⚡
Breaking News

सारण गंडक नदी का मुख्य तटबंध टूटने से पानापुर प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

1 Min Read

सारण, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के पानापुर प्रखंड में भी सारण मुख्य तटबंध टूटने से स्थिति विकट हो गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लगभग चार बजे चकियां पंचायत के सरौजा भगवानपुर गांव के पास तटबंध का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया। तटबंध टूटते ही तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैलने लगा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस हिस्से पर काफी समय से जलस्तर का भारी दबाव बना हुआ था। अचानक बांध टूटने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। लोग अपने घरों से जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

DOON
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕