Breaking News

जनगणना 2027: पहले चरण की शुरुआत, 2 से 31 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर पूछेंगे 33 प्रश्न

विज्ञापन

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण की प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु जिले के सभी चार्ज अधिकारियों, एडीएम (ADM) एवं डीआईओ (DIO) के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गई।

विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने फील्ड स्तर पर की जाने वाली तैयारियों और प्रशासनिक तालमेल को लेकर कड़े निर्देश दिए।

HLB के ग्राउंड वेरिफिकेशन और हाउस नंबरिंग जोर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक (Enumerators) अपने नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र और एचएलबी मानचित्र (HLB Map) के साथ फील्ड में उतरेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर को दिए गये मानचित्र, नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड में HLB का विवरण एक समान होना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की विसंगति (Discrepancy) नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं फील्ड वेरिफिकेशन कर हाउस नंबरिंग कार्य की मॉनिटरिंग करें.

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम (NW) दिशा से शुरू होगा भवन संख्यांकन (हाउस नंबरिंग) :

कार्य की सुचारू शुरुआत के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि प्रत्येक चार्ज में भवन संख्यांकन (House Numbering) का कार्य अनिवार्य रूप से उत्तर-पश्चिम (NW) दिशा से शुरू किया जाए। प्रगणकों को निर्देश दिया गया है कि वे आज से ही हाउस मार्किंग के लिए फील्ड में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

कंट्रोल रूम के माध्यम से होगी दैनिक निगरानी: जनगणना कार्य की सूक्ष्म निगरानी के लिए जिला स्तर के साथ-साथ सभी चार्ज स्तरों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इन कंट्रोल रूम्स के माध्यम से ​प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में संकलित की जाएगी।
​प्रत्येक चार्ज में एक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) सक्रिय रहेगी जो किसी भी तकनीकी या जमीनी समस्या का तत्काल समाधान करेगी।

नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय:

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिये प्रत्येक पंचायत स्तर पर तथा शहरी निकायों में प्रत्येक वार्ड स्तर पर एक पदाधिकारी को नोडल के रूप में नामित करें एवं उनके माध्यम से प्रतिदिन के कार्य प्रगति की रियल टाइम मोनिटरिंग सुनिश्चित करें.

डीआईओ (DIO) और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी (DSO) को पूरे कार्यक्रम की तकनीकी और सांख्यिकीय मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
बैठक में सभी चार्ज पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें