Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के जलजमाव की समस्या से निपटारा के लिए जल निकासी के स्थानों की सफाई, अतिक्रमण को दूर करने को लेकर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नगर आयुक्त सुमित कुमार ने निगम के पदाधिकारी एवं कई अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान उप महापौर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू भी उपस्थित थें। 

इस दौरान जलजमाव से सम्बंधित उत्तरी छोर पर स्थित जल निकासी मार्ग का निरिक्षण किया गया। शहर में जलजमाव का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। शहर के बाहरी क्षेत्रो में जल निकासी के मुख्य द्वार को खोलने एवं पानी की निकासी कैसे हो इसके लिए महापौर, नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्रो एवं ग्रामीण पदाधिकारी के साथ निरीक्षण किया गया।   नालों के मुख्य पॉइंट की सफाई एवं अतिक्रमण के कारण जलजमाव हो जाने से पानी की निकासी कैसे हो इसका भौतिक रूप से निरिक्षण किया गया।

रेलवे लाइन से सटे नाले से पानी की निकासी की बराबर समस्या बनी रहती है, जिसके लिए नगर आयुक्त ने रेलवे से समन्वय स्थापित कर रेलवे क्षेत्रो में नगर निगम के सफाई कर्मी से साफ सफाई कारवाई जा रही है। नगर निगम के द्वारा जितना साफ सफाई में खर्च होगा उसका भुगतान रेलवे के द्वारा किया जायेगा।

जिलाधिकारी अमन समीर के आदेशानुसार पर नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा प्रत्येक माह जल जमाव से सम्बन्धित शहरी एवं ग्रामीण पदाधिकारी के साथ बैठक एवं उस बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन कितना हुआ उसकी समीक्षा किया जाता है। उसके बाद जितना कार्य का सम्बंधित पदाधिकारी द्वारा रिपोर्ट किया जाता है उसका भौतिक निरिक्षण किया जाता है। ताकि शहर के जल जमाव की समस्या को दूर किया जा सके।  

जल जमाव से निदान हेतु ग्रामीण अमीन और शहरी अमीन के साथ मैप के साथ सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निराकरण के लिए कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, उप नगर आयुक्त एवं स्वच्छता पदाधिकारी के साथ युद्धस्तर पर कराये गए कार्य का निरिक्षण किया जा रहा है।

श्याम चक शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रो जहाँ से मुख्य नाले के पानी की निकासी को मैप के माध्यम से शहरी अमीन एवं ग्रामीण अमीन के माध्यम से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अमीन समीर के निर्देशानुसार नगर आयुक्त प्रत्येक माह सभी सम्बंधित पदाधिकारी के साथ संयुक्त निरिक्षण एवं बैठक कर रहे है ताकि शहर के जल जमाव को काफ़ी हद तक कम किया जा सके। 

इस तरह के प्रयास से शहर के जल निकासी मे काफ़ी सफलता मिल रही है। इसके परिपेक्ष्य में नगर आयुक्त लगातार कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, के साथ बैठक एवं अनुश्रवण कर रहे है। 

निरिक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त अजीत कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, आर. सी. डी. कार्यपालक अभियंता, अनुज कुमार, सिटी मैनेजर, अरविन्द कुमार, कनीय अभियंता, नवीन कुमार, डीपीओ मनरेगा, आदि उपस्थित थें। 

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया हवाई अड्डे के पुनर्विकास के लिए भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया।

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को एक पत्र जारी किया है। एक लाइन के इस पत्र में कहा गया है कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के इस पत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि आखिरकार प्रदेश कमेटी को भंग करने का कारण क्या है। ना ही ये बताया गया है कि प्रदेश कमेटी में जगह नहीं पाने वाले नेताओं को पद का लालीपॉप थमाने के लिए बनायी गयी राजनीतिक सलाहकार समिति को क्या भंग कर दिया गया। खास बात यह है कि ये ऐसी सलाहकार समिति थी, जिसकी एक भी बैठक नहीं हुई थी और ना ही पार्टी ने इस समिति से कोई सलाह लिया था।

उल्लेखनीय है कि 2023 के मार्च में जदयू की जंबो जेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था। 21 मार्च, 2023 को जारी जदयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे। सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था। बाद में कुछ और लोग जोड़े गये। जदयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी। ऐसे तमाम नेता राजनीतिक तौर पर बेरोजगार हो गये हैं।

कीव, 24 अगस्त (हि. स.)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद कहा है कि भारत यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त कराने के वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों में एक ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका निभा सकता है।

जेलेंस्की ने कहा कि वह भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं। यूक्रेन की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान जेलेंस्की को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया, जिसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारतीय मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘मोदी की यात्रा ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत को यूक्रेन का साथ देने की जरूरत है, न कि अमेरिका और रूस के बीच संतुलन साधने की।

मोदी की यूक्रेन की लगभग नौ घंटे की यात्रा, 1991 में यूक्रेन की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। यह यात्रा, जुलाई में मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता के छह सप्ताह बाद हुई है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘जब आप रणनीतिक साझेदारी, कुछ बातचीत शुरू करते हैं, तो आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि फिर से मुलाकात करना अच्छा रहेगा, और अगर हमारी बैठक भारत में होगी, तो मुझे खुशी होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे काफी जरूरत है कि आपका देश हमारे पक्ष में रहे।

जेलेंस्की ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, पुतिन के मुकाबले शांति के ज्यादा समर्थक हैं। समस्या यह है कि पुतिन (शांति) नहीं चाहते।”

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का अलग होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। स्टार क्रिकेटर की निजी जिंदगी में उथल-पुथल सुर्खियों में थी और फिर एक दिन दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया। अब एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों के बीच बढ़ती दूरियों के पीछे का कारण यह है कि हार्दिक पंड्या अपना ज्यादातर समय सिर्फ अपने बारे में सोचने में बिताते हैं। कपल के एक करीबी शख्स ने कहा कि नताशा ने दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं।

शख्स ने कहा, ‘हार्दिक नताशा के साथ काफी बदतमीजी कर रहे थे और सिर्फ मजे ले रहे थे। नताशा के लिए इस रिश्ते को झेलना मुश्किल हो रहा था। नताशा अपनी शादीशुदा जिंदगी में एक ऐसे पड़ाव पर आईं जहां उन्हें एहसास हुआ कि उनकी दोनों शख्सियतें बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने एक-दूसरे को संतुलित करने की कोशिश की लेकिन असहजता बढ़ती गई। यह एक ऐसी प्रक्रिया थी जो कभी ख़त्म नहीं होती थी और इसी वजह से वह भी कुछ समय बाद इन चीज़ों से बोर हो गयी थीं। नताशा अनुकूलन नहीं कर सकी, इसलिए उन्होंने एक कदम पीछे हटने का फैसला किया।’

हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी। फरवरी 2023 में इस जोड़े ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी करके अपने रिश्ते को एक बार फिर मजबूत किया लेकिन फिर जुलाई 2024 में दोनों के अलग होने की चौंकाने वाली खबर सामने आई। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को फैसले की जानकारी दी। हार्दिक और नताशा ने कहा कि वे अलग हो रहे हैं लेकिन अपने बेटे अगस्त्य का सह-पालन करना जारी रखेंगे।

नताशा और हार्दिक की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हमने साथ रहने की पूरी कोशिश की और इस नतीजे पर पहुंचे कि हम दोनों के लिए अलग होना ही सबसे अच्छा तरीका है। नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक कथित तौर पर अनन्या पांडे और जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि सेलिब्रिटीज ने इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की।

धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मैं एक ऐसे मुकाम पर खड़ा हूं, जहां जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे केवल यादें और एक नया जीवन दिखाई देता है। भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला। मैं इसके लिए बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच और फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने इतने सालों तक खेला। मुझे एक नया परिवार, शोहरत और प्यार मिला। लेकिन कहा जाता है कि आगे बढ़ने के लिए आपको पन्ने पलटने की जरूरत होती है।”

उन्होंने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। अपने क्रिकेट के सफर को अलविदा कहते हुए, मेरे दिल में शांति है। मैंने अपने देश के लिए बहुत खेला है। मैं खुद से यही कहता हूं कि आपको अपने देश के लिए दोबारा नहीं खेलने पर दुखी होने की जरूरत नहीं है, बल्कि खुश रहें कि आपको ऐसा करने का मौका मिला।”

अपने शानदार करियर में, धवन ने सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वनडे उनका पसंदीदा प्रारुप था। 167 मैचों में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और 44.1 की औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल हैं।

क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में, जहां उन्होंने मुरली विजय के साथ यादगार साझेदारियां कीं, धवन ने 34 मैचों में 40.6 की औसत से 2,315 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर में सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

टी20आई प्रारूप में, धवन ने 68 मैच खेले और 27.9 की औसत से 1,759 रन बनाए, जिसमें 11 अर्द्धशतक शामिल हैं।

घरेलू सर्किट में, धवन ने 122 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेले और 44.26 की औसत से 8,499 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 29 अर्द्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए में, धवन ने 302 मैच खेले और 43.90 की औसत से 12,074 रन बनाए। उनके उल्लेखनीय आँकड़े 30 शतक और 67 अर्धशतकों से और भी जगमगाते हैं।

आज का पंचांग
दिनांक 24/08/2024 शनिवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष पंचमी
सुबह 07:51 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र अश्वनी
संध्या 06:06 उपरांत भरनी
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मेष
सूर्योदय 05:27 सुबह
सूर्यास्त :06:16 संध्या,
चंद्रोदय :09:26 रात्रि
चंद्रास्त : 10:05 सुबह
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:27 सुबह 07:03 सुबह,
शुभ 07:03 सुबह 08:39 सुबह
रोग 08:39 सुबह 10:15 सुबह
उद्देग 10:15 सुबह 11:52 सुबह
चर 11:52 सुबह 01:28 दोपहर
लाभ 01:28 दोपहर 03:04 दोपहर
अमृत 03:04 दोपहर 04:40 संध्या
काल 04:40 संध्या 06:16 संध्या
लगन :सिह
सुबह 07:12 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 08:39 से 10:15 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:26 से 12:17 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। अप्रत्याशित खर्च होंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। अप्रत्याशित खर्च होंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना,23 अगस्त (हि.स.)। बिहार के सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम में राजद छोड़कर आने वाले नेताओं को जगह मिली है। पार्टी के नये पार्टी के एक कार्यकारी अध्यक्ष,एक उपाध्यक्ष,एक राजनीतिक सलाहकार एवं प्रवक्ता,एक कोषाध्यक्ष, आठ महासचिव और छह सचिव बनाये गये हैं।

इस संबंध में पार्टी महासचिव आफाक अहमद खान ने शुक्रवार काे सूची जारी की है। सूची के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार को यूपी और अशोक चौथरी को संगठन का झारखंड प्रभारी का दायित्व दिया गया है।सासंद रामप्रीत मंडल को उत्तर पूर्वी राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बुलो मंडल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सभी महासचिव और सचिवों को अलग-अलग प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। पदाधिकारियाें की सूची में अशफाक करीम,भगवान सिंह कुशवाहा और बुलो मंडल भी शामिल किये गये हैं।

केन्द् और बिहार में राजग में शामिल जदयू पार्टी काे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने और संगठन को मजबूती देने की तैयारी में है।

बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के समय पार्टी में आरसीपी सिंह के अध्यक्ष रहते झटका लगा था । पार्टी विधानसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बन गयी थी। उसके बाद ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने की ठानी थी। लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने खुद पार्टी भी कमान संभाल ली थी। इस वर्ष जदयू झारखंड में अश्यंभावी चुनाव में जदयू 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता के दौरान शांति का संदेश दोहराते हुए कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक में अपने संबोधन में कहा कि एक मित्र के रूप में शांति स्थापित करने में उनका कोई योगदान संभव है तो वे इसका निर्वहन करना चाहेंगे। दो वर्ष से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष में तटस्थ नहीं था बल्कि वह शांति का पक्ष लेने वाला एक पक्षधर था।

मोदी ने पिछले महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी यूक्रेन युद्ध के संबंध में हुई चर्चा का उल्लेख किया और कहा कि समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता। उन्होंने जेलेंस्की के साथ अपने वक्तव्य में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ ‘आंख में आंख’ डालकर कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता।

संघर्ष के बारे में मानवकेन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए उन्होंने दोनों पक्षों से आग्रह किया कि वे बातचीत के लिए आगे आएं। मोदी ने कहा कि उनका मानना है कि विचार-विमर्श और बातचीत से ही समस्या का समाधान संभव है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन को एक-दूसरे को साथ बैठकर संकट से बाहर निकलने के लिए रास्ते तलाश करने होंगे। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर की ओर संकेत करते हुए कहा कि विभिन्न देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और भारत इसके लिए प्रतिबद्ध है।

करीब सात घंटे की अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने बमबारी के शिकार बाल चिकित्सालय के समीप निर्मित स्मृति स्थल पर श्रद्धासमुन अर्पित किए। इसका उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संघर्ष में बच्चों की मौत से उनका मन भरा हुआ है। यह बहुत दुखद और हृदय विदारक है।

मोदी ने संघर्ष के प्रारंभिक कालखंड में वहां भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में राष्ट्रपति जेलेंस्की की भूमिका की सराहना की तथा उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

Chhapra: सारण के सोनपुर के आईडीबीआई बैंक में हुई लूट कांड का सारण पुलिस ने उद्भेदन किया है।  पुलिस ने 36 घंटे के अंदर IDBI बैंक लूट कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस दिनांक 21/08/2024 को समय करीब 12ः43 बजे अपराह्न में सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत गोला बाजार अवस्थित आईडीबीआई बैंक, सोनपुर में तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधकर्मियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

इस दौरान हरवे हथियार से लैस होकर बैंक में घुसकर सुरक्षागार्ड से हाथापाई करते हुए आग्नेयास्त्र के बल पर सुरक्षागार्ड से बंदुक छिनकर एवं बैंककर्मियों तथा आम ग्राहकों को जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी देते हुए बैंक की राशि  कूल-17, 25, 850/ रू.(सत्रह लाख पच्चीस हजार आठ सौ पचास रूपये ) तथा बैंक में राशि जमा करने आयीं ग्राहक पुष्पा सिंह के पास से 2, 50, 000/रू.ए कुल राशि -19, 75, 850/रू. (उन्नीस लाख पचहतर हजार आठ सौ पचास रूपये ) लूट लेने की घटना कारित की गई थी।

ये था मामला : सोनपुर में IDBI बैंक की शाखा से लूट, 19 लाख रूपए की लूट

उन्होंने बताया कि लूट की गई  सभी नोटों की गड्डी में नोटस्लीप लगा हुआ था। इस घटित घटना के संबंध में आईडीबीआई बैंक शाखा प्रबंधक, सोनपुर शाखा द्वारा दिए गए टंकित आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड सं0-712/24, दिनांक-21/08/24, धारा-111/309(4) BNS अंकित किया गया था। 

सारण जिला पुलिस के द्वारा इस घटना का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में पाँच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।  
पुलिस ने इस लूटकांड में संलिप्त रमेश चौधरी, उम्र-27 वर्ष, पे0-स्व0 भैरव चौधरी, सा0-डुमरा, थाना-बेनीपट्टी, जिला-मधुबनी, वर्तमान पता-ग्राम-पहलेजा शाहपुर, बल्ली टोला, सोनपुर, सारण को काण्ड में लुटे गए 100,000(एक लाख रूपये) के साथ। ( आपराधिक इतिहास- शराब कांड में जेल जा चुका है। ), देवानन्द राय, उम्र-26 वर्ष, पे0-कृष्ण गोपाल राय, सा0-जहांगीरपुर वार्ड नं0-1(भिन्नीक टोला मोड़ बाईपास), थाना-सोनपुर, जिला-सारण को कांड में लुटे गये कुल 8, 31, 200(आठ लाख एकतीस हजार दो सौ रूपये) के साथ। ( आपराधिक इतिहास- सोनपुर थाना कांड सं0-229/21 सोनु हत्या कांड में आरोपी। ), धीरज कुमार, उम्र-24 वर्ष, पे0-स्व0 मनोज कुमार ग्राम-जहॉगीरपुर वार्ड नं0-01 थाना सोनपुर जिला सारण को घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र पिस्टल एवं 02 जिन्दा कारतूस के साथ, चुन्नु कुमार उम्र 18 वर्ष पिता-हरेन्द्र राय सा0- ग्राम-जहॉगीरपुर वार्ड नं0-01 थाना सोनपुर जिला सारण को घटना में अपराधकर्मियांें द्वारा उपयोग किये गये आग्नेयास्त्र एवं कारतूस को छुपाने में सहयोग करने के आरोप में और गोलू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता-विजय कुमार सा0-गंगाजल टोला थाना-सोनपुर जिला सारण को घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र एक देषी पिस्टल एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 बरामद सामानः-
1. लूटी गई कुल राशि 09, 31, 200/रूपये
2. कुल 02 देसी लोडेड पिस्टल मैगजीन सहित।
3. 01 देसी कट्टा
4. 7.65 एम0एम0 का जिन्दा कारतूस 04 
5. .315 बोर का कारतूस 02 
6. एक अपाची मोटरसाईकिल
7. एक स्विफ्ट मारूती कार
8. कुल 06 मोबाईल फोन 
9. घटना के समय अपराधकर्मियों द्वारा पहना गया वस्त्र, यथा, नकाब, जूता, सैण्डल, जींस, टीसर्ट, सर्ट, आदि।
इस लूट कांड के उद्भेदन और छापेमारी दल में नवल किशोर पुलिस उपाधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर सारण, राजनंदन कुमार पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष सोनपुर थाना सारण, प्र0पु0अ0नि0 सुजित कुमार जिला आसूचना इकाई, प्र0पु0अ0नि0 साकेत बिहारी जिला आसूचना इकाई, पु0अ0नि0 निरज कुमार यादव, सोनपुर थाना, प्र0पु0अ0नि0 कुन्दन कुमार, सोनपुर थाना, स0अ0नि0 अमित कुमार पाठक, सोनपुर थाना, स0अ0नि0 रंजीत कुमार सिंह, सोनपुर थाना, स0अ0नि0 चंदन कुमार, सोनपुर थाना, स0अ0नि0 विनय कुमार , सोनपुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए छापेमारी दल में शामिल सभी सदस्यों को उनके द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2020-23 के तृतीय वर्ष के परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है।

कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपई की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में कुलपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्रहित मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का त्वरित निष्पादन हम सभी का कर्तव्य है।

बैठक में कुलपति ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि सत्र 2018-21, 2019-22 तथा 2020-23 के प्रथम वर्ष के अंकपत्र जिन छात्र-छात्राओं को नहीं मिले हैं, उनकी सूची बनाकर दो कार्य दिवस में विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिया कि महाविद्यालयों से सूची प्राप्त होते ही सारे अंकपत्र तैयार कर शीघ्रातिशीघ्र महाविद्यालयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच वितरित करा दिए जाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि जबतक सभी छात्र-छात्राओं को उनके सही-सही अंकपत्र प्राप्त नहीं हो जाते तबतक के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बहुत से छात्र-छात्राओं की समस्या वाजिब है और ऐसी त्रुटियों का तय समय में निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। कुलपति ने छात्रों से अपील किया कि किसी भी सत्र का अंकपत्र प्राप्त नहीं होने, अंकपत्र ने त्रुटि आदि कोई भी समस्या ही, वे सिर्फ और सिर्फ अपने कॉलेज में आवेदन दें, सीधे विश्वविद्यालय नहीं आएं। महाविद्यालय उनके आवेदन को तुरंत अपने माध्यम से विश्वविद्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। इन आवेदनों को विश्वविद्यालय द्वारा निष्पादित कर तय समय में महाविद्यालय को भेज दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा के आवेदन को विश्वविद्यालय द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे संबंधित निर्देश पूर्व में ही सभी महाविद्यालयों को दिए जा चुके हैं और विश्वविद्यालय परिसर में भी एतत्संबंधी नोटिस जगह-जगह चिपकाया गया है।

बैठक में कुलपति ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि परीक्षाओं के सत्र हर हाल में नियमित करेंगे और इसके लिए हम दृढ़संकल्प हैं। सत्र नियमित हों, परीक्षा पारदर्शी हों और छात्र-छात्राओं के साथ सहानुभूति हो, इन तीन संकल्पों के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक में प्रॉक्टर प्रो. विश्वामित्र पाण्डेय, एनएसएस समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय आजाद सहित अन्य पदाधिकारी, सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिलों के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

Chhapra: सारण पुलिस ने हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक – 22.08.2024 को तरैया थाना को सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त एक विडियो, जिसमें एक युवक अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर नर्तकी के साथ नाच व हवाई फायरिंग करता दिख रहा था।

पुलिस ने उक्त विडियो के सत्यापन उपरांत वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान, महफूज़ आलम, उम्र- 42 वर्ष, पिता-अब्दुल कादिर, सा०- गलिमापुर, थाना- तरैया, जिला- सारण के रूप में की गयी।

इस सन्दर्भ में तरैया थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर उक्त युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में तरैया थाना काण्ड संख्या-350/24, दिनांक 23.08.2024, धारा- 27/30 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में आशुतोष कुमार सिंह, पु०अ०नि०-सह- थानाध्यक्ष तरैया थाना, प्र०पु०अ०नि० राकेश कुमार तरैया थाना एवं थाना के अन्य कर्मी थे।