Breaking News

JEE-2026 Mains Result में शारदा क्लासेज का दबदबा: शौर्य ने 99.5 और आस्था ने प्राप्त किए 98.5 परसेंटाइल अंक

CT DESK
2 Min Read

Chhapra: सोमवार को घोषित जेईई-2026 मेन (JEE-2026 Main Result) में शारदा क्लासेज का दबदबा: शौर्य ने 99.5 और आस्था ने प्राप्त किए 98.5 परसेंटाइल अंक के परिणाम में इस वर्ष भी छपरा शहर के शारदा क्लासेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्था की उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा।

SHAILFORD
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी नूतन जायसवाल एवं रजनीश जायसवाल के पुत्र शौर्य जायसवाल ने 99.5 परसेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। वहीं छात्रधारी बाजार की रहने वाली शशिबाला एवं बसन्त कुमार सिंह की पुत्री आस्था सेंगर ने 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

संस्था के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों विद्यार्थी वर्ग 9 से ही शारदा क्लासेज में अध्ययनरत थे। कठोर परिश्रम, अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

गौरतलब है कि शौर्य की बड़ी बहन सौम्या जायसवाल ने भी शारदा क्लासेज से ही तैयारी की थी और आईआईटी गांधीनगर में कंप्यूटर साइंस शाखा में प्रवेश प्राप्त किया था।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

जेईई-2026 मेन के परिणाम में संस्था के अन्य विद्यार्थियों सृजन चटर्जी, आकर्ष यादव, हर्षित उपाध्याय, प्रणव शांडिल्य, सचिन कुमार और वैष्णवी ने भी अच्छे अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं की इस सफलता से उनके घरों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने अपने बच्चों को परिवार के सान्निध्य में रहते हुए जेईई जैसी कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। अब सभी विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में पूरे उत्साह और जोश के साथ जुट गए हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें