Breaking News

तीसरा T20: अभिषेक और सूर्यकुमार के तूफान से भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की

2 Min Read

गुवाहाटी, 25 जनवरी (हि.स.)। टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से रौंदते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत का दबदबा शुरू से अंत तक साफ नजर आया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन के रूप में झटका लगा, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मैच को एकतरफा बना दिया। अभिषेक और किशन ने सिर्फ 19 गेंदों में 53 रन जोड़े। किशन ने 13 गेंदों पर 28 रन की विस्फोटक पारी खेली।

इसके बाद अभिषेक और सूर्यकुमार ने मैदान पर तूफान ला दिया। अभिषेक शर्मा ने महज 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाते हुए भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाकर शानदार लय में दिखे। भारत ने लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया।

DOON
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 153/9 पर रोक दिया। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलीप ने 48 रन और मार्क चैंपमेन ने 32 रन बनाए। जबकि कप्तान मिशेल सैंटनेर ने भी 27 रन का योगदान दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने अहम विकेट चटकाए। बुमराह ने शुरुआती झटके दिए, हार्दिक ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जबकि बिश्नोई ने बीच के ओवरों में मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में दबदबा कायम रखते हुए विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ा संदेश दे दिया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें