शिमला, 17 जनवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक महिला और उसके परिवार की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर डाले गए कुछ पोस्टों के कारण उसे और उसके परिजनों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। ये मामला शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ स्क्रीनशॉट देखे। ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बनाई गई एक आईडी से किए गए पोस्टों के थे। इनमें उनके और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक, अश्लील और गाली-गलौज से भरी भाषा का प्रयोग किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि इन फेसबुक पोस्टों में न केवल उनके के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया बल्कि उनके पति और सास-ससुर को भी निशाना बनाया गया। उनका आरोप है कि यह सब जानबूझकर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने और बदनाम करने की नीयत से किया गया। इन पोस्टों के कारण पूरे परिवार को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उनकी आत्मसम्मान को गहरी ठेस लगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान महिला की शिकायत पर पुलिस थाना सुन्नी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित फेसबुक आईडी का संचालन कौन कर रहा था और पोस्ट किस उद्देश्य से डाले गए। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
1 / 3
विज्ञापन
शिमला, 17 जनवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक महिला और उसके परिवार की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर डाले गए कुछ पोस्टों के कारण उसे और उसके परिजनों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। ये मामला शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ स्क्रीनशॉट देखे। ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बनाई गई एक आईडी से किए गए पोस्टों के थे। इनमें उनके और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक, अश्लील और गाली-गलौज से भरी भाषा का प्रयोग किया गया था।
1 / 2
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि इन फेसबुक पोस्टों में न केवल उनके के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया बल्कि उनके पति और सास-ससुर को भी निशाना बनाया गया। उनका आरोप है कि यह सब जानबूझकर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने और बदनाम करने की नीयत से किया गया। इन पोस्टों के कारण पूरे परिवार को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उनकी आत्मसम्मान को गहरी ठेस लगी।
महिला की शिकायत पर पुलिस थाना सुन्नी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित फेसबुक आईडी का संचालन कौन कर रहा था और पोस्ट किस उद्देश्य से डाले गए।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ