapra: ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त(राजदूत) फ्लिप ग्रीन ओम ने पिछले दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। पटना के मौर्या होटल में राजनीतिक दल के नेताओं से उन्होंने बिहार के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
इस दौरान बिहार में पिछले दो दशकों में हुए परिवर्तन से लेकर महिलाओं के आर्थिक समृद्धि पर विस्तार से बात की। इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी की ओर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा तथा भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी शामिल थे। इनके अलावा कांग्रेस, जदयू, राजद, कम्युनिस्ट पार्टी सेमत अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल थे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने बताया कि बिहार लोकतंत्र के जनक के रूप जाना जाता है। यहीं से पूरे विश्व में लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुरूआत हुई। बिहार राजनितिक रूप से काफ़ी समृद्ध एवं राजनीतिक चेतना वाला राज्य है। यहां की चुनाव प्रणाली लोकतांत्रिक है। उच्चायुक्त के साथ चर्चा में राजीव तिवारी ने बताया कि बिहार अभी बहुत तेजी के साथ विकाश कर रहा है। प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हो रहे, उच्च शिक्षा में नय आयाम गढ़े जा रहे हैं।उच्चायुक्त से यहां के सामाजिक संरचना एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। सत्ता का विकेंद्रीकरण करने के पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत तक पद रिजर्व कर महिला की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वृद्ध महिला और पुरुषों के लिए पेंशन दे कर उन्हें सशक्त करने का काम किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। स्वास्थ के क्षेत्र में भी बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। उच्चायुक्त श्री फ्लिप से सारण आने का आग्रह किया। उच्चायुक्त फ्लिप ग्रीन ओम ने कहा कि यहां के राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलकर बिहार के सामाजिक, राजनीतिक,शैक्षणिक एवं आर्थिक संरचना को जानने का अवसर मिला। बिहार में बहुत संभावना है। मैं हमेशा बिहार आते रहूंगा।