Breaking News

छपरा में गौ सम्मान आवाहन अभियान, 12,600 हस्ताक्षर के साथ SDM को सौंपा गया ज्ञापन

खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं नीलकंठ गौ रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत छपरा नगर वासियों और सदर क्षेत्र के लोगों की भागीदारी से व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 12,600 लोगों ने हिस्सा लिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य भारतीय गोवंश की हत्या पर रोक लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने तथा भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए संरक्षण और सेवा की भावना को बढ़ावा देना बताया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने सारण के SDM को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रस्तुत कीं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संयोजन बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज कुमार ने किया। वहीं, नीलकंठ गौ रक्षक दल के उत्सव श्रीवास्तव सहित अर्जुन, रवि, अनमोल, अभिजीत, ललित, गौरव, आदित्य, रोहित, मनीष, दीपक, मयंक, शुभम, प्रिंस, अमन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में इस विषय पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने का संकल्प भी लिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें