आज का पंचांग
दिनांक 25/08/2024 रविवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष षष्ठी
सुबह 05:30 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र भरनी
संध्या 04:45 उपरांत कृतिका
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मेष
सुबह 10:20 उपरांत वृषभ
सूर्योदय 05:27 सुबह
सूर्यास्त :06:15 संध्या,
चंद्रोदय :10:08 रात्रि
चंद्रास्त :11:11 सुबह
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:27 सुबह 07:03 सुबह,
चर 07:03 सुबह 08:39 सुबह
लाभ 08:39 सुबह 10:15 सुबह
अमृत 10:15 सुबह 11:51 सुबह
काल 11:51 सुबह 01:27 दोपहर
शुभ 01:27 दोपहर 03:03 दोपहर
रोग 03:03 दोपहर 04:39 संध्या
उद्देग 04:39 संध्या 06:15 संध्या
लगन :सिह
सुबह 07:03 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 04:39 से 06:15 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:26 से 12:17 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा, नौकरी व निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार शनिवार को नई पेंशन योजना के विकल्प के तौर पर यूनिफाइड पेंशन योजना लेकर आई है। इसके तहत 25 वर्ष तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को अंतिम 01 वर्ष की अवधि के दौरान औसत बेसिक वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के तौर पर मिलेगा और कर्मचारियों की मृत्यु के बाद पेंशन का 60 प्रतिशत परिवार को मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें महंगाई राहत भी दी जाएगी। नई पेंशन योजना अगले वर्ष 01 अप्रैल से लागू होगी। इससे सरकार को पहले वर्ष 6000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह समय के साथ बढ़ता रहेगा।

सरकार का कहना है कि योजना पुरानी पेंशन योजना की ही तरह है लेकिन इसमें पेंशन का बोझ आने वाली जनरेशन पर नहीं डाला जाएगा। 10 वर्ष तक की सेवा देने के बाद न्यूनतम 10000 और एक अनुपात में पेंशन मिलेगी। सुनिश्चित पेंशन, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर सेवारत कर्मचारियों के मामले में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत दी जाएगी। नई योजना के तहत ग्रेच्युटी के अतिरिक्त सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान होगा। यह भुगतान सेवा के प्रत्येक छह महीने पूरे होने पर सेवानिवृत्ति की तिथि पर मासिक पारिश्रमिक (वेतन + डीए) का 1/10वां हिस्सा होगा। इससे इस भुगतान से सुनिश्चित पेंशन की मात्रा कम नहीं होगी।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि नई यूनिफाइड पेंशन योजना को व्यापक विचार विमर्श के बाद लाया गया है। योजना वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है। इससे केंद्र के 23 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार केंद्र की इस योजना के तहत अपने यहां यह योजना ला सकती है। राज्य सरकारी भी अगर नई पेंशन योजना को लागू करती है तो देशभर के 90 लाख सरकारी कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे।

अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान पुरानी पेंशन योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने केवल राजनीति की है और हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में केवल वादा किया और उसे पूरा नहीं किया। पार्टी ने 2024 के अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना लाने का जिक्र भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह फैसला राजनीति से प्रेरित नहीं है। सरकारी कर्मचारियों के व्यापक हित में यह फैसला लिया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूनिफाइड पेंशन योजना के तहत भावी पीढ़ी पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना के तहत करंट केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन में योगदान पहले के भांति 10% रहेगा और केंद्र सरकार का योगदान साढ़े 18 प्रतिशत होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिमंडल के निर्णय पर एक एक्सपोज में कहा कि देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है। यह कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र के कर्मचारी पक्ष के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैश्वणव ने बताया कि केन्द्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन की नई योजना लाई है। इसे यूनिफाइड पेंशन योजना का नाम दिया गया है। सरकारी कर्मचारी इसका विकल्प चुन सकते हैं। इसका लाभ केन्द्र के 23 लाख सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं। इसके अलावा नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हो चुके सरकारी कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उक्त फैसले को मंजूरी प्रदान की।

उन्हाेंने बताया कि राज्य सरकार भी इस तरीके को अपना सकती हैं। राज्य सरकारों के शामिल होने पर 90 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों पर इसका भार नहीं पड़ेगा। सरकार एक साल में 6 हजार करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी। यह खर्च साल दर साल बढ़ेगा।

केन्द्रीय मंत्री वैश्वणव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नई योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी तरह से विचार कर श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाया है। आने वाली जनरेशन पर प्रभाव न पड़े इसके लिए सभी योगदान वर्तमान में ही किया जाएगा और भविष्य पर बोझ नहीं डाला जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने उच्च प्रदर्शन जैव विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ‘बायोई3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति’ को मंजूरी दी है। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तीन योजनाओं को जोड़ते हुए विज्ञान धारा योजना को मंजूरी दी गई है।

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार के लोग रोजगार की तालाश में वर्षों से पलायन कर रहे हैं। पलायन की कीमत भी चुका रहें हैं। बिहार से अन्य राज्यों में प्रवासी की जिंदगी जीने वाले बिहारी जब दुर्गा पूजा छठ और दिवाली पर घर आना चाहते हैं, तो उन्हें ट्रेनों में टिकटें नहीं मिलती, जिसका फ्लाइट कंपनियां फायदा उठाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रेनों में अभी से ही नो रूम का बोर्ड लग गया। 31 अक्टूबर को दिवाली है लेकिन मुंबई-पटना मार्ग पर किराया 24 अक्टूबर से ही बढ़ा हुआ है। 24 अक्टूबर को न्यूनतम किराया 11 हजार 589 रुपये है।

ट्रेनों में जगह नहीं है और विमान किराये की महंगाई दो से तीन गुना तक बढ़ चुकी है। बिहार आने वाली अधिकतर ट्रेनों में नो रूम का बोर्ड टंग चुका है। विमानन कंपनियां मौके का फायदा उठाते हुए बिहार आने वाले यात्रियों की जेब पर चपत लगाने की तैयारी में हैं। बिहार आने के लिए तीन प्रमुख एयरपोर्ट है, इनमें उत्तर बिहार के 21 जिलों के लिए मात्र दरभंगा एयरपोर्ट ही साधन हैं, वहीं दक्षिण बिहार में दो एयरपोर्ट है इनमें एक राजधानी पटना और दूसरा गया है।

छठ-दिवाली में आने वाले विमानों का किराया महंगा होने की वजह से एक छोटे परिवार को भी हवाई टिकट में एक लाख रुपये के आसपास खर्च करना पड़ रहा है। बिहार में पर्व-त्योहारों के समय में हर दिन विमानों से लगभग 12 से 13 हजार यात्री आते हैं। वहीं ट्रेनों में त्योहारों के दौरान लाखों यात्रियों का आना-जाना होता है। बिहार आने वाली संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर बिहार सम्पर्क क्रान्ति, सप्त क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, संघमित्रा, पुणे पटना, लोकमान्य तिलक टर्मिनल पटना एक्सप्रेस, विक्रमशिला, मगध, गरीब रथ और श्रमजीवी में दिवाली के एक हफ्ते पहले से ही टिकटों की मारामारी है। दिवाली से लेकर छठ तक अधिकतर ट्रेनों में नो रूम का बोर्ड लगा हुआ है।

31 अक्टूबर को दिवाली है लेकिन मुंबई-पटना मार्ग पर किराया 24 अक्टूबर से ही बढ़ा हुआ है। 24 अक्टूबर को न्यूनतम किराया 11 हजार 589 रुपये है। इस दिन अधिकतम किराया 16010 रुपये हो गया है। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर किराया छह से सात हजार के बीच रहता है। दिवाली के एक दिन पहले यानी 30 को अधिकतर विमान फुल हो गए हैं। इस दिन इंडिगो की मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 15 हजार 999 है। 31 अक्टूबर को किराया 17 हजार 259 रुपये पर पहुंच गया है। दिल्ली-पटना मार्ग पर भी किराया आसमान छू रहा है। दिवाली से एक दिन पहले स्पाइस जेट की उड़ान का अधिकतम किराया 28 हजार 461 रुपये पर पहुंच गया है। इस दिन सुबह की फ्लाइट का न्यूनतम किराया 9943 रुपये है। वहीं छठ के पहले तीन नवंबर को दिल्ली-पटना मार्ग पर अधिकतम किराया 17 हजार 53 रुपये है।

मुंबई-दरभंगा मार्ग पर 20 अक्टूबर को किराया 14 हजार 142 रुपये है। वहीं 27 अक्टूबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार रुपये है। जैसे-जैसे दिवाली और छठ करीब आ रहा है किराया तीन से चार हजार रुपए प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-दरभंगा मार्ग पर सामान्य दिनों से किराया दो से ढाई गुना अधिक हो गया है।

Chhapra: सारण जिला के मकेर थाना में डायल-112 पर प्रतिनियुक्त पी०टी०सी० दिनेश प्रसाद शराब सेवन के आरोप में निलंबित कर दिए गए हैं।

दिनांक-22.08.2024 को अंचल निरीक्षक, मढ़ौरा के आदेशानुसार मकेर थाना में डायल-112 पर प्रतिनियुक्त पी०टी०सी०/ 673 दिनेश प्रसाद का शराब सेवन के लिए जांच कराया गया जिसकी पुष्टि मकेर थाना द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से की गयी।

उनके इस कृत से बिहार में लागू मद्यनिषेध अधिनियम का उत्सरंचन किया गया एवं पुलिस की छवि को भी धूमिल किया गया। इसके आलोक मे पुलिस अधीक्षक द्वारा दोषियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए आरोपी पी०टी०सी०/ 673 दिनेश प्रसाद को शराव सेवन के आरोप में वैधानिक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव दिनांक 24.08.2024 से निलंबित कर लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Chhapra: विजयादशमी समारोह समिति की आम बैठक कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश की अध्यक्षता में श्रीप्रकाश ऑर्नामेंट्स राखी गुप्ता की आवास पर हुई। जिसमें विगत वर्ष विजयादशमी समारोह की समीक्षा, चर्चा और सदस्यों ने अपने विचार रखें । 

विजयादशमी समारोह समिति के महामंत्री राजेश फैशन ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष विजयादशमी समारोह और भी भव्य होगा। विगत वर्ष कई ऐसे आतिशबाजी के आयोजन किये गए थे जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र थे। एलईडी स्क्रीन और बीम लाइट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र था।

कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने कहा कि विगत कई वर्षों से विजयादशमी समारोह समिति रावण वध का कार्यक्रम करता आ रहा है। पिछले वर्ष समिति के द्वारा बजट में वृद्धि की गई थी। अन्य बड़े शहरों में होने वाले रावण वध के कार्यक्रम जैसा आयोजन अपने शहर छपरा में हो इसको लेकर के समिति इस वर्ष सभी वर्गों के लोगों को आयोजन से जोड़ने की मुहिम जल्द ही शुरू करेगी। इस वर्ष समिति के सभी सदस्यों ने कई बड़े फैसले पर सहमति जताई है। शोभा यात्रा से लेकर रामलीला के मंचन तक के आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्य तैयार हैं।

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश, सचिव राजू नयन शर्मा, कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन, विभूति नारायण शर्मा, शंकर देव सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, धनंजय कुमार, एस जेड रिजवी, राजेश कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, हेमंत राज, डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प, डॉ विकास कुमार सिंह, डॉ राजनाथ सिंह, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार मिश्रा, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Chhapra: सारण पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली विगन महतो को बिहार STF के सहयोग से गिरफ्तार किया है।

सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक- 23.08.24 को पानापुर थाना पुलिस द्वारा पानापुर थाना कांड सं0-06/14, दिनांक 02.02.14, धारा-147/148/149/302/201 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट में वांछित तथा 10 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली विगन महतो, पिता- स्व० चन्द्रमा महतो, सा० – वसंतपुर, थाना-पानापुर, जिला-सारण को पानापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में पानापुर थाना एवं बिहार STF के जवान शामिल थें।

बारामुला, 24 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जाारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर के राफियाबाद इलाके में पुलिस एवं 32 राष्ट्रीय राइफल की संयुक्त टीम की आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इस दौरान एक आतंकी मारा गया। सुरक्षा बलों ने कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुणे, 24 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे जिले मे स्थित पौड के पास शनिवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है।

हादसे के वक्त यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। तेज बारिश के दौरान मौसम खराब था और हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे।

पुणे (ग्रामीण) के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि इस दुर्घटना में कोई घायल हुआ है क्या ? ये भयानक हादसा पौड के पास घोटावडे में हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि खराब मौसम और बारिश के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Chhapra: जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नवनियुक्त कमिटी में 10 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 प्रदेश सचिव और 9 प्रवक्ता मनोनित किए गए हैं।

सारण से पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि पूर्व विधायक रणधीर सिंह को प्रदेश महासचिव और अरविन्द निषाद को प्रदेश प्रवक्ता मनोनित किया गया है।

जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही समर्थकों ने बधाई देना शुरू कर दिया है।  ऐसा माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के द्वारा संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है। 

 

Patna: जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नवनियुक्त कमिटी में 10 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 प्रदेश सचिव और 9 प्रवक्ता मनोनित किए गए हैं।

सारण से पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि पूर्व विधायक रणधीर सिंह को महासचिव और अरविन्द निषाद को प्रवक्ता मनोनित किया गया है।

पटना (बिहार), 24 अगस्त (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को बिहार प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया है। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है।

जदयू की पुरानी कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज ही भंग किया था। अब 115 सदस्यों वाली नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पिछली कमेटी में 550 सदस्य शामिल थे लेकिन नई कमेटी में संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि 2023 के मार्च में जदयू की जंबोजेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था। 21 मार्च, 2023 को जारी जेडीयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे। सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था। बाद में कुछ औऱ लोग जोड़े गये थे। जदयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी।