Breaking News

सारण में जनगणना के लिए तीन दिवसीय द्वितीय जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शुरू

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

सारण, 12 मार्च (हि.स.)। समाहरणालय सभागार में जनगणना कार्य के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला शुरू हुई। इसमें नगरीय, ग्रामीण और विशेष क्षेत्रों के कुल 150 लिपिक, तकनीकी सहायक एवं कार्यपालक सहायक भाग ले रहे हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी सह प्रधान जिला जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार की जनगणना भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसे त्रुटि रहित संपन्न करना हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा जनगणना एक राष्ट्रीय महापर्व है और यह भविष्य की योजनाओं का आधार बनती है। इसका मूल मंत्र है कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं और किसी का दोहरीकरण न हो।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल और हैंडस्ऑन पर विशेष ध्यान दें ताकि फील्ड कार्य और पोर्टल प्रबंधन के बीच सटीक समन्वय बना रहे। कार्यशाला में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में अप्रैल से मई के बीच मकानसूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। इसके लिए विशेष पोर्टल सीएमएमएस और एचएलबीसी ऐप का उपयोग होगा। इस बार सेल्फ गणना का भी विकल्प दिया गया है, जिससे नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पटना से आईं स्टेट मास्टर ट्रेनर अदिती आनंद व जुली कुमारी ने पोर्टल संचालन का लाइव डेमो दिया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन सत्र के अंत में 30 प्रश्नों की ऑनलाइन जांच परीक्षा ली जा रही है। मौके पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, डीआईओ तारणी कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें