⚡
Breaking News

Sonpur Mela 2026: सांस्कृतिक पंडाल में विदेशी सैलानियों ने उठाया लुफ्त, कलाकारों संग ली सेल्फी

2 Min Read

सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार की लोक संस्कृति की छटा सात समंदर पार से आए मेहमानों को भी खूब भा रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मेले में पहुंचे विदेशी सैलानियों ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन द्वारा निर्मित मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया। मेले में जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन संध्याकालीन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बीते देर रात तक विदेशी सैलानी पंडाल में बैठकर लोक गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ लेते नजर आए।

DOON
विज्ञापन

प्रस्तुतियों के दौरान विदेशी मेहमान काफी उत्साहित और प्रफुल्लित दिखे। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्थानीय कलाकारों के साथ मंच और पंडाल परिसर में तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लेकर इन यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला प्रशासन मेले में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने में जुटा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाहर से आने वाले अतिथियों को बिहार की समृद्ध कला और लोक संस्कृति से रूबरू कराना है।

मुख्य मंच पर निरंतर हो रही आकर्षक प्रस्तुतियों को दर्शकों और विदेशी अतिथियों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕