Breaking News

छपरा जिला अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, अंबर श्रीवास्तव एवं एंजेल बने विजेता

1 Min Read

Chhapra: छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में Edugaon, स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में छपरा जिला अंडर-15 (बालक एवं बालिका) शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल आर्बिटर अरविन्द कुमार सिंह एवं सहयोगी आर्बिटर, सीनियर नेशनल आर्बिटर श्री सागर कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर बेहतरीन रणनीति, धैर्य और खेल कौशल का परिचय दिया।

अंडर-15 ओपन वर्ग में अंबर श्रीवास्तव कुमार ने प्रथम तथा मयंक सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में एंजेल विजेता बनीं तथा ऋत्वि रानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

DOON
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

समापन समारोह में छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर श्री अरविंद कुमार सिंह तथा सहायक सचिव श्री सागर कुमार व edugaon, स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक अमित कुमार ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें