⚡
Breaking News

विधान परिषद चुनाव: आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी ने बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

4 Min Read

Chhapra: सारण शिक्षक क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में प्रस्तावित बज्रगृह, मतगणना केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उसमें ऑब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष और मुख्य रिजल्ट संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष को चिन्हित किया. मतपेटिकाओं को भण्डारित करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम की मापी कराते हुए कुल बूथ के अनुसार आने वाले मतपेटिकाओं के अनुकूल जगह का आंकलन कर निर्वाचन आयोग के एसओपी के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम निर्माण का निदेश दिया. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति, उचित मात्रा में सीसीटीवी कैमरे के प्रतिस्थापन का निदेश दिया.

उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में बूथ लेखन और कोष्ठक निर्माण के लिए एडहेसिव टेप और स्टिकर का ईस्तेमाल किया जाए. सीलिंग के लिए ब्रिक्स वर्क ऐसे हो कि तोड़ फोड़ की कम से कम जरूरत पड़े, ताकि भवन को नुकसान न हो.

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मॉडल स्कूल है इसलिए मतगणना के बाद इसे पहले से बेहतर हालत में छोड़ा जाएगा. आरओ श्री कुमार ने मतगणना के लिए विद्यालय के हॉल को पर्याप्त बताते हुए निदेश दिया कि अधिकारी मतगणना कर्मी और मतगणना अभिकर्ता के लिए पृथक प्रवेश की व्यवस्था की जाए. भवन, वाशरूम, पानी आदि की जो कमियां हैं उसे इस प्रकार पूरा करें कि बाद में विद्यालय के काम आए.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कमिश्नर ने रिसीविंग काउन्टर बनाने का स्थल निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रति जिला के अनुसार अलग अलग काउन्टर बनाए जाएं. साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर और हेल्प डेस्क का काउन्टर अलग रखा जाए. कैंपस में मैदान के समतल करने और आवश्यकता पड़ने पर मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया. उन्होंने आवश्यकता अनुसार ड्राॅप-गेट, बैरेगेटिंग आदि करने का निदेश देते हुए रिसीविंग और काउंटिंग के दिन के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने का आदेश दिया. साथ ही पोलिंग पार्टी के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था अलग करने का निदेश दिया.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के पांचों जिला के जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए भी बैठने और कार्य करने के लिए जगह चिन्हित करने को कहा. उन्होंने निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने सुरक्षा बल के ठहरने के स्थल, मीडिया सेंटर के लिए चिन्हित स्थल, पे ऐंड यूज फूड जोन, हेल्प डेस्क बनाने के निदेश दिए.

कैंपस की नियमित सफाई करने के साथ ही सीसीटीवी के मानीटरिंग स्थल, राजनैतिक दलों के निरीक्षण और ठहरने के स्थल को चिन्हित करते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निदेश दिया. उन्होंने स्पॉट डायरेक्शन साइनेज लगाने के साथ ही डूज एंड डांट्स की फ्लैक्सी, रिसीविंग के समय कर्मियों की मदद के लिए काउंटर के समीप चेक लिस्ट का बोर्ड आदि लगाने को कहा.

आयुक्त श्री कुमार ने सभी तैयारियों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिए जाने की सख्त हिदायत दी.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी रोशन कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता अरबाज अहमद, जेई जुल्फेकार अली, सहायक भोला खैरवार आदि उपस्थित थे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕