सारण जिला बॉलीबॉल प्रीमियम लीग का 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा आयोजन

Chhapra: आगामी 27 से 31 जनवरी तक बॉलीबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि इस बॉलीबाल लीग में जिला स्तर से लेकर रास्ट्रीय स्तर तक बॉलीबाल खिलाड़ी भाग लेंगे। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियोो में   प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी । बताा दे कि ऐसा आयोजन छपरा जिला में पहली बार होने जा रहा हैै। जिसकी तैयारी का शुभारंभ कर दिया गया है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि बॉलीबाल सारण जिला का अपना एक इतिहास रहा है इस बॉलीबाल खेल से राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय पहचान बना है। ऐसे खेल कराने के लिये आयोजक समिति बधाई के पात्र है।

बिहार बॉलीबाल संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन से बॉलीबाल के खिलाड़ी को नई नई टेक्निक सीखने को मिलेगा।

अंतर राष्ट्रीय कोच प्रमोद सिंह ने कहा बिहार के बॉलीबाल के खिलाड़ी इस बार अंतरराष्ट्रीय टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है जो हमारे लिये गर्व की बात है।

सारण जिला के बॉलीबाल संघ के सचिव एवं राष्ट्रीय कोच रमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बॉलीबाल से सारण जिला से दर्जनों रास्ट्रीय कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

सारण जिला भजपा के मुख्य प्रवक्ता बॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यही एक बॉलीबाल खेल है जिसमे कम समय, कम खर्च एवं कम जगह के साथ बहुत ही रोमांचित खेल है। ऐसे आयोजन से सारण के बॉलीबाल खिलाड़ियो को नई ऊर्जा मिलेगा।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ खेल प्रेमी एवं कई खेल के पूर्व के पदाधिकारी रहे बिभूति नारायण शर्मा, भाजपा जिला के महामंत्री विवेक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बलवन्त सिंह शामिल थे।

जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का हुआ आयोजन

Chhapra: जिला जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए तकनिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि सुबे की सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास कर रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर नियुक्तियां भी कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी कहां कि सरकार बिहार में जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के प्रति दीढ़ संकल्प है,और लगातार इस दिशा में कार्य भी कर रही है। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए

जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू जिला संगठन लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है, सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अल्पसंख्यक को विकास के प्रति संकल्पित है।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार ने जिस तरह से बिहार में उद्योग लगाने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों से विचार -विमर्श कर रही है,ऐसे में आने वाले समय में निश्चय ही बिहार में बड़े पैमाने पर विकास होगा, और बेरोजगारी में कमी आएगी।

जिला अध्यक्ष श्री राजू ने समारोह में तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन तकनीक से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तकनीकी प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन इंजीनियर प्रभास रंजन ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष कुसुम देवी प्रदेश उपाध्यक्ष चांदनी सिंह सहित बड़े पैमाने पर जदयू पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सारण में खुले में बच्चों को बैठाकर पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाओं का वेतन बंद

Chhapra: शिक्षा विभाग में इन दिनों शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर सख्ती दिख रही है. वरीय से लेकर कनीय तक द्वारा लगातार विद्यालयों की जांच की जा रही है.

ऐसे में अब शिक्षकों को खुले आसमान के नीचे बच्चों को पढ़ाना महंगा पड़ गया. सारण के इसुआपुर में वर्ग कक्ष की उपलब्धता के बावजूद खुले में बैठकर शैक्षणिक कार्य करने वाले दो महिला शिक्षकों का वेतन डीपीओ ने बंद करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा संजय कुमार द्वारा विगत 14 दिसंबर को इसुआपुर के प्राथमिक विद्यालय दरवा पुरसौली का निरीक्षण किया गया. इस दौरान विद्यालय की दो शिक्षिकाओ द्वारा विद्यालय में वर्ग कक्ष की उपलब्धता के बावजूद वर्ग 4 से 6 तक के बच्चे खुले में बैठाकर शैक्षणिक कार्य किया जा रहा था. जो अध्यापन कार्य की खानापूर्ति है. इससे ना सिर्फ शिक्षा के अधिकार से वंचित करना तथा सरकारी कार्य के विरुद्ध आचरण एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना बताया गया है.

डीपीओ ने दोनों शिक्षिकाओं और प्रधान शिक्षक से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है. साथ ही यह भी कहा है कि क्यों नहीं दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध निलंबन एवं अनुशासनिक कार्यवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को लिखने की बात कही गई है.

डीपीओ ने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए जवाब की समीक्षा उपरांत वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया है.

Chhapra: छपरा नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है।  

राज्य निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी 2024 की तिथि चुनाव के लिए तय की है। इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 

जानिए,  महत्वपूर्ण तिथियाँ  

मेयर पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना 21 दिसंबर 2023 को जारी होगी।

नामांकन की प्रक्रिया 21 से 29 दिसंबर 2023 तक होगी।

संविक्षा 30 से 1 जनवरी 2024 को होगी।

नाम वापसी 2 जनवरी से 4 जनवरी तक होगी।

अंतिम रूप से प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन 5 जनवरी को होगा। 

मतदान 22 जनवरी 2024 को होगा।

मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। 

जबकि मतगणना 24 जनवरी 2024 को होगी।

चुनाव की तिथि घोषित होते ही निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

आपको बता दें कि छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव के बाद विजयी मेयर राखी गुप्ता को तीन बच्चों के मामले में पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने घोषणा की है।

आज का पंचांग
दिनांक 16/12/2023 शनिवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष चर्तुथी
सुबह 08:00 उपरांत पंचमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : श्रवण
सुबह 04 :37 उपरांत घनिष्ठा
चन्द्र राशि धनु
सूर्योदय 06:28 सुबह
सूर्यास्त :05:02 संध्या
चंद्रोदय 09:39 सुबह
चंद्रास्त :08:32 संध्या
लगन :वृश्चिक 06:37 सुबह उपरांत
उपरांत धनु लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
काल 06:28 सुबह 07:47 सुबह
शुभ 07:47 सुबह 09 :07 सुबह
रोग 09:07 सुबह 10:26 सुबह
उद्देग 10:26 सुबह 11:45सुबह,
चर11:45 सुबह 01:04 दोपहर
लाभ 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर,
अमृत 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
काल 03:42 संध्या 05:02 संध्या
राहुकाल
सुबह 09:07 से 10:26 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
परिवार में आपका कोई रिश्तेदार या सगा-संबंधी आपसे लाभ उठाने का प्रयत्न करेगा लेकिन आपको शायद ही इसका आभास हो सके।सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं।आज के दिन आपको अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साथ ही किसी अपने के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सही रखे।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।रिलेशन में रह रहे लोगों का अपने साथी के प्रति शंका की भावना आ सकती हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी अपने काम को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।आज के दिन आप अपने आर्थिक खर्चों पर नियंत्रण करेंगे जिससे बचत ज्यादा होगी। व्यापार में वृद्धि भी संभव हैं
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा जिससे सभी के बीच आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी।आज के दिन आप स्वयं को मानसिक रूप से और मजबूत पाएंगे व कार्यक्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। विवाहित लोगों का अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगायदि आप पत्रकारिता, मैनेजमेंट व कंप्यूटर की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी
लकी नंबर 7 लकी कलर सलेटी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। यदि आप पत्रकारिता, मैनेजमेंट व कंप्यूटर की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी व मनचाहे परिणाम आयेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के दिन अपने मनोविचारों को नियंत्रण में रखे व अनावश्यक तनाव लेने से बचे।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।आपके चंचल स्वभाव के कारण परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा भी हो सकता हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: शहर के मालखाना चौक स्थित ब्रांडेड शो रूम अमन चश्मा घर का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार गुप्ता, डॉ राजेश रंजन, डॉ मंजय शर्मा, डॉ शैलेश गुप्ता सहित कई अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आंखों में दिन में कम से कम दो बार शुद्ध पानी से धोना आवश्यक: नेत्र विशेषज्ञ
सदर अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ सह उद्घाटनकर्ता डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि डाइट में विटामिन ए की मात्रा को बढ़ाने के लिए गाजर, पपीता और कीवी का सेवन करना जरूरी होता है। क्योंकि आंखों की रोशनी बढ़ाने में ज्यादा कारगर होता है। साथ ही आंखों की एक्सरसाइज करना चाहिए। हालांकि काफ़ी लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल पर रहने से आंखों में परेशानी हो सकती है। इसके लिए अपने आंखों को आराम देना होता है। आंखों को दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। क्योंकि सड़को पर उड़ने वाली धूल, प्रदूषण और तेज धूप से आंखों को बचाता है।

ब्रांडेड कंपनियों का चश्मा छपरा में मिलना हुआ शुरू
अमन चश्मा घर के ऑनर अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों का चश्मा खरीदने के लिए पटना या अन्य बड़े बड़े शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब छपरा जैसे छोटे शहर में उपलब्ध हो गया है। क्योंकि आंखों की फोकसिंग मसल्स डैमेज हो जाने के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है। इसके कारण चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है। आंखों में मौजूद फोकसिंग मसल्स के डैमेज होने के कई कारण होते हैं। समय रहते अगर सही उपाय अपनाया जाए तो इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।

सोनपुर मेला परिसर में जिलाधिकारी शिविर में शनिवार को आयोजित होगी दिशा की बैठक

Chhapra: सोनपुर की पौराणिक भूमि पर मेला परिसर में दिशा की बैठक आहूत की गई है। शनिवार 16 दिसम्बर को मेला परिसर में जिलाधिकारी के शिविर में यह बैठक होगी। स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली दिशा बैठक में जिला के सभी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी समेत जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में जिला के विकास से संदर्भित बिंदुओं पर कई विभागों की योजनाओं की समीक्षा होती है जिसमें जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहते हैं। पूर्व में संपन्न दिशा की कई बैठकें दो-दो दिन आठ से दस घंटे तक चली है।

शनिवार की बैठक में प्रमुखता से बैंकों से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित विषयों की समीक्षा होगी जिसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पंेशन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैण्ड अप इण्डिया, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला में केंद्र और राज्य प्रायोजित विभिन्न योजनाओं द्वारा दिये जाने वाले मुआवजे से संबंधित योजनाओं का विवरण और उससे लाभान्वितों की सूची एवं प्रदान की गई राशि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना PMUY (Lead company IOC, BPC, HPC एवं City Gas Distribution, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत छपरा की अद्यतन स्थिति का विस्तृत विवरण और जिला में भू अर्जन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा होगी।

नगर निगम के महापौर पद के चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही शहर से हटाए गए बैनर पोस्टर

Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर पद को लेकर चुनाव की तिथि घोषित हो गई है. तिथि की घोषणा के साथ शहर में प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधि तेज हो गई है.

शहर के बिजली के खंभों पर लगे बैनर और पोस्टर हटाए जाने लगे है.

नगर निगम के कर्मियों द्वारा शहर के नगरपालिका चौक, थाना चौक, सहित कई अन्य मुख्य मार्गो से बैनर और पोस्टर को द्रुत गति में हटाया जा रहा है.

लोक शिकायत के कुल 09 मामलों की हुई सुनवाई

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर के कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गयी और उनका निवारण किया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 09 मामलों की सुनवाई की गई। 06 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 03 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए 22 जनवरी 2024 को होगा चुनाव, 24 जनवरी को होगी मतगणना

Chhapra: छपरा नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर असमंजस का दौर अब समाप्त हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी 2024 की तिथि इसके लिए तय की है।

मेयर पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना 21 दिसंबर 2023 को जारी होगी। नामांकन की प्रक्रिया 21 से 29 दिसंबर 2023 तक होगी। संविक्षा 30 से 1 जनवरी 2024 को होगी। नाम वापसी 2 जनवरी से 4 जनवरी तक होगी। मतदान 22 जनवरी 2024 को होगा। जबकि मतगणना 24 जनवरी 2024 को होगी।

चुनाव की तिथि घोषित होते ही निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

आपको बता दें कि छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव के बाद विजयी मेयर राखी गुप्ता को तीन बच्चों के मामले में पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने घोषणा की है।

Chhapra: शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड बनवाने के लिए छपरा नगर निगम की मेयर प्रत्याशी इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय से मुलाकात की. इस दौरान इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने एसडीओ को आवेदन देते हुए शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की.

उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनो से वो नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को जान रही है, लेकिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले बहुत सारे ऐसे हजारों परिवार बच गए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित रह गए हैं. ऐसे लोगों का कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है ताकि उनके जीवन यापन में कोई समस्या ना आये. चांदनी प्रकाश ने बताया बहुत जल्द ही छपरा नगर निगम के जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी 45 वाट के लोगों के लिए स्पेशल कैंप लगाया जाएगा. इसके बाद जो भी मानक के अनुरूप होंगे उनका कार्ड बनवाया जाएगा.

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए निःशुल्क कैम्प का होगा आयोजन

इसके अलावा चांदी प्रकाश नगर ने बताया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए स्पेशल केम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के निशुल्क आंख जांच के साथ-साथ निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा उसके लिए लोग अभी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

इसके अलावा सभी 45 वार्ड के लोगों के लिए वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन समेत सरकार की अन्य योजनाओं को लेकर स्पेशल कैंप लगाया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. कैम्प सम्बंधित जानकारी के लिए 9234444068 पर कॉल या व्हाट्सअप करके निःशुल्क निबंधन करा सकते हैं.

आज का पंचांग
दिनांक 15/12/2023 शुक्रवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष तृतीया
सुबह 10:30 उपरांत चर्तुथी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पूर्वाषाढा
सुबह 08:10 उपरांत उतराषाढा
चन्द्र राशि धनु
दोपहर 01:44 उपरांत मकर
सूर्योदय 06:28 सुबह
सूर्यास्त :05:01 संध्या
चंद्रोदय 08:47 सुबह
चंद्रास्त :07 :24 संध्या
लगन :वृश्चिक 06:37 सुबह उपरांत
उपरांत धनु लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
चर 06:28 सुबह 07:47 सुबह
लाभ 07:47 सुबह 09 :06 सुबह
अमृत 09:06 सुबह 10:25 सुबह
काल 10:25 सुबह 11:44 सुबह,
शुभ 11:44 सुबह 01:04 दोपहर
रोग 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर,
उद्देग 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
चर 03:42 संध्या 05:01 संध्या
राहुकाल
सुबह 10:25 से 11:44 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है।विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और ज्यादा दृढ़ होगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन आप अपनी तैयारी को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं तथा तनाव का शिकार हो सकते हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जोखिम व जमानत के कार्य नआप अपनी पढ़ाई को लेकर किसी संशय में थे तो वह आज के दिन दूर हो जाएगी तथा आप अपने विषय में और ज्यादा मेहनत करेंगे। करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा।आप अपनी पढ़ाई को लेकर किसी संशय में थे तो वह आज के दिन दूर हो जाएगी तथा आप अपने विषय में और ज्यादा मेहनत करेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी।सरकारी अधिकारीयों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व उन्हें अपने से बड़े अधिकारियों से सम्मान मिलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी।निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने काम में मन लगाकर ध्यान देंगे जिसका परिणाम उन्हें भविष्य में मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें।आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपको अपने सहपाठियों की ओर से चिढ़ाने या नीचा दिखाने का प्रयास किया जा सकता हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर सलेटी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।व्यापारियों को कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।घर के लोग आपको लेकर प्रसन्न होंगे तथा किसी सदस्य से आपको कोई उपहार भी मिल सकता हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए विषयों को चुनेंगे तथा उन पर रिसर्च इत्यादि करेंगे
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।यदि आपका विवाह नही हुआ है लेकिन कही बात चल रही हैं तो आज के दिन इसको लेकर सतर्क रहे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा।मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रह सकती हैं जिसका समाधान भी जल्द ही निकल जायेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847