Chhapra: सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 21.01.26 को सहाजितपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर सहाजितपुर थाना कांड संख्या 16/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त को भी हिरासत में लिया। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा पुलिस के अनुसार, शेष फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पवन कुमार पाण्डेय, पिता स्व. नारायण पाण्डेय, निवासी- हाफिजपुर, थाना- सहाजितपुर, जिला सारण और सन्नी कुमार राय, पिता सुदर्शन राय, निवासी हाफिजपुर, थाना सहाजितपुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया है। Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21.01.26 को सहाजितपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर सहाजितपुर थाना कांड संख्या 16/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त को भी हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, शेष फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पवन कुमार पाण्डेय, पिता स्व. नारायण पाण्डेय, निवासी- हाफिजपुर, थाना- सहाजितपुर, जिला सारण और सन्नी कुमार राय, पिता सुदर्शन राय, निवासी हाफिजपुर, थाना सहाजितपुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।