छपरा: सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव चुनाव जीत गए है. मतगणना प्रारम्भ होने के बाद से ही महागठबंधन प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए के डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह से आगे चल रहे थे.
चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता ने अपना मत दिया है. उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया है.
वीडियो में सुनिए
यह भी पढ़े
सारण स्नातक चुनाव मतगणना के क्रमागत प्रथम वरीयता के परिणाम
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
मतगणना के मद्देनज़र मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए है. मतगणना स्थान के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ देखी जा सकती है.
परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखे समर्थक
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में मतगणना शुरू होते ही विभिन्न दलों के कार्यकर्त्ता परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखे. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में बनाये गए मतगणना स्थल के पास बने अपने अपने कैंप में समर्थक बैठे नजर आये.
मतगणना के लिए 14 टेबल
LIVE रिपोर्ट
मतगणना के लिए 14 टेबुल बनाये गए थे. मतगणना सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई पर मतपत्रों के बंडल बनाये जाने के बाद शाम साढ़े आठ बजे के बाद पहले राउंड की जानकारी प्राप्त हो सकी. दिनभर समर्थक टकटकी लगाये मतदान केंद्र के बाहर जमे थे.
अफवाहों का भी चला दौर
सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी चला. मतगणना की जानकारी आने के पहले ही कई लोगों के द्वारा अनुमान लगाये जाने लगे और बिना प्रमाणिकता में मेसेज से लोग परेशान हुए.
राउंड के अनुसार मिले वोट
नौवा राउंड
डॉ वीरेंद्र नारायण यादव 25355
डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह 21905
ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी 4793
दिनेश सिंह 2688
आठवां राउंड
प्रो वीरेंदर नारायण यादव 23543
डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह 20346
ज्ञानदेव मनी त्रिपाठी 4360
दिनेश कुमार सिंह 2209
सातवां राउंड
प्रो वीरेंदर नारायण यादव 20819
डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह 17763
ज्ञानदेव मनी त्रिपाठी 3559
दिनेश कुमार सिंह 2180
दूसरा राउंड
प्रो वीरेंदर नारायण यादव 6018
डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह 4827
ज्ञानदेव मनी त्रिपाठी 834
दिनेश कुमार सिंह 1093
पहला राउंड
प्रो वीरेंदर नारायण यादव 3017
डॉ महाचंद्र प्रसाद प्रसाद 2264
ज्ञानदेव मनी त्रिपाठी 512
दिनेश कुमार सिंह 612
-
रामनवमी को लेकर नगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
-
सेंट जोसेफ एकेडमी में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-
सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, सभी हुए गमगीन
-
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
-
Cartoonist Pawan | Exclusive Interview | Chhapra Today
-
श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्या
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारी पूरी
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन