नई दिल्ली (एजेंसी): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दूसरे सुपुत्र एवं वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने गुरुवार को यहां अपनी मित्र राशेल गोडिन्हो से शादी रचाई।
दिल्ली के सैनिक फार्म में निजी समारोह में दोनों की शादी सम्पन्न हुई। इस विवाह समारोह से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया से सामने आई हैं। तेजस्वी से शादी करने के बाद अब उनकी पत्नी राजेश्वरी यादव कहलायेंगी। बताया जाता है कि दोनों दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़े हैं।
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने एक तस्वीर पोस्ट की और ट्विटर पर जोड़े को बधाई दी। शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्यों ने शिरकत की।
Lots of love, blessings and happiness for my newly married couple 💕 pic.twitter.com/SFfld1sgFk
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 9, 2021
बिहार की पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की शादी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत करते नजर आए। तेजस्वी लालू प्रसाद यादव की सात संतानों में सबसे छोटे हैं।
-
हास्य व्यंग में बरियार, पुरस्कृत बिहार सरकार, कवि सत्येंद्र "दूरदर्शी" सुना रहे हैं #होली का पहाड़ा
-
छपरा टुडे | होली गीतोत्सव | #CTHoliGeetotsav | मनोज बिहारी
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव#CTHoliGeetotsav गायक: मनोज बिहारी
-
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के वाणिज्य संकाय से सारण टॉपर आलोक कुमार गुप्ता से खास बातचीत
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
#छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav