आज का पंचांग
दिनांक 08/ 09/2024 रविवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष पंचमी
दोपहर 07:58 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र स्वाति
दोपहर 03:31 उपरांत विशाखा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सूर्योदय 05:33सुबह
सूर्यास्त :06:01 संध्या,
चंद्रोदय :09:46 सुबह
चंद्रास्त :08:50 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:33 सुबह 07:06 सुबह,
चर 07:06 सुबह 08:40 सुबह
लाभ 08:40 सुबह 10:13 सुबह
अमृत 10:13 सुबह 11:47 सुबह
काल 11:47 सुबह 01:20 दोपहर
शुभ 01:20 दोपहर 02:54 दोपहर
रोग 02:54 दोपहर 04:27 संध्या
उद्देग 04:27 संध्या 06:01 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:16 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 04:27 से 06:01 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: विद्या भारती द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच (सिवान विभाग) सरस्वती शिशु मंदिर, मखदूम सराय, सिवान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर, छपरा ने विभिन्न विषयों के 17 पुरस्कारों में से 11 विभिन्न विषयों के पुरस्कार को जीत कर विद्यालय, अभिभावक एवं समाज को गौरवान्वित किया है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के भैया बहन कठिन परिश्रम के बल पर प्रांतीय प्रश्न मंच में जाने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। सर्व विदित है कि विद्या भारती प्रत्येक वर्ष विभिन्न विषयों के 17 पुरस्कारों के प्रश्न मंच आयोजित करती है जो विभाग स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक होते हैं।

इस कड़ी में सिवान विभाग के विभाग स्तरीय प्रश्न मंच के 17 पुरस्कारों में से 11 पुरस्कार अपने कठिन मेहनत के बल पर प्राप्त कर अन्य विद्यालयों के भैया बहनों को सीख देते हुए यह स्पष्ट कर दिया की बिना मेहनत के उद्देश्य की प्राप्ति नही हो सकती।

विज्ञान (शिशु वर्ग),संस्कृति बोध (शिशु वर्ग, बाल वर्ग), संस्कृत (शिशु वर्ग), वैदिक गणित ( किशोर वर्ग) अंग्रेजी (बाल वर्ग) के भैया बहन नरकटियागंज में आयोजित प्रांतीय प्रश्न मंच 1अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित होगें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ एवं विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने भैया बहनों को आशीर्वाद दिया और सुंदर भविष्य की कामना की।

पटना, 7 सितंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार काे गया पहुंचे। यहां उन्हाेंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पूर्व सीएम नीतीश का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के गया में आगामी 17 सितंबर को शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध राजकीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर सीएम नीतीश एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे हैं।

सीएम नीतीश ने विष्णुपद मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद गया जी में आने वाले पिंडदानियों की सुविधा के लिए बाईपास पर बने नवनिर्मित विष्णुपथ का उद्घाटन और शिलापट का अनावरण कर किया। मौके पर मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार, मंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, डीजीपी आलोक राज सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

जल संसाधन विभाग ने 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पाथ-वे का निर्माण किया है। पाथ-वे के कनारे ढाई मीटर उंची दीवार के अलावा सौ मीटर लंबा आठ मीटर चौड़ा दो घाट भी बनाए जा रहे हैं। इसमें लाइट की पूरी व्यवस्था रहेगी। विष्णुपद तक बन रहे नए पाथ-वे के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीएम नीतीश ने इसका उद्घाटन किया है।

नई दिल्ली, 07 सितंबर (हि.स.)। देशभर में आज से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सुबह से विघ्नहर्ता और प्रथमपूज्य देवता की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी सात सितंबर को मनाई जा रही है। भगवान गणेश हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता और प्रथमपूज्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं। वो अशुभता को दूर कर शुभ फल प्रदान करते हैं। गणेश चतुर्थी से ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज होता है। देश के लगभग हर हिस्से में सुबह भगवान गणेश की मंदिरों में आरती की गई।

गणपति बप्पा मोरया…के पवित्र घोष के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ऐसा ही दृश्य लालबागचा राजा मंदिर में रहा। नागपुर के टेकड़ी गणेश मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। गुजरात में अहमदाबाद के वस्त्रपुर ना महागणपति मंदिर में सुबह की आरती की गई।

Chhapra/Patna: रसूलपुर थान्तार्गत तिहरे हत्याकांड के आरोपी को त्वरित सजा दिलवाने में सहयोग हेतु पुलिस अधीक्षक सारण एवं सहयोगी सदस्यों को पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सारण जिले के रसुलपुर थानान्तर्गत धानाडीह गांव में धारदार हथियार से तीन व्यक्तियों की हुई हत्या के सम्बन्ध में दर्ज रसुलपुर थाना कांड सं0-133/24 दिनांक-17.07.24 धारा-103(1)/109(1)/329(4)/3(5) बी०एन०एस० में ससमय गिरफ्तारी, अनुसंधान एवं माननीय न्यायालय में स्पीडी ट्रायल का संचालन कराकर घटना के 50वें दिन ही दोनो दोषी अभियुक्तों को सजा करवाई गई, जो लागू होने के बाद गंभीर शीर्ष में बी०एन०एस० एक्ट के तहत राज्य में प्रथम गंभीर सजा है।

पुलिस महानिदेशक, बिहार, आलोक राज के द्वारा सजा दिलवाने में सहयोग करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों, फॉरेंसिक एवं अभियोजन टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज का पंचांग
दिनांक 07/ 09/2024 शनिवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष चतुर्थी
दोपहर 05:37 उपरांत पंचमी
नक्षत्र चित्रा
दोपहर 12:14 उपरांत स्वाति
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सूर्योदय 05:32 सुबह
सूर्यास्त :06:02 संध्या,
चंद्रोदय :08:53 सुबह
चंद्रास्त :08:17 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 05:32 सुबह 07:06 सुबह,
शुभ 07:06 सुबह 08:40 सुबह
रोग 08:40 सुबह 10:14 सुबह
उद्देग 10:14 सुबह 11:47 सुबह
चर 11:47 सुबह 01:21 दोपहर
लाभ 01:21 दोपहर 02:55 दोपहर
अमृत 02:55 दोपहर 04:28 संध्या
काल 04:28 संध्या 06:02 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:16 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 08:40 से 10:13 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल पूर्व ईशान कोण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट।
लकी नंबर 3 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर नारंगी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है।
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: विगत 4 सितंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण सह सभापति बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा जिला कार्यकारिणी और काउंसिल के गठन हेतु दिनांक 29-08-2024 को निर्गत पत्र 1684 के पत्र के आलोक में तकनीकी रूप से गलत सम्पन्न चुनाव पर जिला सचिव ज्ञान्ती सिंह ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिसके लिए उन्होंने जिला पदाधिकारी और स्वयं जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ साथ राज्य मुख्यालय और राष्ट्रीय मुख्यालय को पूर्व में दिनांक 03 सितंबर को जानकारी मिलते ही विरोध दर्ज कराया गया था।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि किसी भी चुनाव को सम्पन्न कराने हेतू कुछ नियम बनाए गए है। इसी प्रकार भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जिले के चुनाव हेतु भी नियमावली निर्धारित की गई है। जिसके तहत चुनाव कराने हेतु चुनाव का नोटिफिकेशन, उसके इलेक्ट्रॉल वोटर का प्रकाशन फिर नॉमिनेशन और फिर स्कूटनी के बाद ही निर्धारित तिथि को चुनाव संपन्न कराया जाता है। साथ ही चुनाव के दिन के भी नियमावली है जिसके तहत इलेक्ट्रॉल वोटर रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं। \

इस चुनाव में रिटर्निग ऑफिसर को तो मैसेज भी नहीं करना मुनासिब समझा गया है, जबकि बिना रिटर्निंग ऑफिसर के कोई चुनाव संभव नहीं है। दूसरी बात की चुनाव का न तो नोटिफिकेशन हुआ है जो की 40 दिन पूर्व होना चाहिए और ना ही नॉमिनेशन या स्क्रूटनी की प्रक्रिया अपनाई गई है, बल्कि जबरदस्ती जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियमो को अंधेरे में रखकर 29 अगस्त 2024 के दिनांक में जिला कार्यकरिणी और जिला कौंसिल के चुनाव हेतु पत्र निर्गत कराया गया है। जिसका हम सभी तदर्थ कमिटी के सदस्य विरोध करते हैं।  क्योंकि यह भारत स्काउट एवं गाइड के नियम के पूर्ण रूपेण विरुद्ध है और जिला के सदस्य कमेटी का कार्यकाल भी बढ़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि जिले के तदर्थ कमिटी का कार्यकाल 15 जनवरी तक मुख्य राज्य आयुक्त के आदेश पर राज्य सचिव के द्वारा 25 अगस्त 2024 को ही बढ़ाया गया था।  अगर इसमें राज्य मुख्यालय की कोई भी भूमिका होती तो 25 अगस्त को तदर्थ कमिटी के कार्यकाल को बढ़ाना और 29 अगस्त के डेट में जिले के कार्यकारिणी और काउंसिल का चुनाव हेतु पत्र निर्गत करना सोचने में भी संदेहास्पद लगता है। जिसकी जांच के लिए जिला तदर्थ कमिटी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। साथ ही उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समाचार पत्र में छपे समाचार में जिले के विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां भी दिखाई जा रही है जो कहीं से भी सही और उचित नहीं है क्योंकि भारत स्काउट एंड गाइड्स के चुनावी नियमावली के अनुसार यह किसी भी रूप में संभव नहीं है और अवैध है अगर चुनाव सही भी होता तो इन पदों का चुनाव कल के दिनांक में संभव और सही नहीं होता उसकी प्रक्रिया अलग है।

उन्होने बताया कि राज्य मुख्यालय में इन सभी तथाकथित चयनित पदों की सूची नहीं भेजी गई है केवल और केवल समाचार पत्रों में दी गई है जो पूर्ण रूप गलत अवैध और और नैतिक भी नही है। राज्य मुख्यालय में केवल और केवल जिले के लिए अवैध रुप से चयनित जिला आयुक्त की सूची ही भेजी गई है। इस तरह के गलत और दुष्प्रचार भारत स्काउट गाइड संस्था के हित में नहीं है। इन सभी के अलग है सबसे महत्वपूर्ण और विचारणीय विषय यह है कि जिस व्यक्ति को अवैध रूप से जिला सचिव का नाम घोषित किया गया है। उन्होंने अपने कोषाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने बाद नियमानुसार चयनित कोषाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल गनी खान, मध्य विद्यालय खैरा को ना चार्ज दिया और ना गनी जी के बाद बने कोषाध्यक्ष रमेश कुमार को साथ ही चार्ज दिया। इस व्यक्ति के कारण जिले की बच्चो के लिए निर्गत होने वाले सभी स्काउटिंग गाइडिंग में प्रमाण पत्र अवैध होते जा रहे हैं।  जिससे बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बनाता जा रहा है।

Chhapra: शिक्षक दिवस के मौके पर लियो क्लब छपरा टाउन के सदस्यो के द्वारा भारत के पहले उपराष्ट्रपति और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर फूल अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस मनाया गया।

शिक्षक दिवस के मौके पर लियो क्लब छपरा टाउन के सदस्यो के द्वारा एबीसी ट्यूटोरियल के विजय सम्राट, गाइड लाइन केमेस्ट्री क्लासेज के विकास गुप्ता, मयंक जयसवाल, शैलेश तिवारी,अमरेश कुमार, रोहन कुमार, सन्नी पठान, चंदन सिंह, अमित सिंह शिक्षक को सम्मानित किया गया।

उक्त मौके पर लियो अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि  शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। वे हमें सही और गलत का अंतर सिखाते हैं। वह हमें प्रेरित करते हैं। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। उनका समर्पण और मेहनत ही हमारे भविष्य की नींव है।

उक्त मौके पर लियो चेयरपर्सन गोविंद सोनी, लियो राहुल राज, लियो खुशबू कुमारी थे उपस्थित।

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयीन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत राजेंद्र महाविद्यालय में आयोजित हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन दिवस भी रोमांचक आयोजन हुआ।

आज के खेल में महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। विभिन्न महाविद्यालयों से 8 टीमें सम्मिलित हुईं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजेंद्र कॉलेज, छपरा की छात्राओं ईशा सिंह, सुमन कुमारी शर्मा, अनुप्रिया एवं प्रीति कुमारी ने प्राप्त किया । वहीं द्वितीय स्थान पर एच आर कॉलेज, आमनौर की खिलाड़ी शम्मा परवीन, काजल जायसवाल एवं रागिनी कुमारी रहे।

कार्यक्रम समापन के पश्चात जयप्रकाश विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रोफेसर डॉ. राजेश नायक एवं मेजबान राजेंद्र महाविद्यालय छपरा के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

विदित हो कि इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. डॉ. परमेन्द्र कुमार वाजपेई ने किया था। यह मैच महाविद्यालय प्रांगण में तीन दिनों तक चला और आज अत्यंत हर्षोल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार क्रीडा प्रभारी डॉ. अब्दु रशीद के. ने खिलाड़ियों का उचित मार्गदर्शन करते हुए नियमानुसार सभी प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। वहीं अन्य प्राध्यापकों ने अपनी-अपनी भूमिका सोत्साह निभाई।

Chhapra: शिक्षक दिवस के अवसर पर गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा में “शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के कुलदेवता की मूर्ति और एस राधाकृष्णन के तैल चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वल्लन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई, विधान पार्षद प्रो वीरेंद्र नारायण यादव, एडिशनल एसपी राकेश कुमार, एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो हरिश्चन्द्र, पूर्व प्राचार्य प्रो इंदू भूषण सिंह का स्वागत अंगवस्त्र और बुके ऑफ बुक्स से किया।

प्राचार्य ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम ही नहीं है, बल्कि वह हमारे अंदर सेवा की भावना का विस्तार करता है, तभी हम राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पाते हैं। एस राधाकृष्णन के महान व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्होंने बतलाया कि वे एक महान शिक्षाविद के साथ-साथ सनातनी धर्म के पक्षधर भी थे।

सारण के एडिशनल एसपी राकेश कुमार ने एनएसएस वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ सामुदायिक और सामाजिक सेवा का भाव भी विकसित होना चाहिए। आपकी शिक्षा आपके किरदार में झलकनी चाहिए। युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य निर्भर है और आपका स्वर्णिम भविष्य ही विकसित भारत की कल्पना को नया आकार दे सकता है। अपनी ज्ञान और ऊर्जा का सदुपयोग कर ही आप अपनी क्षमता और व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता व असफलता जीवन की दो सीढियां हैं, परंतु कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

संगोष्ठी में बीज वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए माननीय विधान पार्षद सह शिक्षाविद प्रो वीरेंद्र नारायण यादव ने शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। छपरा की ऐतिहासिक भूमि और राहुल सांकृत्यायन, जय प्रकाश नारायण, भिखारी ठाकुर, सहजानंद सरस्वती, राजेन्द्र प्रसाद, मनोरंजन मिश्र जैसे महापुरुषों के अवदानों की चर्चा करते हुए शिक्षा के महत्व पर अपनी बातें रखीं। शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण ही ज्ञानपिपासुओं के भविष्य को नए सांचे में ढ़ालकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी को सुनिश्चित कर सकता है। अपने छात्र-जीवन के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने गुरुओं की महत्ता प्रतिपादित की और कहा कि एक बेहतर शिक्षक अपने आचरण और व्यवहार से ही अपनी प्रासंगिकता सिद्ध करता है।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जय प्रकाश विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने महान शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एस राधाकृष्णन के जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बतलाया कि एक शिक्षक कैसा हो और उसका आचरण किस प्रकार का हो, उसके एक प्रतिमान के रूप में हम एस राधाकृष्णन को रख सकते हैं।

कुलपति ने कहा कि विवेकानंद, अरविंदो, राधाकृष्णन जैसे लोगों ने ही पश्चिम के दर्शन की अपूर्णता को चुनौती दी थी। पश्चिम की भौतिकतावादी प्रभावों के कारण ही भारतीय शिक्षा व्यवस्था में न्यूनताएँ हैं। 1948 में एस राधाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा आयोग की अनुशंसाओं की चर्चा करते हुए कुलपति ने कहा कि राधाकृष्णन एक दूरदर्शी शिक्षाविद थे और वर्तमान नई शिक्षा नीति उनकी सोच का ही प्रकटीकरण है। आज नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, क्योंकि शिक्षा सिर्फ डिग्री पाने का हथियार नहीं है। अनुभवजन्य शिक्षा ही विवेकवान और मर्यादित बुद्धि का शिक्षार्थी निर्मित कर सकता है। उन्होंने बतलाया कि शिक्षा अपने समय और समाज से जुड़ा रहे, उसके साथ सेवा भाव का प्रकटीकरण हो, तभी हम राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विविधता का सम्मान करना ही एकता को स्थापित करना होता है। अंतर्निहित प्रतिभा का स्फुट और चिंतन का विस्तार एक समृद्ध एवं सक्षम राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्तम योगदान दे सकता है।

उक्त कार्यक्रम की शुरुआत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्रों त्रिपुरारी शर्मा और शिवम शर्मा के मंगलाचरण से हुई। कुलपति ने एनएसएस स्पेशल कैम्प के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कमाल अहमद और धन्यवाद ज्ञापन प्रो आदित्य चंद्र झा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और 50 से अधिक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

पटना, 5 सितंबर (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस यानी शिक्षक दिवस पर गुरुवार को 41 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसी महीने शिक्षकों के लिए नई स्थानांतरण नीति आएगी। इस नीति में दिव्यांग, बीमार और महिला शिक्षकों के लिए तबादले के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। बिहार में शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रहे हैं ,जो कल के भविष्य हैं। सम्मान समारोह में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मौजूद रहे।

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

1.रंजन कुमार प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, बीहट, बरौनी, बेगूसराय

2.मृदुला कुमारी सिन्हा, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मध्य विद्यालय, सिन्दुआर दाउदनगर, औरंगाबाद

3.दिव्या रश्मि, शिक्षिका, मध्य विद्यालय, रत्तीखाप, कुटुम्या, औरंगाबाद

4.कुमारी विना, प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय दलसिंगसराय, समस्तीपुर

5.पुष्पा प्रसाद, शिक्षिका, बालिका मध्य विद्यालय, कुचायकोट, गोपालगंज

6. कुमारी निधि, शिक्षिका, न्यू प्राथमिक विद्यालय, सुहगी, ठाकुरगंज, किशनगंज

7. खुशबू कुमारी, शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कठोन, कष्टोरिया, बांका

8.सुमोना रिंकू घोष, शिक्षिका, मध्य विद्यालय, लत्तीपुर, बिहपुर, भागलपुर

9.संजू कुमारी सरोज, शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, परसा मधुरा, परसा, सारण

10.आशुतोष नन्दन, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रेनुआ, बालिका, हुसैनगंज, सिवान

11.डॉ शैल प्रज्ञा, शिक्षिका राजकीयकृत आदर्श उच्च विद्यालय, बंसीटिकर सबीर, भागलपुर

12.आलोक कुमार, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखरपुर, गिरियक, नालन्दा

13.सुधाकर ठाकुर, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, दिघरा, मुशहरी, मुजफ्फरपुर

14.प्रदीप कुनार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, कलारामपुर, जमालपुर, मुंगेर

15.सूर्यदेव कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नरहरपुर, मढौरा, सारण

16.उमेश कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, भौआरा, रहिका, मधुबनी

17.अमर आनन्द, शिक्षक, श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव मध्य विद्यालय, अनहरी, उत्तरी टोला, रीगा, सीतामढ़ी

18.उदय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, अनुग्रह मध्य विद्यालय, वार्ड संख्या-06, औरंगाबाद

19.संजय कुमार, प्रधानाध्यापक, बलिका मध्य विद्यालय, दिधिकला, हाजीपुर, वैशाली

20.खुश नन्दन मंडल, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, खरपट्टी, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी

21.जीतेन्द्र कुमार झा, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, जगेली, श्रीनगर, पूर्णियां

22.दीपक कुमार चौधरी, शिक्षक, चौबे जवाहर उच्च विद्यालय, भीमकरूप, अकोढ़ीगोला, रोहतास

23.उषा कुमारी, शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय अगरवा, जगरनाथपुर, मंझौलीया, प० चम्पारण

24.श्रीकान्त कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांक्षापर, शेखपुरा

25.वीरेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, डिहुरी, नगर प्रखंड, गया

26.संतोष कुमार वर्मा, शिक्षक, इन्टर स्कूल, आम्ती, कादिरगंज, नवादा

27.विजय कुमार मिश्र, प्राचार्य, एम०पी०उच्च विद्यालय, बक्सर

28.डॉ. जय नारायण दूबे, व्यावसायिक शिक्षक, पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना

29.भुवनेश्वर चौहान, प्रधानाध्यापक, एएमएस. हसैली खुट्टी, श्रीनगर, पूर्णियां

30.मुन्ना प्रसाद, शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय सराओं, दिनारा, रोहतास

31.शिव शंकर कुमार, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, लक्ष्मीसागर, साधुगाछी, दरभंगा

32.प्रभात कुमार चौधरी, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, राजापाकर, वैशाली

33.मनीष कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घोरगहिया, पचरुखी, सिवान

34.राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, बलुआ बाजार, छतरपुर, सुपौल

35.राजीव कुमार, शिक्षक, चतुरी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, महेशपुर, पिपरा, सुपौल

36.ब्रजेश कुमार, सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय, बौरी, हुलासगंज, जहानाबाद

37.चन्दा कुमारी, प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय, जगजीवन आश्रम, मधेपुरा

38.राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, लड़ही, अलौली, खगड़िया

39.मृत्युंजयम, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मलहरिया, समेल, कटिहार

40.आनन्द कुमार झा, शिवाक, के.डी.एच.एस. धरहरा, मुरादपुर, नौहट्टा, सहरसा

41.प्रसाद महतो, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, माणिकपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय

सिंगापुर, 05 सितंबर (हि.स.)। सिंगापुर और भारत ने व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत होते हुए आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच इनका आदान प्रदान किया गया। सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अब से कुछ देर पहले इस बारे में एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” मेरे मित्र प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ चर्चा आज भी जारी रही। हमारी बातचीत कौशल, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, एआई और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही। हम दोनों व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। आपके प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि फोर जी के नेतृत्व में सिंगापुर और भी तेजी से प्रगति करेगा। सिंगापुर सिर्फ एक देश नहीं है। सिंगापुर हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है। हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में मिलकर प्रयास कर रहे हैं। हमारे बीच जो मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक हुई है, वह एक पथ-प्रदर्शक व्यवस्था है।”

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की मौजूदगी में भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर सुविधा का जायजा लिया।