वाराणसी मंडल में इंटरलॉकिंग के चलते इन गाड़ियों को किया गया शार्ट टर्मिनेशन, निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन

वाराणसी मंडल में इंटरलॉकिंग के चलते इन गाड़ियों को किया गया शार्ट टर्मिनेशन, निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह-हरदत्तपुर के मध्य दोहरीकरण एवं लोहता बाई पास लाइन के परिप्रेक्ष्य में मंडुवाडीह स्टेशन पर हो रहे  नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेशन  किया गया है.

निरस्तीकरण

1.  55126/55129 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 27 नवम्बर 2019 से 04 दिसम्बर 2019 निरस्त रहेगी.
2.  55127/55128 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी- मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 27नवम्बर 2019 से 04 दिसम्बर,2019 निरस्त रहेगी.
3.  63229/63230 बक्सर-मंडुवाडीह-बक्सर मेमू गाड़ी 27 नवम्बर 2019 से 04 दिसम्बर,2019  निरस्त रहेगी.
4.  55133/55134 वाराणसी सिटी-बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 03 दिसम्बर 2019 एवं 04 दिसम्बर 2019 को निरस्त रहेगी.
5.  12538/12537 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर- मंडुवाडीह बापूधाम एक्सप्रेस गाड़ी 04 दिसम्बर 2019 को निरस्त रहेगी.
6.  15125/15126 मंडुवाडीह-पटना-मंडुवाडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी 03 दिसम्बर 2019 एवं 04 दिसम्बर 2019 को निरस्त रहेगी.

मार्गपरिवर्तन

1.  27, 29, 30 नवम्बर 2019 एवं 01, 03, 04 दिसम्बर 2019 को चलने वाली  22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी -माधोसिंह-मंडुवाडीह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी
2.  26, 27, 28 नवम्बर 2019 तथा 02 एवं 03 दिसम्बर 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- दरभंगा पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी -माधोसिंह-मंडुवाडीह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी.

3.  28 नवम्बर 2019 तथा 02 एवं 03 दिसम्बर 2019 को सिकन्दराबाद से चलने वाली 12791 सिकंदराबाद- दानापुर सिकन्दराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद -माधोसिंह-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग (इलाहाबाद)छिवकी-पं दिनदयाल उपध्याय जं के रास्ते चलाई जाएगी.
4.   03 एवं 04 दिसम्बर 2019 को दानापुर से चलने वाली 12792 दानापुर- सिकंदराबाद  सिकन्दराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद -माधोसिंह-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं दिनदयाल उपध्याय जं -(इलाहाबाद)छिवकी  के रास्ते चलाई जाएगी.
5.  03 एवं 04 दिसम्बर 2019 को सीतामढ़ी से चलने वाली 14005 सीतामढ़ी- आनन्दविहार  लिक्ष्वी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औडिहार-वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औडिहार-जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद  के रास्ते चलाई जाएगी.
6.  03 दिसम्बर 2019 को आनंदविहार  से चलने वाली 14006 आनन्दविहार- सीतामढ़ी  लिक्ष्वी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद सिटी-माधोसिंह-वाराणसी-औडिहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद- जंघई-जौनपुर-औडिहार के रास्ते चलाई जाएगी.
7.  03 दिसम्बर 2019 को पटना से चलने वाली 19422 पटना- अहमदाबाद  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं दिनदयाल उपध्याय जं-(इलाहाबाद)छिवकी  के रास्ते चलाई जाएगी.

शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

1.  02दिसम्बर,2019 को राँची से चलने वाली 18611 राँची – मंडुवाडीह एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन पं दिनदयाल उपध्याय जं पर होगा फलस्वरूप 03 दिसम्बर को चलने वाली  गाड़ी 18612 मंडुवाडीह-राँची एक्सप्रेस पं दिनदयाल उपध्याय जं से ओरिजनेट होकर चलेगी.
2.  03 दिसम्बर,2019 को गोरखपुर से चलने वाली 15103 गोरखपुर – मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन वाराणसी सिटी पर होगा फलस्वरूप 04 दिसम्बर को चलने वाली  गाड़ी 15104 मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से ही ओरिजनेट होकर चलेगी.
3.  02 एवं 03 दिसम्बर,2019 को हावड़ा से चलने वाली 12333 हावड़ा – इलाहाबाद सिटी विभूति एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन पं दिनदयाल उपध्याय जं पर होगा फलस्वरूप 03 एवं 04 दिसम्बर को इलाहाबाद सिटी से चलने वाली  गाड़ी 12334 इलाहाबादसिटी-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस पं दिनदयाल उपध्याय जं से ओरिजनेट होकर चलेगी.
4.  02 दिसम्बर,2019 को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12537 मुजफ्फरपुर – मंडुवाडीह बापूधामएक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन वाराणसी सिटी पर होगा.

0Shares
Prev 1 of 236 Next
Prev 1 of 236 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें