आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Chhapra: पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर में बाल विकास परियोजना छपरा सदर सेक्टर 4 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता फैलाई गई.

जागरूकता कार्यक्रम में केवल स्तनपान एवम ऊपरी आहार हेतु परामर्श व जागरूकता गतिविधि करवाई गई.

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को पोषण भी पढ़ाई भी के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही एनीमिया के लक्षण कारण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई.

मोटे अनाज से बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन यथा मरुआ का हलवा, लिट्टी, रोटी, मोमो, पूआ, इडली सहित अन्य व्यंजन का प्रदर्शन कर मोटे अनाज के उपयोग एवं इसमें उपलब्ध पोषक तत्व के बारे में बताया गया साथ ही स्थानीय खाद्य पदार्थ में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में भी जानकारी दी गई.

किशोरी बालिकाओं के बीच एनीमिया एवं पोषण के संबंध में प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया. किशोरी बालिकाओं द्वारा साइकिल, मोटर साइकिल रैली, आंगनबाड़ी सेविका एवम स्थानीय महिलाओं द्वारा पोषण जागरूकता रैली निकाली गई.

पटना, 21 सितम्बर (हि.स.)। दक्षिण बिहार पावर ड्रिस्टूबूयूशन लिमिटेड ( एसपीपीडीसीएल) के विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के बांका, पूर्णिया और भागलपुर स्थित आवास एवं घर पर गुरुवार सुबह विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू)ने छापेमारी की है।

कार्यपालक अभियंता पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप में विशेष सतर्कता इकाई पटना ने मामला दर्ज किया है।बांका में पदस्थापित संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ अवैध रूप से लगभग 1,03,89,713 रुपये की बड़ी संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। कहा जाता है कि यह उनकी आय के ज्ञात कानूनी स्रोतों से अधिक है।

संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ हुई जांच में विशेष सतर्कता इकाई ने पाया है कि उन्होंने चल और अचल संपत्तियां पटना (दानापुर) और अन्य जगहों पर बनाई हैं। बांका, पूर्णिया और भागलपुर में आरोपित के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली जा रही है। विशेष न्यायाधीश निगरानी का न्यायालय,पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर विशेष सतर्कता इकाई की यह कार्रवाई हुई है। आरोपित संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ पीसी अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के 13(1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

न्यूयार्क, 21 सितंबर (हि.स.)। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत और ब्राजील की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील जैसे देशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इससे पहले तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी सुरक्षा परिषद के लिए भारत की दावेदारी को समर्थन किया। हालांकि एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि पुर्तगाल ने भारत और ब्राजील जैसे देशों को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन दिया है और यह निर्णय होना चाहिए।

उन्होंने वित्तीय संस्थानों में सुधार का आह्वान किया और कहा कि ये संस्थाएं समानता और न्याय के साथ सतत विकास के लिए वित्तीय सहायता देने में अक्षम हैं। गरीब देशों पर अमीरों को प्राथमिकता मिलती है। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को सम्मान करता है।

पुर्तगाल जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करता है और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए डीकार्बोनाइजेशन को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। वैश्विक व्यवस्थाओं में सुधार का मुद्दा भारत और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार वैश्विक मंचों पर उठाते रहे हैं।

इससे पहले तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी सुरक्षा परिषद के लिए भारत की दावेदारी को समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने पर उनके देश को गर्व होगा।

हालांकि तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति, स्थायित्व और समृद्धि के लिए कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत व सहयोग जरूरी है। तुर्किये के राष्ट्रपति की यह टिप्पणी हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच व्यापारिक और बुनियादी ढांचा संबंध मजबूत करने को लेकर हुई बातचीत के बाद आई है।

Chhapra: गौतम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के D. El. Ed सत्र 2021- 2023 के फाइनल ईयर के परीक्षा में 91% अंक लाकर महाविधालय का गौरव बढ़ाया है। 

ज्ञातव्य है की बिहार विद्यालय परीक्षा समीति द्वारा प्रकाशित D.El.ed सत्र 2021- 2023 के परीक्षा परिणाम के अनुसार महाविधालय की छात्रा रोजी खातून तथा रिया राज ने 91% अंक लाकर कॉलेज का नाम रौशन किया है। राज्य के टॉपर सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का सफल प्रयास किया है। 

गौतम कॉलेज ऑफ एजुकेशन शैक्षणिक क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहा है और आने वाले समय में शिक्षा जगत में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेगा। 

आज का पंचांग
दिनांक 21 / 09 /2023 गुरुवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष षष्ठी
दोपहर 02:14 उपरांत सप्तमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : अनुराधा
दोपहर 03 :35 उपरांत ज्येष्ठा
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्योदय 05:37 सुबह,
सूर्यास्त :05:48 संध्या
चंद्रोदय :11:07 सुबह
चंद्रास्त :09:43 रात्रि
लगन : कन्या 07 :37 सुबह
उपरांत तुला लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
शुभ 05:37 सुबह 07:09 सुबह
रोग 7:09 सुबह 08:40 सुबह
उद्देग 08:40 सुबह 10:11 सुबह
चर 10:11 सुबह 11:42 सुबह,
लाभ 11:42 सुबह 01:14 दोपहर
अमृत 1:14 दोपहर 02:45 दोपहर,
काल 02:45 दोपहर 04:16 संध्या
शुभ 04:16 संध्या 05:48 संध्या
राहुकाल
दोपहर 01:14 से 02:45 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:18 से 12 :07 दोपहर
दिशाशूल :दक्षिण
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा।निजी क्षेत्र में काम करते हैं तो आज कुछ नए प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर प्राप्त होगा जो आपकी किस्मत में चार चाँद लगा सकता हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।आपका ध्यान अपने काम में कम और प्रेम संबंधों में ज्यादा लगेगा जिस कारण ऑफिस में आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है।आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचे क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह दुष्परिणाम देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए देख रहे हैं तो उसे आज के लिए टाल दे।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।संतान को लेकर मन में परेशानी रह सकती हैं लेकिन इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर स्लेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत होगी ।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।किसी चीज़ की कुछ समय से प्रतीक्षा कर रहे थे तो उसका शुभ परिणाम आज मिल जाएगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने से किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भेंट हो सकती हैं।
लकी नंबर 8 लकी कलर पीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आत्मबल में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा कुछ नया करने का भाव मन में आएगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।छात्रों को मनचाहे परिणाम नही मिलने से उदासीनता का भाव आएगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।मीडिया या मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।मित्रों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद होगा तथा बात कहासुनी तक पहुँच सकती हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरून

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनसे अपने मन की बात कह नहीं पाएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण देते समय पादर्शिता बेहद जरूरी है। ऐसे में परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही जनप्रतिनिधियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का सरकार ने फैसला लिया है।

गृह मंत्री ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा में भाग लिया। शाह ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे कई प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने महिला आरक्षण में देरी से जुड़े प्रश्न के उत्तर में कहा कि कौन सी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, इसका निर्णय कौन लेगा। इसे राजनीति दृष्टि से भी देखा जा सकता है। ऐसे में परिसीमन की प्रक्रिया के बाद पूरी पारदर्शिता से महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व होंगी।

गृह मंत्री ने विपक्ष की ओर से ओबीसी महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग तीनों में 33 प्रतिशत के हिसाब से लागू होगा। यह केवल एक शुरुआत है महिलाओं को आरक्षण देने की। आने वाली सरकारें इसमें अन्य विषयों को जोड़ सकती हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी के सचिवों में ओबीसी की संख्या से जुड़े विषय पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश को सरकार चलती है, सचिव नहीं चलाते। उनकी सरकार में ओबीसी सांसदों और मंत्रियों की पर्याप्त संख्या है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओबीसी समाज से आते हैं।

अपने भाषण के अंत में गृहमंत्री ने सभी दलों से सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज की स्थिति को देखते हुए महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए आरक्षण विधेयक लाया गया है।

उन्होंने सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सरकार में आने के बाद से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम शुरू कर दिया था। उन्होंने इसके लिए 11 करोड़ परिवारों को शौचालय बनाने में मदद की गई, महिलाओं को आवास योजना के तहत पक्के मकानों का मालिक बनाया गया, जनधन योजना से उनके खाते खोले गए और हर जल योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है।

बाद में एक प्रश्न में बीजू जनता के सांसद भर्तृहरि महताब ने लोकसभा में महिलाओं को सीटें आरक्षित करने से जुड़ा एक प्रश्न पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि लोकसभा की सीटें क्या राज्य अनुसार ही 33 प्रतिशत आरक्षित होंगी। इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि परिसीमन आयोग इस विषय पर विचार करेगा और तय करेगा कि लोकसभा में सीटें कैसे महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा से बुधवार को महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने वाला विधेयक पारित हो गया। संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण मतविभाजन द्वारा इसे पारित किया गया। संविधान में 128वें संशोधन किए जाने के पक्ष में 454 मत पड़े और 2 मत विरोध में पड़े। ज्ञात हो कि विधेयक को पारित किए जाने के लिए दो-तिहाई बहुमत अनिवार्य होता है।

नारी शक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा में सदन के 60 सदस्यों ने भाग लिया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक पर चर्चा का उत्तर दिया। चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने की और गृहमंत्री ने सबसे अंत में चर्चा में भाग लिया। इसके बाद मतपत्रों के माध्यम से मत विभाजन किया गया।

लोकसभा में विधेयक पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला नेतृत्व विकास की बात कही है और यह विधेयक उसी दृष्टि से लाया गया है। दुनिया में जनप्रतिनिधियों में महिलाओं का 24 प्रतिशत प्रतिनिधत्व है। वर्तमान में भारत में 15.1 प्रतिशत महिलाएं जनप्रतिनिधी हैं। विधेयक के पारित होने से 33 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और विश्व में हमारी रैकिंग में इजाफा होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं यानी मातृत्व से नेतृत्व में आने की स्थिति में निर्णय प्रक्रिया में संवेदनशीलता, सहजता तथा राष्ट्र और समाज की भलाई होगी।

परिसीमन से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए कानून मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस बार महिला आरक्षण विधेयक को फंसने नहीं देगी। विधेयक से जुड़े कई तकनीकि पहलु हैं। जैसे कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित होगी। इससे विधेयक आगे कानूनी प्रक्रिया में उलझ सकता है। पीआईएल के माध्यम से इसे लागू होने से रोका जा सकता है। ऐसे में सभी विषयों पर विचार करते हुए परिसीमन के बाद महिलाओं को आरक्षण देने की बात विधेयक में कही गई है।

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हुआ। इसका प्रमुख कारण था कि नीति, नियत और नेतृत्व नहीं था। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नीति और नियत दोनों है।

राहुल गांधी के सचिवों की संख्या में ओबीसी की संख्या का विषय उठाने पर मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में सचिव 92वें बैच से हैं। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने इस विषय पर कोई काम क्यों नहीं किया। वहीं सचिव बनने की भी एक प्रक्रिया है।

इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के सभी व्यस्कों को मताधिकार देने की बात कहते हुए कांग्रेस पर उन्हें दो बार हराने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने अंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज मतदान को उत्सव की तरह मनाती हैं और इसके लिए बाबा साहेब को धन्यवाद देती हैं।

इसी बीच कांग्रेस की ओर से हंगामा करने पर गृह मंत्री ने बीच में कहा कि राहुल गांधी को हराने वाली भाजपा थी। यह तथ्य है। इसी तरह भीमराव अंबेडकरजी को हराने वाले कांग्रेस के नेता थे।

लोकसभा में देर शाम विधेयक को पारित कराने पर विचार किए जाने के दौरान आरएसपी के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि विधेयक में 33 प्रतिशत के करीब आरक्षण की बात कही गई है जिसे 33 प्रतिशत ही से बदलना चाहिए। इस पर गृह मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि परिसीमन के दौरान 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ही काम होगा। हालांकि कुछ स्थितियों में 33 प्रतिशत विभाजन संभव नहीं यानी भाग करना संभव नहीं है ऐसी स्थिति के लिए विधेयक में इसे शामिल किया गया है।

खंडवार विचार के दौरान एआईएमआईएम ने संशोधन के प्रस्ताव पर मतविभाजन की मांग की। इसके चलते विधेयक पारित करने की प्रक्रिया में देरी हुई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Chhapra: शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अमर दीप ने अधिवक्ता राज सिन्हा को सारण जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।  राज सिन्हा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं। 

शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद राज सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसे पूरे लगन के साथ पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास  के पथ पर है। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं प्रखण्ड अध्यक्षों को घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने बधाई सन्देश मे कहा कि राज सिन्हा शांत स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति हैं। इनको शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर चौधरी, पूर्व उपसभापति सह मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम प्रवेज, पूर्व विधायक धुमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, अरशद परवेज मुन्नी, जयप्रकाश यादव, महेश्वर चौधरी, बाल्मीकि पाठक, जिला प्रवक्ता मो0 फिरोज, ई0 प्रभास शंकर, पवन वर्मा, गुड्डू खान, विनोद सिंह, डॉ0 राहुल कुमार, रमेश किशन कुशवाहा, मो0 चाँद, निशांत कुमार, चन्दन राय, राजीव शुक्ला आदि ने उन्हें बधाई दी है।  

Chhapra: महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों का अमृत स्टेशन योजना में शामिल कर विकसित किया जाएगा।

इस संबंध में सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि इस सम्बन्ध में रेल मंत्री को दिनांक -13/03/2023 को, जो अनुरोध पत्र मैंने मिलकर दिया था उस सम्बन्ध में रेल मंत्री के यहाँ से पत्र के माध्यम से मुझे अवगत कराया गया है कि “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत एकमा एवं मशरक रेलवे स्टेशन को विकसित करने हेतु चिन्हित कर लिया गया है ।

रेल मंत्रालय द्वारा इन दोनों स्टेशनों को विकसित करने के लिए चिन्हित करने पर सांसद सीग्रीवाल ने रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है। 

सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने यह भी बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की सरकार की रेल यात्रियों को अधिक से अधिक आधुनिक जन सुविधा प्रदान करने की एक बहुत ही बड़ी महत्वकांक्षी योजना है।  उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के एकमा एवं मशरक रेलवे स्टेशन का अब बहुत ही अच्छी तरह से विकास हो जायेगा। जन सुविधा के लिए अनेकों प्रकार का कार्य इन स्टेशनों पर किया जायेगा

सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि मशरक एवं एकमा रेलवे स्टेशन/परिसर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को स्टेशन पहुचने के लिए अच्छी सड़क, आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एक्सलेटर, दिव्यांग जनों के लिए सुविधायें, स्वच्छता, वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोश्क जैसी सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, व्यवसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण, ईमारत में सुधार, स्टेशन के दोनों किनारे पर आवागमन के लिए सुविधाजनक व्यवस्था आने वाले समय में किया जायेगा। 

Chhapra: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का आयोजन इस वर्ष पौराणिक गरिमा के अनुरुप व्यवस्थित रुप से किया जाएगा।

जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2023 के आयोजन से संबंधित बैठक सोनपुर अनुमंडल के सभागार में आहूत की गई। बैठक में विधायक परसा छोटेलाल राय के साथ स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि एवं मेला कमेटी के स्थानीय सदस्य गण उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बैठक के दौरान स्थानीय मेला कमेटी के सदस्य गणों से उनके विचारों से जिला पदाधिकारी अवगत हुए। सबों ने एकमत से पौराणिक सोनपुर मेला को भव्य एवं वृहद रूप में सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का आग्रह किया। मेला क्षेत्र में अवस्थित सड़कों का मेला पूर्व जीर्णोद्धार व मरम्मति कार्य करवाने एवं मेला क्षेत्र में पूर्व से लगाए गए स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति मेला पूर्व कराने का अनुरोध सबों ने जिला पदाधिकारी से किया। यातायात की व्यवस्था सुचारू ढंग से करवाने एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी आग्रह किया गया। बदलते हुए समय की मांग के अनुसार मेला को नए कलेवर एवं थीम के साथ आयोजित करवाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करवाने का आग्रह भी सबों ने किया।सबों के विचार एवं आग्रह को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक सुनने के पश्चात सबों को आश्वासन दिया कि मेला के पूर्व सभी प्रशासनिक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएगी ।इस बार मेला व्यवस्थित एवं भव्य ढंग से मनाए जाने हेतु सभी कार्य समय पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिला के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ मेला की तैयारियां के निमित्त हुई प्रशासनिक बैठक 

सोनुपर मेला के आयोजन हेतु प्रशासनिक तैयारियों के निमित आयोजित बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने पूर्व के वर्षों की भांति, विभिन्न कार्यों के निमित कोषांगों का गठन करने का निर्देश अपर समाहर्त्ता सारण को दिया गया। बताया गया कि अगली बैठक में कोषांग वार दिये गये दायित्वों से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। मेले को पौराणिक क्लेवर के संग आधुनिकता का पुट भी दिया जाएगा। इससे सभी आयुवर्गों के लिए मनोरंजन एवं ज्ञानवर्द्धन का मेला बनाने हेतु कार्य योजना बनाने का निदेश दिया गया। पारंपरिक पशु मेला, विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल, कारीगरों को प्रोत्साहित करने वाले विभिन्न निजी आकर्षक स्टॉलों के साथ-साथ मनोरंजन की पुरजोर व्यवस्था की जाएगी। नयी शुरुआत के रुप में इस वर्ष मेले में पुस्तक मेला का आयोजन करने का निदेश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रखा जाएगा। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, छपरा को पेयजल की प्रर्याप्त व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल छपरा को विधि व्यवस्था हेतु मजबूत बैरिकेडिंग करने का निदेश दिया गया।

मुख्य पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ इन्वेस्टर मीट, टॉक शो, पैनल डिस्कशन का भी आयोजन इस वर्ष मेले में किया जाएगा। वैसे सारण जिला के निवासी जिन्होंने देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ उपलब्धि हासिल कर रखी है। उनके संबंध में भी जानकारी वीडियो फिल्म के माध्यम से दी जाएगी। मेला की तैयारी हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारी प्रारंभ कर दिने का निदेश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। अगली बैठक शीघ्र ही बुलाने का भी निदेश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला,उप विकास आयुक्त सारण, प्रियंका रानी, अपर समाहत्ता सारण, मो० मुमताज आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Chhapra/Rivilganj: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पौहारी बाबा मठ से चोरों ने करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति की चोरी की है।

चोरों ने मठ के गर्भ गृह से हनुमान जी की डेढ़ फीट ऊंची अष्टधातु की सैकड़ो वर्ष प्राचीन मूर्ति चुरा ली है।

चोरी की इस घटना को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया है। बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद मठ में स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई। मठ के महंत इन्द्रमणी दास की माने तो बीती संध्या आरती कर पूजा घर में ताला लगा चाभी को बगल में रख वह सोने चले गए थे। जब सुबह में तीन बजे वह साफ सफाई के लिए आये तो उन्हें चाभी नही मिली। उन्हें शक हुआ और टार्च की रौशनी में पूजा घर के अंदर देखा तो मूर्ति गायब मिली।

महंत की माने तो वर्षों पूर्व भी मठ में दो बार चोरी की घटना हुई थी। जिसमे श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता की मूर्ति चोर ले गए थे। पहली चोरी में तो मूर्तिया मठ के बगीचे से ही जमीन में दबी हुई मिली थी, लेकिन उसके बाद हुई चोरी में मूर्तिया बरामद नही हो सकी।

बहरहाल चोरी की घटना के बाद मौके पर रिविलगंज थाना की टीम पहुंची और छानबीन शुरू कर चुकी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए छपरा माँझी मुख्य मार्ग को जाम कर अपना आक्रोश जताया।

विगत कुछ वर्षों में सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों और मठों में स्थापित प्राचीन और बहुमूल्य मूर्तियों पर चोरों की नजर रही है। कई मामलेओन में अबतक मूर्तियों की बरामदगी नहीं हो सकी है।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जेईई मेन, सीयूईटी-यूजी, सीयूईटी-पीजी, नीट और यूजीसी-नेट की प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया।

कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन-2024) सत्र-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच होगी। एनटीए ने अतिरिक्त रूप से घोषणा की है कि जेईई मेन 2024 सत्र-2 की परीक्षा 1 से 15 अप्रैल, 2024 के मध्य होगी।

कैलेंडर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2024 के लिए 5 मई, 2024 की तिथि निर्धारित की गई है।

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)-यूजी 15 से 31 मई, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

सीयूईटी-पीजी 11 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा यूजीसी-नेट(राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) सत्र-1 की परीक्षा 10 से 21 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।