बिहार में तेजस्वी यादव की शादी के बाद मोस्ट एलिजिबल बैचलर राजनेताओं पर प्रदेश के लोगों की नजर

बिहार में तेजस्वी यादव की शादी के बाद मोस्ट एलिजिबल बैचलर राजनेताओं पर प्रदेश के लोगों की नजर

-श्रेयसी, चिराग, कन्हैया, पुष्पम प्रिया और निशांत कुमार लिस्ट में

पटना: बिहार के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख लालू यादव के दूसरे लाल तेजस्वी यादव की शादी होने के बाद अब बिहार के लोगों की नजर जमुई की भाजपा विधायक और निशानेबाज श्रेयसी सिंह, स्व.रामविलास के लाल चिराग पासवान, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया, आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद और नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पर टीकी है कि कब ये लोग परिणय सूत्र में बंधेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की दिल्ली में हुई शादी

रांची स्थित बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग कर चुके सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का नाम पहले नंबर पर आता है। लाइमलाइट से दूर रहने वाले निशांत आध्यात्म पसंद है। करीब 36 साल के हो चुके निशांत गाहे-बगाहे पिता के साथ नजर आते हैं। हालांकि, उनकी शादी को लेकर कोई चर्चा फिलहाल नहीं हो रही। लेकिन बिहार के लोगों को उम्मीद है कि वे जल्द दूल्हा बनेंगे।

दूसरे नंबर पर दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान है। वर्तमान में बिहार के जमुई से वे सांसद हैं। फिल्म अभिनेता से राजनेता बने चिराग की शादी का इंतजार भी लोगों को है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि पिता के निधन के कारण एक साल तक तो कुछ हो नहीं सकता। दूसरी बात है कि जब अपने धोखा दे देते हैं तो किसी पर भरोसा करना मुश्किल होता है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता मां की खुशियां हैं। शादी की बात बाद में देखी जाएगी।

कुंवारी नेत्रियों में दो नाम सबसे आगे हैं। इसमें जमुई से ही विधायक और इंटरनेशनल निशानेबाज श्रेयसी सिंह और प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड जीत चुकीं श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल सिंह की पुत्री करीब 30 वर्ष की हैं। अब उम्मीद है कि जल्द उनकी शादी होगी। हालांकि, परिवार की ओर से अभी इस बाबत कुछ चर्चा नहीं है। जानकारी के मुताबिक उनकी बड़ी बहन की शादी अभी नहीं हुई है।

जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वामदल के बाद कांग्रेस से जुड़े कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। मुखर वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले कन्हैया कुमार भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। ये भी करीब 34 वर्ष के हैं। इसी तरह जदयू के पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद कुमार चौधरी की पुत्री पुष्पम प्रिया चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में खुद को सीएम कैंडीडेट बताकर काफी चर्चा में आई थीं। उन्होंने लंदन से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट स्टडीज में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। इसी तरह पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद का नाम भी कुंवारे राजनेताओं में शुमार है। शादी की बात पूछने पर उन्होंने कहा था कि अभी तो चिराग और तेजस्वी भैया की शादी भी नहीं हुई है। वे करीब 30 वर्ष के हैं।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें