Chhapra: बिहार में शराब बंदी के बाद सरकार ने अवैध शराब की भट्ठियों और धंधेबाजों को पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा भी लिया है। जिसके तहत ड्रोन, स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद ली जाती है। इसके लिए सरकार ने बड़ी राशि खर्च की है।

ऐसा ही एक अत्याधुनिक ड्रोन निकला तो शराब की अवैध भट्ठियों को ढूँढने था, लेकिन कंट्रोल रूप से संपर्क टूटने के बाद अब उसे ही ढूंढा जाने लगा है।

मद्य निषेध विभाग के फिक्स्ड विंग ड्रोन ने पटना से उड़ान भरी थी। इसका काम हवाई सर्वेक्षण करते हुए अवैध शराब की भट्ठियों की मैपिंग करना होता है। यह ड्रोन पटना स्थित कंट्रोल रूम से कंट्रोल किया जाता है। यह 100 किलोमीटर की रेंज तक हवा में उड़ते हुए मैपिंग करता है और पुनः डाटा संकलित कर वापस लौटता है। जिसके आधार पर जगह जगह छापेमारी की कार्रवाई की जाती है।

इस फिक्स्ड विंग ड्रोन ने 4 मई को पटना से उड़ान भरी थी। अपनी उड़ान में मैपिंग करते हुए जब यह सारण जिले मुख्यालय छपरा शहर के बिचला टेलपा के ऊपर था तो इसका संपर्क कंट्रोल से टूटने की बातें कही गई हैं।

जिसके बाद से ड्रोन गायब अब तक है। इसको खोजने के सभी प्रयास अबतक विफल साबित हुए हैं। जिस फिक्स्ड विंग ड्रोन पर अवैध शराब की भट्ठियों को ढूँढने का जिम्मा सौंपा गया था वह खुद ही गायब है और उसको भी 17 दिनों से नहीं ढूंढा जा सका है।

अब जब इसके खोजने के अभियान में बिहार पुलिस भी जुटी है। फिर भी अबतक ड्रोन का कोई पता नहीं चल सका है। मद्य निषेध विभाग ने लापता ड्रोन की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा भी की है।

अब देखने वाली बात होगी कि शराब बंदी को रोकने के लिए लाखों रुपये की लागत से खरीदे गए इस ड्रोन को कब तक खोजा जाता है। यदि मिल भी जाए तो सही हालत होगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन यह तो साथ है कि बिहार में पुलिस एक ड्रोन को भी नहीं खोज पा रही है।

0Shares

(प्रशांत सिन्हा)

संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया हर साल 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर मौजूद जंतुओं और पौधों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूक और समझ को बढ़ाना है। विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम है ” वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी है “। जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अमेरिकी कीट विज्ञानी इ.ओ विल्सन द्वारा 1986 में ‘अमेरिकन फोरम ऑन बायोलोजिकल डाइवर्सिटी’ में प्रस्तुत रिपोर्ट में किया गया । यह शब्द दो शब्दों अर्थात् ‘और का समूह है जो हिन्दी में भी’ ‘जैव’ तथा ‘विविधता’ द्वारा व्यक्त किया जाता है, जिसका साधारण अर्थ जैव जगत में व्याप्ति विविधता से है ।

जैव विविधता से आशय जीवधारियों ( पादप जीवों ) की विविधिता से है जो दुनिया भर में हर क्षेत्र, देश और महाद्वीप पर होती है। भारत में कुछ जीव जंतुओं की बात करें तो जैव विविधता पर दिसम्बर 2018 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ( सीबीडी ) में पेश की गई। छठी राष्ट्रीय रिर्पोट से पता चला था कि ” अंतराष्ट्रीय रेड लिस्ट ” की गंभीर रुप से लुप्तप्रायः और संकटग्रस्त श्रेणियों में भारतीय जीव प्रजातियों की सूची वर्षो से बढ़ रही है।

विश्व वन्यजीव कोष की लीविंग प्लेनेट रिर्पोट 2022 में खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में पिछले 50 वषों में वन्य जीवों की आबादी 69 फीसदी कम हुई है। इनमे स्तनधारी, पक्षी, उभयचर, सरीसृप, मछलियां आदि शामिल हैं। हर दो साल में प्रकाशित होने वाली इस रिर्पोट के मुताबिक वैसे तो पुरी दुनिया में वन्य जीवों की आबादी तेजी से घट रही है लेकिन 1970 के बाद से लैटिन अमेरिका तथा करेबियाई क्षेत्रों में वन्य जीव आबादी में करीब 49 फीसदी तक की गिरावट आई है जबकि अफ्रीका में 66 फीसदी और एशिया में 55 फीसदी गिरावट हुई है। मछली पकड़ने में 18 गुणा वृद्धि के कारण मछलियों की संख्या में कमी हुई है जबकि ताजा पानी में रहने वाले प्रजातियों में सर्वाधिक 83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है जो किसी भी प्रजाति की समूह की तुलना में सबसे बड़ी गिरावट है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डबल्यू डबल्यू एफ एन ) की रिर्पोट से साफ है कि धरती पर मौजूद प्रजातियों की तादाद में दस में से सात का आस्तित्व समाप्त हो चूका है।

भारत की हालत वैश्विक स्थिति से भिन्न नहीं है। यहां भी 12 फीसदी से अधिक जंगली स्तनधारियों, 3 फीसदी पक्षी प्रजातियों और 19 उभयचरों की प्रजातियों पर गंभीर खतरा है। एक अनुमान के अनुसार करीब तीस करोड़ प्रजातियां हो सकती है जिसमे 14 लाख 35 हजार 662 प्रजातियों की पहचान हुईं है। उनमें 7 लाख 51 हजार कीट, 2 लाख 81 हजार जंतु, 68 हजार कवक, 26 हजार शैवाल, 4 हजार 800 जीवाणु तथा एक हजार विषाणु शमिल है। इसके अलावा 343 मछलियां 50 जलथलचारी,170 सरीसृप , 1355 अकशेरू , 1037 पक्षियों और 497 स्तनपायी की प्रजातियां भी हैं। हर साल परितंत्रों के क्षण के कारण 27 हजार प्रजातियां लुप्त हो रही है। इस लुप्त होती प्रजातियों को रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे। एक रिर्पोट में बताया गया है कि वनों की कटाई, सभी प्रकार के प्रदूषण, औद्धोगीकरण, शहरीकरण जलवायु संकट तथा विभिन्न बिमारियां इनका प्रमुख कारण हैं। डबल्यू डबल्यू एफ के महानिदेशक मार्को लैवर्टनी के अनुसार हम मानव प्रेरित जलवायु संकट व जैव विविधता के नुकसान की दोहरी आपात स्थिति की सामना कर रहे है जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए खतरा साबित हो सकती है।

जैव विविधता प्रत्येक राष्ट्र की विरासत के स्वाभाविक रुप से महत्तवपूर्ण रुप से महत्तवपूर्ण पहलू के रुप में और एक उत्पादक, स्थायी संसाधन के रुप मे देखी जानी चाहिए, जिस पर हम सभी अपने वर्तमान और भविष्य के कल्याण के लिए निर्भर है। विकासशील और विकसित दोनों देशों में जैव विविधता की रक्षा के लिए तत्काल कारवाई करने की आवश्यकता है। जैव विविधता पर अनुसंधान की निरंतर आवश्यकता है जो हमारे ज्ञान को बढ़ाती है, हमारी प्रबन्धन क्षमताओं में सुधार करती है और लोगों के साथ रहने के नए तरीकों के विकास की ओर ले जाती है।

कुल मिलाकर, मानव कल्याण के लिए जैव विविधता के कई योगदान अधिक स्पष्ट होते जा रहे हैं। हम अपने द्वारा खाए जाने वाले भोजन, अपने कपड़े और निर्माण सामग्री को ‘जैव विविधता’ से जोड़ते हैं। यह एक महत्वपूर्ण संसाधन है जिसे निरंतर प्रबंधित करने और सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है, ताकि बदले में यह हमारी और ग्रह की रक्षा करे।

0Shares

Chhapra: आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल के द्वारा आयोजित न्यू ए० एन० डी० हाई स्कूल, (भिखारी चौक, छपरा) के प्रांगण में ‘फिजिक्स वाला’ (PW) का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें उद्घटानकर्ता इरफ़ान राशिद क्षेत्रीय प्रबंधक (PW), मुख्य अतिथि रामदयाल शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर श्री शर्मा ने सभी बच्चों को उनके भविष्य निर्माण की शुभकामना दी और कहा कि जो छात्र मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हैं उन्हें एक दिन सफलता जरूर प्राप्त होती है। प्रो० डॉ० दिवांशु कुमार के द्वारा बच्चों को यह बताया गया की सारण जिला में जो छात्र जेईई और नीट की तैयारी नहीं कर पाते थे, वो छात्र भी अब सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेयर राखी गुप्ता के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को शुभकामना दी गयी। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं के मनोबल और हौंसला को यूँ ही बनाये रखने की सीख दी।

एसओएफ साइंस ओलंपियाड 2022-23 में संतोष कुमार, नंदिनी कुमारी और अंजलि कुमारी ने बिहार राज्य स्तर पर शीर्ष 10 रैंक हासिल करके मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन हासिल किया था। SOF गणित ओलंपियाड 2022-23 में, विशिष्ट पदक कृष कुमार सिंह और लक्ष्मी कुमारी ने अर्जित किए। पुरस्कार समारोह के दौरान, विशिष्ट अतिथियों, एवं सत्यनाराण शर्मा, चंद्रभूषण सिंह ने बिहार राज्य स्तर के आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पुरस्कार समारोह में दसवीं कक्षा (2023) के छात्रों में आकाश कुमार गोस्वामी, अंकु कुमार, नारायण कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, आर्यन कुमार चौरसिया, कृति कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, प्रिंस राज और दिव्यांशु प्रवीर शामिल थे। इन छात्रों ने आने वाले वर्षों में भी कड़ी मेहनत जारी रखने और स्कूल के लिए सम्मान लाने की इच्छा व्यक्त की।

सचिव अनीता सिंह द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन करने के बाद समारोह का समापन किया गया।

0Shares

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नाला और वार्ड मे निर्मित नालों की सफाई बरसात से पहले करने को लेकर मिशन 40 दिन का योजना को सफल बनाने हेतु नगर आयुक्त ने खुद अनुश्रवन कर रहे हैं।

नगर आयुक्त के स्वयं तत्परता का नतीजा है कि सफाई मे इतना बड़ी पहल हुई है। निगम के द्वारा सफाई मिशन मोड पर कार्य कराया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के आयुक्त सुमित कुमार (IAS) ने  कई वाडों में चल रहे सफाई कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 से 5 तक सफाई कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही पाया कि वार्ड 1 से 5 तक डोर टू डोर गाड़ी नहीं आ रही है। वहीं वार्ड 6 और सात में ठेला वाला नहीं रहा हैं। वार्ड 07 में सुनील किराना दुकान अंदर गली मे 10 से 15 घरो मे कचरा का उठाव नहीं हो रहा हैं।  वार्ड 05 मे प्रेम कुमार यादव 7 बजे सुबह कार्य पर आते हैं, 2 लेबर आये थे। 

नगर आयुक्त ने सभी सम्बन्धित वार्ड के सफाई निरिक्षक एवं सफाई जमादार को बरसात के पहले सभी मुख्य नाला और वार्ड मे निर्मित नालों की सफाई ससमय कराने हेतु आदेश दिए हैं।

निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर उपस्थित थे।

0Shares

Chhapra: नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में राजेंद्र कॉलेज के परीक्षा भवन के सभागार में प्रधानमंत्री द्वारा बताए गये पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव- 2023 का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, नगर निगम छपरा की महापौर राखी गुप्ता, भारतीय डाक सेवा के अधिकारी अंशुमान, नेहरू युवा केन्द्र छपरा के महानिदेशक प्रतिनिधि आशुतोष कुमार, अवधेश कुमार सिंह, राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार श्रीवास्तव, नेहरू युवा केन्द्र छपरा के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, नमामि गंगे डी पी ओ नीतीश कुमार, एन एस एस के पूर्व समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

युवा उत्सव का विषय पंच प्रण था जिसके अंतर्गत पांच विभिन्न विधाओं में जैसे चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम में सारण के युवा प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही भारत का भविष्य निर्धारित करेगी एवं विभिन्न व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से भी युवाओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम में विशेषकर सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर उपस्थित प्रतिभागियों ने सभी अतिथियों एवम दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभाग जैसे सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, भारतीय डाक विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सेहत केंद्र राजेन्द्र कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक आदि के स्टाल्स पर विभिन्न योजनाओं संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शायी गयी थी।  जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। सभी विधाओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी निर्णायक मंडल सदस्यों, नेहरू युवा केन्द्र सारण के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, विभिन्न युवा मंडल सदस्यगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

0Shares

Chhapra: मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया के पास एक पानी भरे गड्ढे से एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।

शव की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पुर्णाडीह गांव निवासी रणधीर कुमार पाण्डेय के पुत्र अमित पांडे के रूप में हुई है। अमित विगत 16 मई से लापता था। युवक का शव बरामद होते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तार के प्रयास कर रही है। युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है और शव की पहचान नया हो इस उद्देश्य से अज्ञात पराधियों के द्वारा उसके शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया था।

युवक के पिता रणधीर कुमार पाण्डेय ने अपने पुत्र के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कारवाई थी, जिसमे बताया गया था कि अमित खाना खाकर छत पर सोने चला गया और अगली सुबह जब मैं अपने पुत्र को जगाने गया तो वह लापता था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की। पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था। बताया जा रहा है कि 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

0Shares

Chhapra: शहर के सभी वार्डों में नाली की सफाई का कार्य नगर निगम के द्वारा कराया जा रहा है। सफाई कार्य का नगर आयुक्त सुमित कुमार ने स्वयं स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गुदरी बाजार, भगवान बाजार समेत वार्ड नम्बर-15 में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त के द्वारा सभी सफाई कर्मी को 2 बजे तक कार्य करने के लिए आदेशित किया गया। नगर आयुक्त के द्वारा स्पष्ट निदेश देते हुए कहा गया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी, सफाई जमादार एवं सफाई निरीक्षक पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि नगर आयुक्त के द्वारा पूर्व में ही मानसून आने से पहले सभी नाली की सफाई का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में नगर निगम छपरा द्वारा मिशन 40 दिन के अंदर सभी नालों की सफाई कराने हेतु मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

इस अभियान के तहत सफाई कार्य के लिए 9 टीमों का गठन किया गया है। सभी नालों की सफाई का कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। जिसका अनुश्रवण स्वयं नगर आयुक्त के द्वारा किया जा रहा है।

0Shares

Chhapra: सारण जिले में बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई की है।

की रात्रि में जिलाधिकारी, सारण श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण, डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में पूरे सारण जिलान्तर्गत कुल छह छापेमारी दल का गठन कर अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

गुरुवार रात्रि प्रशासन ने भेल्दी थानान्तर्गत करसा मोड़, दिघवारा थानान्तर्गत मधुकॉन कैम्प, सोनपुर थानान्तर्गत शिववचन चौक, मशरख थानान्तर्गत राजापट्टी चौक, गरखा थाना अंतर्गत चिरांद रोड एवं मुफ्फसिल थानान्तर्गत मैथवलिया चौक पर छापेमारी की गई।

छापेमारी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता मढ़ौरा एवं सदर छपरा, खनिज विकास पदाधिकारी, खान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सोनपुर, तथा अंचलाधिकारी गरखा, सदर, दिघवारा एवं मशरख एवं लगभग 25 थाना से सशस्त्र बल शामिल थे।

इस छापेमारी में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 66 अवैध / 2 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया गया है। जिस पर खनन विभाग के द्वारा लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूप दण्ड की राशि वसूलनीय है।

66 जब्त वाहनों में कुल 33.157 घनफीट अवैध पीला बालू जब्त किया गया है। साथ ही परिवहन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कुल 103 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 98 लाख रुपये का दण्ड अधिरोपित किया गया।

0Shares

Chhapra: सारण जिला में एक बार फिर से विषाक्त मध्यान भोजन खाने से स्कूली बच्चे बीमार हो गए हैं।

सदर प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, रसूलपुर टिकुलिया टोला, डुमरी के 35 बच्चे बीमार विषाक्त मध्यान भोजन खाने से बीमार पड़ गए। कथित रूप से खाना में छिपकली होने से बच्चों के बीमार पड़ने की बातें कहीं जा रही है।

आनन फानन में सभी बीमार बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संतोष कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी 35 बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि 35 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत स्थिर है। उन्होंने मध्यान भोजन आपूर्ति करने वाले संबंधित एनजीओ पर कार्रवाई करने की बातें कहीं हैं।

जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से भोजन आता है। बच्चों की तबियत बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत स्थिर है।

इस घटना से एक बार फिर से मध्यान भोजन योजना में लापरवाही सामने आई है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परिजनों में चिंता व्याप्त है।

रोहन कुमार 5 वर्ष
नैना कुमारी 6 वर्ष
रिशु कुमार 6 वर्ष
आदित्य कुमार 5 वर्ष
रानी कुमारी 4 वर्ष
सुहानी
अंकिता
प्रियांशु 4 वर्ष
छोटू 5 वर्ष
राहुल कुमार 5 वर्ष
विशाल कुमार 7 वर्ष
सूरज कुमार 9 वर्ष
अंकित, शिवम, रिया, नितिन, शिवानी, गोलू, अंश, प्रिंस गुप्ता, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार सोनू कुमार, शिवम राज, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार, कशमेरी, विश्वकर्मा कुमार, शिवानी, सुभाष, मोनिका और अमन कुमार बीमार हैं। जिन्हे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

0Shares

डॉ. अनिल कुमार निगम
साइबर सुरक्षा आज वैश्विक मुद्दा है। जितनी तीव्र गति से भारत समेत विभिन्न देशों में डिजिटलाइजेशन बढ़ रहा है, उतनी ही गति से साइबर हमलों का खतरा मंडरा रहा है। भारत के बुनियादी ढांचे पर साइबर हमले का खतरा बना हुआ है। अमेरिका, भारत और ब्राजील साइबर हमलावरों के सीधे निशाने पर हैं। स्वास्थ्य और वित्त क्षेत्र के साथ-साथ विमानन उद्योग, तेल, गैस और ऊर्जा सेक्टर और तकनीकी कंपनियों जैसे मूलभूत ढांचे के महत्वपूर्ण अंगों को साइबर हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि भारत अपनी साइबर सुरक्षा पर काफी ध्यान दे रहा है, परंतु नवंबर 2022 में जिस तरीके से भारत के सबसे शीर्ष चिकित्सा संस्थान- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली को निशाना बनाया गया, वह अत्यंत चिंताजनक है। सवाल यह है कि अगर साइबर हमलावर भारत के मूलभूत ढांचे मसलन ऊर्जा आपूर्ति, रेलवे सिगनलिंग, पीएनजी गैस आपूर्ति, बैंकिंग सिस्टम को हैक कर लेते हैं तो क्या भारत इससे निपटने में सक्षम है? क्या भारत में सूचना तंत्र की सुरक्षा के उपाय पर्याप्त हैं?

वर्ष 2022 में भारत के सरकारी संस्थानों पर 82 साइबर हमले हुए। यह आंकड़ा पिछले वर्ष 2021 की तुलना में आठ गुना अधिक है। साइबर हमलों का अध्ययन करने वाली कंपनी क्लाउडसेक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सरकारी संस्थाओं को टार्गेट करने वाले साइबर हमलों में तीव्र वृद्धि हुई है। 2021 में देश के सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं में सिर्फ 11 हमले दर्ज किए गए थे। भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-IN) ने 2022 की अपनी इंडिया रैनसमवेयर रिपोर्ट में कहा था कि भारत में महत्वपूर्ण मूलभूत ढांचे समेत तमाम क्षेत्रों पर रैनसमवेयर के हमलों की संख्या में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

यह विदित है कि साइबर हमले से एम्स की गतिविधियों पर अत्यंत प्रतिकूल असर पड़ा था। अस्पताल के मुख्य और बैकअप सर्वर में सभी फाइलें करप्ट हो गई थीं। साइबर हमलावर लगभग चार करोड़ मरीजों का आंकड़ा चुराने में सफल रहे। इसमें बेहद संवेदनशील आंकड़े भी शामिल हैं। यह भी ज्ञात है कि वर्ष 2021 में अमेरिका की औपनिवेशिक पाइप लाइन में रूसी हमलावरों ने रैंससमवेयर से हमला किया था। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी। यह पाइप लाइन छह दिन के लिए ठप हो गई थी। अमेरिका के 17 राज्यों में गैस की जबरदस्त किल्लत हो गई थी। वास्तव में रैंसमवेयर एक तरह का मैलवेयर है जो कंप्यूटर फाइलों, सिस्टम अथवा नेटवर्क को एक्सेस करने से रोकता है। हमलावर इसके माध्यम से पीड़ित पक्ष से अपनी मांग पूरी करवाता है।

क्लाउडसेक का मानना है कि विश्वभर में स्वास्थ्य क्षेत्र पर जो साइबर हमले हो रहे हैं, उनमें भारत का स्थान दूसरा है। वर्ष 2021 में दुनिया में स्वास्थ्य क्षेत्र पर जो साइबर हमले हुए, उनमें से 7.7 प्रतिशत भारत पर हुए थे। हालांकि साइबर हमलों के मामले में सबसे ज्यादा निशाने पर अमेरिका ही है। 2021 में पूरी दुनिया में स्वास्थ्य क्षेत्र पर हुए साइबर हमलों में से अकेले अमेरिका पर 28 प्रतिशत हमले हुए थे। ये दुनिया के तेजी से बढ़ते डिजिटलीकरण का नतीजा है, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कारण ऐसा हो रहा है। एक अन्य सॉफ्टवेयर सुरक्षा कंपनी इंडसफेस ने कहा कि उसके ग्राहकों पर दस लाख से ज्यादा साइबर हमले हुए, इनमें से 2,78,000 हमले भारत में हुए।

जी-20 देशों का मानना है कि आगामी समय में विभिन्न देशों में जीवन के अनेक पहलुओं की कंप्यूटर, स्मार्ट फोन और इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ेगी। इससे देशों को लाभ भी होगा लेकिन इससे साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ेगा। देशों के पास स्थायी विकास के लक्ष्य हासिल करने के लिए अब दस साल से भी कम समय बचा है, लेकिन साइबर हमलों से दुनिया को होने वाला नुकसान वर्ष 2025 तक 10 खरब डॉलर तक पहुंचने की आशंका है। भारत के अनेक प्रयासों के बावजूद हैकर्स भारत के साइबर सुरक्षा तंत्र को भेदने में कई बार कामयाब रहे हैं। इससे भारत सरकार चौकन्ना हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सभी राज्यों को विशेष तैयारी करने एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके भारत को हमलावरों की रणनीति, तकनीक और प्रक्रिया का गंभीर अध्ययन करना होगा, जिससे हैकर्स के चक्रव्यूह से बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखा जा सके।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

0Shares

Chhapra: सारण जिले के सुप्रसिद्व फार्मेसी इंस्टिट्यूट विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में बुधवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वी०आई०पी० ग्रुप के निदेशक सह रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख डॉ० राहुल राज के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

ततपश्चात संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों द्वारा तरह-तरह के संदेशप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इन बच्चों ने अपनी कलाकारी से उच्च रक्त चाप से होने वाली समस्याओं और जानलेवा बीमारियों के बारे में बताकर लोगो को जागृत किया।

मुख्य अतिथि डॉ० राहुल राज ने इन बच्चों के अथक परिश्रम और कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दिन का हम सभी के लिए विशेष महत्व है। दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहते है और अंततः गंभीर जानलेवा बीमारी के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगो को ये दिन याद कराने, उन्हें उच्च रक्त चाप से बचाने व उसके लक्षण के बारे में अवगत कराने का है।

संस्थान के संचालक तथा शिक्षकों ने भी अपने वाचन के दौरान उच्च रक्त चाप के कारण, लक्षण तथा उससे बचाव की दिशा पर प्रकाश डालते हुए लोगो को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि उच्च रक्त चाप हमारे सेहत के लिए कितना खतरनाक है तथा समय-समय पर हमें अपने रक्त चाप की माप करते रहनी चाहिए और उनके अनुरूप खान-पान में भी परहेज करना चाहिए एवं नियमित रूप से टहलना एवं व्यायाम करना चाहिए।

कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट के संचालक, शिक्षकों, विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

0Shares

आज का पंचांग
दिनाँक 18 /05/2023 गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष चतुर्दशी, रात्रि 09:42 उपरांत अमावस्या ,नक्षत्र अश्वनी,सुबह 07:22 उपरांत भरणी,चन्द्र राशि मेष ,विक्रम संवत 2080 सूर्योदय 05:03 सुबह,सूर्यास्त 06:29 संध्या,चंद्रोदय 04:32 सुबह (19 मई 23 ),चंद्रास्त 05 :20 संध्या, लगन वृष 06 :54 सुबह,उपरांत मिथुन लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया,शुभ 05:03 सुबह 06:44 सुबह रोग 06:44 सुबह 08:25 सुबह,उद्देग 08:25 सुबह 10:05 सुबह ,चर 10:05 सुबह 11:46 सुबह,लाभ 11:46 सुबह 01:27 दोपहर,अमृत 01:27 दोपहर 03:08 दोपहर,काल 03:08 दोपहर 04:48 संध्या, शुभ 04:48 संध्या 06:29 संध्या, राहुकाल,दोपहर 01:27 से 03:08 दोपहर,अभिजित मुहूर्त सुबह 11:19 से 12:13 दोपहर ,दिशाशूल दक्षिण

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। नए दोस्त बनेंगे। सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह किसी कारणवश बंद भी हो जाएगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें।सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा आपाधापी से भरा होगा जिससे उन्हें अत्यधिक काम करना होगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहे।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।परिवार का कोई सदस्य बेवजह आपके जीवन में दखल देने का प्रयास करेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी।कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है। इसकी वजह से मन बेचैन रहने की संभावना है। ऐसे में अपने व्यवहार को मृदु रखे अन्यथा बेचैनी बढ़ जाएगी।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होगा खासकर गृहिणियों के लिए।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज का दिन परिवार के सदस्यों में आपसी मेलझोल बढ़ाने वाला होगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।शिक्षा की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा व सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन थोड़ा आराम अवश्य मिलेगा ।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिवार के सदस्यों का झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा होगा व घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है। घर पर रिश्तेदारों का भी आना-जाना लगा रहेगा जिस कारण व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान अपने स्वभाव में नरमी बनाये रखे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पेट से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती है जैसे कि उल्टी, दस्त, कब्ज, गैस बनना इत्यादि। इसलिये खानपान का विशेष ध्यान रखे व बाहर का खाना खाने से बचे। जितना हो सके घर का बना पोष्टिक आहार ही ले। चिंता रहेगी।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। आज का दिन व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा व आपको नए-नए विचार भी आयेंगे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares