⚡
Breaking News

छठ महापर्व के मद्देनजर सारण पुलिस अलर्ट, जिले के विभिन्न छठ घाटों का किया गया निरीक्षण

2 Min Read

Chhapra: छठ महापर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, महिलाओं की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

j alankar
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। दियारा क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन कैमरे एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

DOON
विज्ञापन

सारण पुलिस की अपीलः

सारण पुलिस आमजन एवं छठ व्रतियों से अपील करती है कि छठ महापर्व को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी सहयोग के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031036406 अथवा डायल-112 पर दें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕