Breaking News

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर मौत, दो घंटे तक आरा-छपरा पुल रहा जाम

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: डोरीगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरा-छपरा पुल को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

VIPS
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, अंचलाधिकारी कुमरी आंचल तथा स्थानीय मुखिया सतेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

DOON
विज्ञापन

मृतक सबलपुर निवासी प्रमोद पाण्डेय के 22वर्षीय पुत्र राकेश पाण्डेय तथा स्व बैजू पाण्डेय के 50वर्षीय पुत्र नरेश पाण्डेय बताए गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशासन की पहल पर मृतकों के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। मुआवजे का चेक मिलने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू लदे ट्रकों के अंधाधुंध परिचालन से आय दिन कोई ना कोई असमय काल के गाल में समा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें