Chhapra: लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर सभी स्तरों पर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। विभिन्न कोषांग, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य स्तरों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित चुनाव के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने आज समाहरणालय सभागार में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।

विभिन्न कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे एक एक कर जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को, जिन कर्मियों के डेटाबेस में बैंक खाता नम्बर में त्रुटि है,इसका निराकरण कराकर शुद्ध सूची तैयार करने को कहा गया।

स्वास्थ्य से संबंधित समस्या के आधार पर चुनाव कार्य से छूट प्राप्त करने हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने हेतु मेडिकल बोर्ड गठित किया जायेगा। आवेदन करने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य की जाँच मेडिकल बोर्ड द्वारा की जायेगी। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर ही किसी व्यक्ति को चुनाव कार्य से छूट दी जा सकेगी।

प्रशिक्षण कोषांग को अंतिम रूप से प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर कर्मियों को ससमय प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया। ईवीएम कोषांग को प्रशिक्षण कार्य हेतु प्रयुक्त होने वाले ईवीएम के सीरियल नंबर के साथ आदेश निर्गत करने का निदेश दिया गया। यह सूची सभी राजनीतिक दलों के साथ भी साझा की जायेगी। बगैर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के लिखित आदेश के ईवीएम का कोई भी मूवमेंट नहीं होगा। प्रतिदिन प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम को जिला कोषागार स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा जायेगा।

विधानसभा वार तैयार किये जाने वाले डिस्पैच सेंटर पर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था अपनी देख रेख में सुनिश्चित कराने का निदेश सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया। निर्वाचन के दिन बूथ पर प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों की वास्तविक संख्या के आधार पर ससमय सभी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया।

वाहन कोषांग को आंकलित वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप मतदान दिवस से अधिकतम 5 दिनों पूर्व से वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया। केंद्रीय पुलिस बल एवं राज्य पुलिस बल के लिये भी ससमय आवश्यक वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये दो-दो फ्यूल स्टेशन को चिन्हित कर टैगिंग करने को कहा गया।

डिस्पैच सेंटर के वज्रगृह में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जायेगी साथ ही 24×7 एक सेक्शन पुलिस बल तैनात रहेगी।सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करायेंगे।
चुनाव से संबंधित किसी भी पम्पलेट/पोस्टर पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम अनिवार्य रूप से मुद्रित होना चाहिये। इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रिंटिंग प्रेस के साथ बैठक कर इस आशय की जानकारी देते हुये इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत प्रत्येक सप्ताह कमसे कम एक वृहत कार्यक्रम जिला एवं अनुमंडल स्तर आयोजित कराने का निदेश स्वीप कोषांग को दिया गया।
मतदान के उपरांत बाजार समिति स्थित ईवीएम कलेक्शन सेंटर पर ईवीएम के संग्रहण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप तमाम व्यवस्था अपनी देखरेख में कराने का निर्देश सभी

सहायक निर्वाची पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही उन्हें मतगणना के अवसर पर विधानसभा वार निर्धारित मतगणना कक्ष में भी निर्धारित एसओपी के अनुरुप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत, सहायक समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Chhapra: लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।

लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यदि किसी वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन उसके पास किसी वजह से निर्वाचक फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो भी वह वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर मताधिकार का उपयोग कर सकेगा।

जो मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा।

इस 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों-विधायकों व एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।

चुनाव के दौरान कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नया रहे इसके लिए निर्वाचन आयोग लगातार प्रयास करती है।

Chhapra: रंगोत्सव जैसे त्योहार के दौरान दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर के दिशा निर्देश और सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा के मार्ग दर्शन में विशेष रूप से पोलियो का अभियान संचालित किया जाएगा।

उक्त बातें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चंदेश्वर सिंह ने कही। जिसको लेकर शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड में प्रवेश करने और निकास द्वार पर आगामी 24 से 29 मार्च तक ट्रांजिट दल को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। ताकि ट्रांजिट दल के माध्यम से 0 से 5 साल आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा का सेवन कराया जाए। हालांकि इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर निदेशक के माध्यम से जिलाधिकारी को विशेष रूप से आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है ।

जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में चलाया जाएगा पोलियो का विशेष अभियान: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के रेलवे जंक्शन, कचहरी स्टेशन और बस स्टैंड के प्रवेश एवं निकास द्वार सहित रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर दो सदस्यीय टीम बहाल करने को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर के दिशा निर्देश में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से ट्रांजिट टीम गठन करने के लिए निर्देशित किया गया है। जहां पर आने वाले अभिभावकों के साथ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस विशेष अभियान के दौरान एक भी बच्चा छूटे नहीं इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों सहित टीम के अन्य कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही पल्स इसके पर्यवेक्षण से संबंधित एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम के अलावा डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ रंजितेश, यूनिसेफ की एसएमसी आरती त्रिपाठी और यूएनडीपी के वीसीसीएम अंशुमान पांडेय को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

इंडिया इक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की अनुशंसा पर होली त्योहार के दौरान बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों रोधी खुराक: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चंदेश्वर सिंह ने बताया कि बिहार को 13 वर्ष पूर्व ही पोलियो मुक्त किया जा चुका है। लेकिन विगत वर्ष 2023 में पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान सहित दूसरे अन्य देशों में पोलियो संक्रमण का मामला सामने आ चुका है। इसके अलावा अफ्रीकी देश मोजांबिक भी अभी तक पोलियो से प्रभावित है।दुनिया में अगर कहीं भी पोलियो संक्रमण का मामला सामने आता है। तो अपने देश में इसके प्रसार की संभावना प्रबल हो जाती है। जिस कारण होली के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों या पड़ोसी देशों में रह कर गुजर बसर करने वाले प्रवासी अपने घर वापस लौटते हैं। लिहाज़ा जिले में पोलियो के प्रसार की संभावना रहती है। इंडिया इक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की अनुशंसा पर होली त्योहार के दौरान बहार से आने वाले 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।

आज का पंचांग
दिनांक 20 /03/2024 बुधवार
फाल्गुन शुक्लपक्ष एकादशी
रात्रि 02:22 उपरांत द्वादशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पुष्य
रात्रि 10:38 उपरांत अश्लेशा
चन्द्र राशि -कर्क
सूर्योदय 05:53 सुबह
सूर्यास्त :06:01 संध्या
चंद्रोदय :01:49 सुबह
चंद्रास्त :03:46 ( 21 मार्च 2024 )
लगन :मीन 07:08 सुबह उपरांत
मेष लगन
ऋतू : बसंत
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
लाभ 05:53 सुबह 07:24 सुबह
अमृत 07:24 सुबह 08:55 सुबह
काल 08:55 सुबह 10:26 सुबह
शुभ 10:26 सुबह 11:57 दोपहर
रोग 11:57 दोपहर 01:28 दोपहर
उद्देग 01:28 दोपहर 02:59 दोपहर,
चर 2:59 दोपहर 04:30 संध्या
लाभ 04:30 संध्या 06:01 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:57 से 01:28 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:33 उपरांत 12:21 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 5 लकी कलर भूरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। विवाद से क्लेश होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर सलेटी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर भुरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें।
लकी नंबर 3 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: श्री चित्रगुप्त समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारण जिला इकाई के संयुक्त तत्त्वावधान में जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा के उपस्थिति एवं संयोजन में प्रख्यात शिक्षाविद एवं ब्रज किशोर किंडर गार्टन की संस्थापिका/ प्राचार्या स्व धर्मशीला श्रीवास्तव के श्राद्धकर्म दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। साथ ही उनके सम्मान में छपरा रेलवे स्टेशन परिसर में लगभग 300 असहाय व्यक्तिओं, रेलयात्रा करने वाले जरूरतमंद यात्रियों क़ो निशुल्क भोजन कराया गया।

इस अवसर श्रमदान के लिए अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा, महासचिव विमल कुमार वर्मा, संयुक्त महासचिव राकेश नारायण सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरिकिशोर श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महासचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव अभिषेक रंजन, प्रसाद पेट्रोल पम्प के अखिलेश्वर प्रसाद अरुण जी,अधिवक्ता मनोज कुमार वर्मा, युवा अध्यक्ष सुभाष चंद्र भास्कर सुबोध, रविश कुमार रवि, शुभम वर्मा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, रजनीश संजू, नवीन कुमार श्रीवास्तव, निशांत कुमार श्रीवास्तव, रणजीत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।   

भोजन वितरण कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी चित्रांश स्व धर्मशीला श्रीवास्तव के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए उनके निवास स्थान ब्रज किशोर स्कूल के लिए प्रस्थान कर गए।

गुरुकुल स्कूल द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhapra: राजेंद्र स्टेडियम के पीछे सड़क का अतिक्रमण कर घर बनाने वाले अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला.

नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्टेडियम के पीछे गरुकुल स्कूल से होते आयुक्त सारण के आवास तक रोड का अतिक्रमण कर लिया गया था. जिसको लेकर राजीव रंजन शर्मा सेवानिवृत डी आई जी के आवेदन के आलोक मंगलवार को नगर आयुक्त के आदेशानुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कौशल कुमार, अंचल अधिकारी छपरा एवं नीरज झा नगर प्रबंधक छपरा नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है.

नगर आयुक्त के आदेशानुसार नगर निगम की तरफ से जे सी बी, ट्रैक्टर एवं मजदूर के माध्यम से गरुकुल स्कूल से आयुक्त सारण के आवास तक अतिक्रमण हटाया गया.

चुनाव प्रचार में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों के दर निर्धारण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बाजार सर्वे के आधार पर तैयार विभिन्न प्रकार की 171 सामग्रियों के दर की सूची सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराई गई उपलब्ध, निर्धारित दर पर ही अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च की होगी गणना

एक अभ्यर्थी अधिकतम 95 लाख रुपये तक कर सकते हैं चुनाव प्रचार पर व्यय

Chhapra: लोकसभा आम चुनाव- 2024 में कोई भी अभ्यर्थी अधिकतम 95 लाख रूपये तक चुनाव प्रचार में खर्च कर सकते हैं।

चुनाव प्रचार पर हुये व्यय का लेखा-जोखा अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा संधारित किया जाता है। श्री बेक राज्यकर संयुक्त आयुक्त इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं।

चुनाव खर्च की गणना हेतु विभिन्न सामग्रियों का दर पूर्व से निर्धारित किया जाता है। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर प्रचार में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न प्रकार के 171 सामग्रियों का दर बाजार सर्वे के आधार पर निर्धारित किया गया है। इस दर पर चर्चा एवं अंतिम निर्णय हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई।

सभी दलों के प्रतिनिधियों को विभिन्न सामग्रियों के दर की सूची उपलब्ध कराई गई।उन्हें किसी भी सामग्री के दर को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति को दर्ज कराने को कहा गया। अंतिम रूप से निर्धारित किये जाने वाले दर के आधार पर ही अभ्यर्थी अपने चुनाव प्रचार व्यय का लेखा जोखा अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग में जमा करेंगे।

बैठक में उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता शंभु शरण पांडेय, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी राज्यकर संयुक्त आयुक्त सिरिल बेक, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, जदयू के फिरोज़ आलम, राजद के उपेंद्र कुमार यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ० शंकर चौधरी, सीपीआई के जिला सचिव रामबाबू सिंह, सीपीएम के बटेश्वर महतो, लोजपा (आर) के दीपक कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के डॉ० अशोक कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

सभी कोषांग अपने निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप कार्यों का करें निष्पादन

मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा की कमियों को अविलंब करें दूर, सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र की विवरणी को दीवाल लेखन के माध्यम से करें प्रदर्शित-जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Chhapra: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी को लेकर किये जा रहे कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी एवं ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बताया गया कि 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के उपरांत मतदाता सूची में फॉर्म 7 एवं फॉर्म 8 (नाम स्थानांतरण छोड़कर) की प्रोसेसिंग नहीं की जानी है। नामांकन की अंतिम तिथि तक फॉर्म 6 के माध्यम से नाम जोड़ने एवं फॉर्म 8 के माध्यम से मतदाता का नाम एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने की अंतिम प्रक्रिया की प्रोसेसिंग की जा सकेगी।

नामांकन के अंतिम तिथि को किसी मतदान केंद्र पर अगर मतदाताओं की अंतिम संख्या 1500 से अधिक होती है तो इसकी तुरंत जानकारी देने को कहा गया ताकि सहायक मतदान केंद्र बनाये जाने को लेकर निर्धारित प्रावधान के अनुरूप निर्णय लिया जा सके।

सभी संबंधित पदाधिकारियों को इलेक्टोरल रॉल की मार्क कॉपी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले कर्मियों के नाम की मार्किंग मतदाता सूची में की जाती है। यही मार्किंग की हुई मतदाता सूची मतदान दल को उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध में सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं में जो भी कमियां हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने का निदेश दिया गया। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र की विवरणी का दीवाल लेखन के माध्यम से प्रदर्शन सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। किसी भी राजनीतिक दल का कार्यालय मतदान केन्द्र से 200 गज की परिधि के अंतर्गत नहीं होना चाहिये। इसके लिये अनुमति देने वाले सक्षम पदाधिकारी आवश्यक स्थलीय जाँच के उपरांत ही अनुमति देंगे।

प्रत्येक मतदानकेन्द्र के लिये विधिवत कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने का निदेश दिया गया। प्रत्येक मतदान केन्द्र से संबंधित 10 लोगों का नाम सूची में शामिल करना है। इसमें बीएलओ एवं थाना के साथ-साथ अन्य स्थानीय मतदाताओं का नाम शामिल रहेगा।

निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जानी है। इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

मतदान के दिन सभी मतदान केंद्र पर वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाना है। इसमें मतदाताओं की सहूलियत हेतु विभिन्न सूचना/जानकारी से संबंधित 4 प्रकार के पोस्टरों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके लिये आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

सभी डिस्पैच केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुरूप तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत डिफेसमेन्ट ऑफ प्रोपर्टी एक्ट की जानकारी दी गई। सभी सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर/बैनर आदि हटाने की कार्रवाई की गई है, इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। सरकारी विभागों/निगम/निकायों आदि द्वारा भी योजनाओं के क्रियान्वयन में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता,अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, सहायक समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि जुड़े थे।

समाहरणालय परिसर में अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने का डीएम ने दिया निदेश

Chhapra: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर समाहरणालय परिसर में संचालित विभिन्न कोषांगों के कार्यस्थलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्वाचन कार्यालय, कोषागार भवन में संचालित कोषांग के साथ साथ जिला आपदा केंद्र में संचालित सी-विजिल एवं सिंगल विंडो आदि कोषांग के कार्य स्थल का निरीक्षण किया। समाहरणालय परिसर में अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने का निदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, डीआईओ तारणी कुमार एवं विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।

Chhapra: सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मंझनपुर मठिया/रामजानकी मंदिर के पुजारी का शव मंदिर परिसर में बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दल द्वारा घटनास्थल पर पहुँच जाँच किया गया। जाँच के क्रम में पाया गया की मंदिर से कृष्ण भगवान की पीतल की मूर्ति अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी है एवं मंदिर के पुजारी की हत्या पुजारी के गमछे से मुह बांधकर कर दी गयी है।

 

मृतक पुजारी की पहचान शंकर दास, ग्राम-दया छपरा, थाना- बैरिया, जिला-बलिया (U.P.) के रूप में हुई है।

 

इस संबंध में मांझी थाना द्वारा कांड दर्ज करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए FSL टीम, श्वान दस्ता एवं जिला आसूचना इकाई टीम को घटना स्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है।

 

इस हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।

आज का पंचांग
दिनांक 19 /03/2024 मंगलवार
फाल्गुन शुक्लपक्ष दशमी
रात्रि 12:21 उपरांत एकादशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पुनर्वसु
रात्रि 08:10 उपरांत पुष्य
चन्द्र राशि -मिथुन
दोपहर 01:37 उपरांत कर्क
सूर्योदय 05:54 सुबह
सूर्यास्त :06:00 संध्या
चंद्रोदय :11:52 सुबह
चंद्रास्त :03:07 ( 20 मार्च 2024 )
लगन :मीन 07:12 सुबह उपरांत
मेष लगन
ऋतू : बसंत
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग 05:54 सुबह 07:25 सुबह
उद्देग 07:25 सुबह 08:56 सुबह
चर 08:56 सुबह 10:26 सुबह
लाभ 10:26 सुबह 11:57 दोपहर
अमृत 11:57 दोपहर 01:28 दोपहर
काल 01:28 दोपहर 02:59 दोपहर,
शुभ 2:59 दोपहर 04:29 संध्या
रोग 04:29 संध्या 06:00 संध्या
राहुकाल
दोपहर 02:59 से 04:29 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:33 उपरांत 12:21 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
लकी नंबर 9 लकी कलर भुरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार NDA सीट शेयरिंग की आधिकारिक रूप से घोषणा हुई।

पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी(BJP) को 17 सीट, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 16 सीट, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(R) 5 सीट, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) 01 सीट और राष्ट्रीय लोकमोर्चा 01 सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

सारण और महाराजगंज सीट भाजपा लड़ेगी।

बीजेपी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी,अररिया, दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर, महराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम

जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पुर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

HAM

गया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

काराकाट