⚡
Breaking News

नव निर्वाचित निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग

3 Min Read

पटना, 02 नवंबर (हि.स.)। जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो. डॉ. रामवचन राय से मुलाकात की।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी और राहुल राज के भाजपा में शामिल होने पर उनकी विधान परिषद की सदस्यता रद्द करने की मांग की और ज्ञापन सौंपा।

j alankar
विज्ञापन

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने सभापति से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित निर्दलीय विधान पार्षदराहुल राज ने चुनाव जीतने के 72 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

DOON
विज्ञापन

संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई निर्दलीय निर्वाचित सदस्य चुनाव जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण करता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सभापति महोदय से मुलाकात की और उनसे इस पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करने की मांग की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमने मामले में भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, मुख्य सचिव और संबंधित आयुक्त को भी पक्षकार बनाया है। हमने मांग की है कि बंशीधर बृजवासी और राहुल राज द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से संबंधित साक्ष्यों पर उचित कार्रवाई की जाए। दोनों नेताओं ने स्वयं सार्वजनिक रूप से भाजपा में शामिल होने और पार्टी की सदस्यता लेने की बात स्वीकार की है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमने पेन ड्राइव के माध्यम से सभी जरूरी साक्ष्य सभापति को सौंपे हैं। इनमें समाचार पत्रों में प्रकाशित बयान, मीडिया में दिए गए उनके बयान और अन्य संबंधित साक्ष्य शामिल हैं। सभापति ने हमें आश्वासन दिया है कि वे मामले में कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेंगे और नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे।

पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि हमने सभापति के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि न्याय मिलने में देरी होती है, तो इससे न्याय मिलने की उम्मीद भी कमजोर होती है। इस पर सभापति महोदय ने हमें भरोसा दिलाया कि यह एक गंभीर मामला है और वे सभी आवश्यक कानूनी एवं संवैधानिक मंचों का इस्तेमाल करते हुए इस पर उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा याचिका के साथ सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं और वे निश्चित रूप से इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

मौके पर जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, सुभाष कुशवाहा, तेज नारायण सहनी, सुरेश पटेल, ओबैदुर रहमान सहित अन्य मौजूद थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕