बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा (बीपीएससी) के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण मंगलवार को किया गया है। सभी अधिकारी उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के अधिकारी हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अशोक कुमार, संतोष कुमार झा, नूर अहमद, सुनील दत्त झा, मदन कुमार, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश और सुरेंद्र प्रसाद को पटना का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।
इसके अलावा बहुत दिनों से खाली उद्योग विभाग को दो अधिकारी मिले हैं। हिलसा के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार को उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, बृज किशोर चौधरी और राजकुमार चौधरी को भी उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
रमेंद्र कुमार, धर्मेश कुमार को बीएमएसआईसीएल में पदस्थापित किया गया है। निरंजन कुमार और कमल नयन को राज्य स्वास्थ्य समिति में पदस्थापित किया गया है, जबकि रेणु कुमारी, आनंद प्रकाश और शिशिर कुमार को स्वास्थ्य विभाग में ओएसडी बनाया गया है।
0Shares
A valid URL was not provided.