Breaking News

छपरा व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

प्रवेश द्वार, कैदी हाजत, सीसीटीवी और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा, पुलिसकर्मियों को सतर्कता के निर्देश

Chhapra: छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार, कैदी वाहन, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कैदियों की पेशी के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस बल, कैदी हाजत तथा वायरलेस संचार व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का आकलन किया गया।

RC Jewellers
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा न्यायालय परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क एवं सजग रहना आवश्यक है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें