⚡
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने की

2 Min Read

Chhapra: आगामी दिनांक 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय के न्यायालय कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव ने सभी न्यायालय कर्मियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता एवं सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

j alankar
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक योग्य एवं सुलहनीय मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने कार्यों के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले न्यायालय कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सचिव ने कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी लगन, जिम्मेदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक के दौरान सामाजिक कुरीति दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए उपस्थित सभी न्यायालय कर्मियों को दहेज न लेने एवं दहेज प्रथा का विरोध करने की शपथ भी दिलाई गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। इसे समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आना होगा।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के साथ-साथ आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाना रहा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕