Chhapra: सारण प्रमंडल के निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

बैठक में आयुक्त के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि मृत व्यक्ति एवं स्थानांतरित अथवा दूसरी जगह पर स्थाई रूप से रह रहे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निश्चित रूप से हटाने की कार्रवाई करें।

इस संबंध में डोर टू डोर किए गए सर्वे की गंभीरता पूर्वक समीक्षा करने एवं युवा मतदाता जिनकी आयु 18 से 19 के बीच है उनके नाम शत् प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने हेतु पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किए गए जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के ई आर आओ के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा आयुक्त महोदय के द्वारा की गई समीक्षोपंरात महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए आयुक्त महोदय ने तीसरे एवं अंतिम समीक्षात्मक बैठक के पूर्व सभी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया।

उप निर्वाचन पदाधिकारी, सारण के द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 20 दिसंबर 2023 तक जिला में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 9537 ,महिला मतदाताओं की संख्या 14,75,218 तथा थर्ड जेंडर की कुल संख्या 7 है ।

इस प्रकार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 30,84,762 है। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर, अपर समाहर्ता मो मुमताज आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, सभी विधानसभा क्षेत्र के ई आर ओ एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

0Shares

Chhapra: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 26 से 30 दिसंबर तक नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ज़िले के सभी प्रखंडों के दो-दो गांवों एवं शहरी क्षेत्र के 03 चयनित स्थलों पर रात 8:30 से 12 बजे तक में व्यक्तियों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। बता दें कि रक्त जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि किन-किन व्यक्तियों में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मुख्य प्रशिक्षक भूपति भूपेंद्र पटेल और शशि कुमार सहित कई अन्य के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, डीवीबीडीसीओ डॉ दिलीप कुमार सिंह, डीपीएम अरविंद कुमार, डीवीबीडी सलाहकार सुधीर कुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ माधुरी शिवराजू, पिरामल स्वास्थ्य के आशीष श्रीवास्तव, सीफार के क्षेत्रीय कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी, डीसी (वी एल/एलएफ) बिनोद श्रीवास्तव, पीसीआई के सौरिश बनर्जी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लैब टेक्नीशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, वीबीडीएस सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

प्रखंड स्तर पर फाइलेरिया व माइक्रो फाइलेरिया की दर को जानने के लिए एनबीएस जरूरी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिले में नाइट ब्लड सर्वे की तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रत्येक प्रखंड में एक रैंडम और एक सेंटिनल साइट पर नाइट ब्लड सर्वे कार्य को संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। चूंकि खून में फाइलेरिया के परजीवी रात में ही सक्रिय होते हैं इसलिए नाइट ब्लड सर्वे से सही रिपोर्ट का पता चल पाता है। जिसे शत प्रतिशत पूरा करने के लिए नाइट ब्लड सर्वे को चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। नाइट ब्लड सर्वे की गतिविधियों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर फाइलेरिया व माइक्रो फाइलेरिया की दर को जानना है।

सामान्य और स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति भी अपने रक्त के नमूने की कराएं जांच: डीवीबीडीसीओ
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ दिलीप कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया कि इस कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया के प्रसार को रोकना है। नाइट ब्लड सर्वे के दौरान सामान्य और स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति भी जांच करा सकते हैं। क्योंकि फाइलेरिया या हाथीपांव के लक्षण सामान्य रूप से शुरू में दिखाई नहीं देते हैं। इसके परजीवी के शरीर में प्रवेश करने के बाद इसके लक्षण लगभग पांच से दस सालों बाद दिखाई दे सकता है। इसलिए सामान्य और स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति भी नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के तहत अपने रक्त के नमूने की जांच अनिवार्य रूप से कराएं।

फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव और सुरक्षित रहने के लिए नियमित रूप से देखभाल जरूरी: डीवीबीडी सलाहकार
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि  प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी रोग है, जो एक कृमि जनित मच्छर से फैलने वाला रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर फाइलेरिया के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते लेकिन बुखार, बदन में खुजली व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथी पांव और हाइड्रोसील की सूजन, फाइलेरिया के लक्षण हैं। फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे- धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इसका कोई ठोस इलाज नहीं है। लेकिन इसकी नियमित और उचित देखभाल कर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

प्रत्येक प्रखंड में एक रैंडम और एक सेंटिनल साइट पर किया जाएगा नाइट ब्लड सर्वे: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ माधुरी शिवराजू ने कहा कि विभागीय स्तर पर चिह्नित किए गए जिले के गांवों एवं शहरी क्षेत्रों के 03 स्थलों पर रात्रि के 8:30 से लेकर रात्रि के 12 बजे तक स्थानीय ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिये जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में एक रैंडम और एक सेंटिनल साइट पर नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। वहां नाइट ब्लड सर्वे टीम के सदस्य 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का सैंपल एकत्र करेंगे। एक साइट पर 300 और दूसरे साइट पर भी 300 यानि कुल 600 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

0Shares

पटना, 23 दिसम्बर (हि.स.)। यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब नौ महीने के बाद जेल से बाहर आ गए। इस दौरान पटना में उनके समर्थकों ने हीरो की तरह उनका स्वागत किया। मनीष कश्यप ने हुंंकार भरते हुए कहा कि वह जो काम करते थे आगे भी वही काम करेंगे। बिहार के आम लोगों की आवाज बनेंगे। साथ ही कहा कि उनके समर्थकों के दुआ और आशीर्वाद के कारण वह आज बाहर आए हैं। उनके समर्थकों ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। इसके लिए कश्यप ने समर्थकों को धन्यवाद भी दिया।

मनीष कश्यप ने कहा कि वह नौ महीनों से कंस के कब्जे में थे। जैसे कृष्ण भगवान नौ महीने के बाद कंस के कारागार से बाहर आए थे वैसे ही वह भी कंस रूपी कुछ लोगों की चंगुल से बाहर आ गए हैं। मनीष कश्यप के समर्थकों ने हमारा शेर आ गया का नारा भी लगाया।

मनीष कश्यप को जेल से मुक्त करने के मिले आदेश के बाद पटना के आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर जेल के मुख्य द्वार पर मनीष कश्यप के समर्थकों और प्रशंसकों का तांता लगा हुआ था। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ ने बेऊर जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी थी। मनीष कश्यप के बाहर आते ही उनके समर्थकों ने उनका अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई की पटना सिविल कोर्ट स्थित विशेष न्यायालय ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के रिहाई के आदेश जारी किया था। आर्थिक अपराधी इकाई की विशेष न्यायाधीश सारिका वहालिया ने मुक्ति के आदेश अभिरक्षा में पेशी के दौरान यूटूबर मनीष कश्यप द्वारा हथकड़ी पहने बयान देने मामले में हुई है। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा के फर्जी वीडियो जारी करने के तीन अन्य मामलों में मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार के जारी पेशी वारंट को उसके अनुरोध पर वापस ले लिया गया। बाकी अन्य तीन मामलों में मनीष कश्यप की जमानत हो चुकी है।

0Shares

Chhapra: शीतलहरी व सर्द हवाओं से ठंड को देखते हुए समाजसेवी व भाजपा नेता, धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गड़खा विधानसभा के डुमरी पंचायत में रसूलपुर, सिंगही, टिकुलिया टोला, डुमरी ,चंदेल टोला, मुकुंदराय टोला, मदन पट्टी गांवों में कम्बल वितरण कर इस विधानसभ के साथ साथ छपरा और सोनपुर विधानसभा के सभी गांवों, टोला मोहल्ला में गरीब, जरूरतमंद के घर घर जा कम्बल वितरण आभियान प्रारम्भ किया।

डुमरी पंचायत में शुक्रवार के देर रात और शनिवार की सुबह, ठंड से ठिठुरते गरीब,असहाय, निर्धन लोगों के बीच समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए। धर्मेन्द्र कुमार सिंह का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। ठण्ड की इस रात में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद करने पर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की। साथ ही धर्मेन्द्र कुमार सिंह की इस पहल की सराहना की।

वहीँ धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि गरीब व निर्धन, असहायों को सर्दी से बचाव के लिए गड़खा, छपरा, सोनपुर विधानसभा के गांवों, मुहल्लो, नुक्कड़, चौक, चौराहा, बाजार आदि जगहों पर बेसहारा लोगों के बीच यह कम्बल वितरण अभियान के तौर पर निरंतर चालू रहेगा।

देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा की उन्होंने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कम्बल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। मौके पर श्याम बाबू राय, राम बाबू सिंह, विश्वकर्मा शर्मा, बिजलाल महतो, दुर्गा महतो, श्याम बाबू राय, कामेश्वर राय आदि मौजूद थे।

0Shares

Chhapra: दिघवारा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बरूआ में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनों ने भाग लिया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सक्षम अधिकारी/कार्यालय से मिले, बिचौलियों से बचे। उन्हें कहा कि उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी समस्या का पंचायत में समाधान हो, उसी अनुसार पंचायत में अधिकारी/कर्मी की बहाली की गई है, ताकि आपको सभी सुविधा का लाभ ससमय मिले। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का युग है। सबके पास स्मार्ट फोन है। संबंधित विभाग के वेबसाइड पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पंचायत का सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग करें, ताकि ये पंचायत आत्मनिर्भर/समृद्ध हो सके। आपका दायित्व है कि एक आदर्श पंचायत बनाए। उन्होंने पंचायत WPU निर्माण चर्चा करते हुए स्वच्छता कर्मियों को यूजर चार्ज देने का अनुरोध किया ताकि स्वच्छ एवं समृद्ध गांव का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में काफी चीजें बदली हैं। स्कूल, पानी, अच्छी रोड बन गयी है। पंचायत विकास की ओर अग्रसर है। बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अस्पताल में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने हुनर को पहचाने, हुनरमंद बने और आगे बढ़े। डीआरसीसी की योजना का लाभ लें। महिला सशक्तिकरण में जीविका दीदी बन कर अपनी बातों को रख रही हैं यह भी अपने-आप मे एक मायने रखता है। महिला सशक्तिकरण की ओर समाज काफी आगे आयी है। बेटी के जन्म से शिक्षा तक विभिन्न योजनाओं से अच्छादित है। बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाए। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा कुरीतियों को दूर करें। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है, जब मेरे माता-पिता ने अवसर दिया शिक्षा ग्रहण करने की, तभी आज हम यहां पहुंचे हैं। अपने बच्चों को भी मौका दें। सामाजिक बुराइयों से बच्चों को दूर रखें। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप खेती-बाड़ी कर रहे हैं तो कृषि विभाग से जुड़े सभी योजनाओं का लाभ लें।मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताए गए योजना का भी लाभ लें।

बताया गया कि सरकार के विभिन्न विभागों के लोक कल्याणकारी योजना का लाभ कितने लोगों ने लिया है तथा उनसे कितने लोग वंचित हैं, इसे जनसंवाद कार्यक्रम द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइ‌याँ/कुरीतियाँ बाल विवाह, दहेजप्रथा, इसके लिए जागरूक होना है तथा इस अपराध से बचना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसी प्रकार साइबर अपराध के लिए साइबर थाना की स्थापना की गई है। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि आप सभी स्वच्छता अभियान से जुड़े और गांव को समृद्ध व स्वच्छ बनाने में प्रशासन को सहयोग करें। अपने दायित्व को समझे, यूजर चार्ज दें ताकि सर्वेक्षता कर्मी/प्रवेक्षक का नियमित तौर पर रखा जा सके।

डीआरसीसी के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, Startup आदि की भी जानकारी दी गई। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

0Shares

इंडिया गठबंधन ने सांसदों के निलंबन के विरोध में किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

Chhapra: इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में विपक्षी सांसदों के अकारण निलंबन के विरोध में प्रदर्शन मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें गठबंधन की राजद, जदयू, कांग्रेस, सी पी (आई), सी पी एम सहित सभी दलों ने भाग लिया।

विरोध प्रदर्शन नगर निगम से शुरू होकर थाना चौक, म्युनिसिपल चौक होते हुए गुजरी और नगर निगम में एक सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए सारण राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि विपक्षी सांसदों का निलंबन गैर लोकतांत्रिक है

जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने संबोधन में कहा कि देश ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ की स्थिति से गुजर रहा है। मांझी विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक पर सांसद यदि संसद भवन में और गृह मंत्री से सवाल नहीं पूछेंगे तो किससे पूछेंगे ? सी पी आई के सुरेंद्र सौरभ ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संसद के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतने सांसदों को एक साथ निलंबित किया गया है।

पूर्व मंत्री व जदयू के मुनेश्वर चौधरी ने इसे केंद्र सरकार के अहंकार का परिणाम बताया। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि दुनिया में बड़ी-बड़ी हिटलरशाही का वजूद समाप्त हो गया है और इस मोदीशाही का भी अंत होगा। राज्य परिषद सदस्य चंदेश्वर राय ने कहा कि हमलावरों का संसद में प्रवेश कैसे हुआ इसका जवाब सरकार को देना ही होगा? इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जहांगीर आलम मुन्ना, राजद नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, भूतपूर्व विधायक मुद्रिका राय, राधे कृष्णा यादव जदयू प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश यादव, उपेंद्र राय, राम राय, कमलेश राय, हरे लाल यादव, सागर नौशेरवाँ आदि ने भी सभा को संबोधित किया। उक्त जानकारी राजद जिला प्रवक्ता डॉ अमित रंजन ने दी।

0Shares

Chhapra: जन सुराज मिलन समारोह का हथुआ मार्केट में गुरुवार को आयोजन किया गया। इस दौरान युवा समाजसेवी ई. चांदनी प्रकाश दर्जनों समर्थकों  के साथ जन सुराज में शामिल हुईं। एमएलसी ई. सच्चिदानंद राय ने उन्हें पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर जन सुराज में शामिल कराया।

इस दौरान ई. चांदनी प्रकाश ने कहा कि प्रशांत किशोर बीते 15 महीनों से जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं, इससे मैं काफी प्रभावित हुई। यही वजह है कि मैं जन सुराज परिवार में शामिल हुई हूं और छपरा के विकास तथा यहां के जनता की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।

समारोह में मुख्य अतिथि ई. सच्चिदानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता जन सुराज को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन में जन सुराज में जितने लोग आए हैं वो कुछ लेने नहीं बल्कि नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने आए हैं। उन्होंने ई. चांदनी प्रकाश के शामिल होने पर कहा कि इनके आने से जन सुराज अभियान को बल मिलेगा।

ई. चांदनी प्रकाश के साथ जन सुराज में अरुण प्रकाश, सवालिया पांडेय, राकेश कुमार, मुकेश कुमार सोनी, सत्य प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद अलाउद्दीन, नौशाद आलम, मोहम्मद आजाद, सूरज प्रकाश सोनी, अरुण कुमार गुप्ता, जय प्रकाश सोनी (जेपी सेनानी), सोनू कुमार, अमित कुमार, राजेश प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम पुकार मेहता ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सभापति अशोक सिंह, महासचिव अभय सिंह, जिला अभियान समिति के संयोजक मुन्ना भवानी, सह संयोजक राहुल कुमार सिंह, कविता सिंह, संपत राम राही, खुर्शीद नय्यर, अमिता सहनी, मनोरमा कुमारी, उदय शंकर सिंह, विनोद मांझी , राजेश नाथ प्रसाद उर्फ मुन्ना जी,ओम प्रकाश गुप्ता , आनंद मोहन उर्फ गार्ड साहब सहित सैकड़ों की संख्या में जन सुराजी शामिल रहे. मंच संचालन नवनीत यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने किया।

0Shares

Chhapra: शहर के कचहरी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया योगिनिया कोठी के समीप रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मोबाइल लूट के दौरान अपराधियों ने एक युवक की चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी. घटना गुरुवार शाम की है।  मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राठौर टोला निवासी मिथिलेश सिंह के पुत्र अंकित कुमार (18)  के रूप में हुई है. जबकि गंभीर रूप से घायलों में राठौर टोला निवासी आशीष कुमार एवं सचिन कुमार शामिल है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कचहरी रेलवे स्टेशन के पास से चाय पीने के बाद योगिनिया कोठी के समीप रेलवे ओवरब्रिज होते हुए अपने घर जा रहे तीन दोस्तों से ओवरब्रिज के नीचे खड़े अपराधियों के द्वारा मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इसी दौरान अंकित उन अपराधियों से उलझ गया। जिसके बाद अपराधियों ने उसके ऊपर चाकू एक के बाद एक की वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका मोबाईल छिन लिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे आशीष कुमार पर भी अपराधियों ने हमला बोल दिया. जिससे दोनों घायल हो गए। जिसके बाद सभी अपराधी भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  

इस संबंध में सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि करीब 07:00 बजे शाम में छपरा कचहरी रेलवे फुट ओवर ब्रीज के नीचे अंकित कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता मिथलेश सिंह, आशीष कुमार, उम्र-17 वर्ष, पिता अभय सिंह, दोनों सा0 राठौर टोला, थाना मुफ्फसिल, जिला सारण को 2-3 अज्ञात अपराधियों द्वारा उनका मोबाईल लूटने के क्रम में विरोध करने पर उन्हें चाकू मार कर जख्मी करने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद नगर थाना पुलिस दल एवं छपरा जी0आर0पी0 थाना ने घटनास्थल पर पहुच कर जख्मियो को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। जहा ईलाज के क्रम में अंकित कुमार की मृत्यु हो गई तथा जख्मी आशीष कुमार ईलाजरत है। घटना के संबंध में छपरा जी0आर0पी0 थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

0Shares

Chhapra: छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए 22 जनवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

मेयर पद के नामांकन के लिए सारण की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

उप विकास आयुक्त कार्यालय में सभी प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। इसके साथ ही सहायक निर्वाची पदाधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक क्यूम अंसारी, बीडीओ सदर विनोद आनंद, बीडीओ बनियापुर कर्पूरी ठाकुर, बीडीओ रिविलगंज लालबाबू पासवान, सीओ सदर सत्येंद्र सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सदर अलका कुमारी, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, बीसीओ सदर कमलेश कुमार एवं प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दिनेश कुमार को बनाया गया है।

अधिसूचना 21 दिसंबर 2023 को जारी होगी। नामांकन की प्रक्रिया 21 से 29 दिसंबर 2023 तक होगी। संविक्षा 30 से 1 जनवरी 2024 को होगी। नाम वापसी 2 जनवरी से 4 जनवरी तक होगी। मतदान 22 जनवरी 2024 को होगा। जबकि मतगणना 24 जनवरी 2024 को होगी। नामांकन  11 बजे पूर्वाह्न से 3:00 अपराह्न तक होगा। 

चुनाव को लेकर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। छपरा नगर निगम के 45 वार्ड में नए सिरे से मतदाता सूची बनाया गया है। एक लाख 76 हजार 187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

0Shares

Chhapra: केंद्रीय विद्यालय छपरा के प्रबंध समिति की बैठक जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में की गई।

बैठक के क्रम में निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग आवश्यकता अनुसार प्रिंसिपल के साथ बैठक कर जी प्लस 5 भवन का मॉडल एस्टीमेट तैयार करेंगे। नया भवन वर्तमान में परिसर में ही जर्जर भवन की जगह पर बनवाया जाएगा। जिसमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। जल जमाव की समस्या के निदान हेतु बुडको एवं नगर आयुक्त को प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।

विद्यालय के नाले को नमामि गंगे के तहत बनने वाले नाले से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया । फरवरी में आयोजित होने वाले वार्षिक खेलकूद दिवस हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। तत्पश्चात केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

0Shares

Chhapra: बिहार स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ। छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में मतदान के लिए 3 बूथ बनाए गए थे।

स्टेट बार काउंसिल के 25 पदों के लिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान को लेकर न्यायालय परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी देखी गई।

अधिवक्ताओं ने पंक्तिबद्ध होकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

0Shares

Chhapra: राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु बस उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र एवं प्रखंडों से जिला मुख्यालय तक आम जनों को यात्री परिवहन सुविधा व्यवस्था सुलभ कराना एवं राज्य में बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार का सृजनकरना है।

इस योजना के तहत बस क्रय के लिए प्रति बस 5 लाख रुपए अनुदान का भुगतान किया जाएगा। बुधवार को सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने इसके लिए प्रचार रथ को रवाना किया।

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार 5 लाख रुपए का अनुदान प्रदान करेगी। इस योजना के तहत सारण जिले के 19 प्रखंडों में 7- 7 लाभुकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 133 का लक्ष्य रखा गया है जबकि अब तक 94 आवेदन मिल गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है।

इस योजना के तहत रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और आवागमन में भी सहूलियत होगी।

0Shares