रिविलगंज: प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राहुल राज के कर-कमलों द्वारा किया गया। किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख राहुल राज ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि विकास के लिए इस प्रकार की गोष्ठियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक खेती अपनाने तथा कृषि विभाग द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारियों का लाभ लेने का आह्वान किया। सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, रिविलगंज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उर्वरक प्रबंधन, बीज उपचार, पोषक तत्व प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान गोष्ठी के दौरान किसानों को किसान गोष्ठी पुस्तिका 2025 के माध्यम से महत्वपूर्ण कृषि जानकारियाँ सरल भाषा में उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसान व्यावहारिक लाभ उठा सकें। ‘पेपर लीक बिल’ पर चर्चा न होने देना दुर्भाग्यपूर्ण: रिजिजू किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन जानकारियों से अवगत कराना तथा उनकी समस्याओं पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना रहा। गोष्ठी में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। Chhapra | प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 4 प्राथमिकी दर्ज, 56 गिरफ्तार, 186 नामजद व 2500 अज्ञात आरोपित: सारण पुलिस
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रिविलगंज: प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राहुल राज के कर-कमलों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख राहुल राज ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि विकास के लिए इस प्रकार की गोष्ठियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक खेती अपनाने तथा कृषि विभाग द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारियों का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, रिविलगंज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उर्वरक प्रबंधन, बीज उपचार, पोषक तत्व प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान गोष्ठी के दौरान किसानों को किसान गोष्ठी पुस्तिका 2025 के माध्यम से महत्वपूर्ण कृषि जानकारियाँ सरल भाषा में उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसान व्यावहारिक लाभ उठा सकें।
किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन जानकारियों से अवगत कराना तथा उनकी समस्याओं पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना रहा। गोष्ठी में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।